फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   शादी का झांसा देकर सगी मौसी की बेटी को भगा ले गया नाबालिग, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर सगी मौसी की बेटी को भगा ले गया नाबालिग, केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
मोगा। थाना अजीतवाल के एक गांव में लड़की को उसी की सगी मौसी का नाबालिग बेटा शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं ले गया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे थाना अजीतवाल के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता व्यक्ति ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसकी साली का बेटा आयु करीब साढ़े 17 वर्ष निवासी काउंके कलां (लुधियाना) उसकी 18 वर्षीय बेटी को अपने झांसे में लेकर शादी करना चाहता था, लेकिन शिकायतकर्ता और उसका परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसी के चलते कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता की बेटी की आयु 18 वर्ष पूरी होने पर आरोपी उसे शादी का झांसा देकर घर से कहीं भगाकर ले गया। घटना दो जनवरी सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पांच जनवरी की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी लड़की के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़की आईटीआई की छात्रा है, और आरोपी बाहरवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed