{"_id":"61e2e7276693e54c1e589b91","slug":"mewat1642260263","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों व किशोरों के टीकाकरण में पिछड़ रहे जिले के लोग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बुजुर्गों व किशोरों के टीकाकरण में पिछड़ रहे जिले के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों व किशोरों के टीकाकरण में पिछड़ रहे जिले के लोग
विज्ञापन
13 दिनों में 23077 किशोरों व मात्र 547 बुजुर्गों ने ही ली है बूस्टर डोज
एक महीने में जिले के डेढ़ लाख किशोरों के टीकाकरण को पूरा कराने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच जिले के लोग टीकाकरण में रूचि नहीं ले रहे हैं। बीते 3 जनवरी से किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था लेकिन 13 दिनों में मात्र 23077 व 547 बुजुर्गों का ही टीकाकरण हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के डेढ लाख किशोरों के टीकाकरण के लिए एक महीने का समय तय किया था लेकिन जिस औसत से टीकाकरण किया जा रहा है उससे इनके टीकारण में काफी समय लगेगा। शनिवार को जिले में 391 किशोर, 13 बुजुर्ग के अलावा 705 पहली व 1422 लोगों को दूसरी डॉज लगाई गई। यानि कुल 2150 लोगों का ही टीकाकरण हुआ। अभी तक जिले में 9 लाख 88 हजार लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। जिले की आबादी लगभग 15 लाख के करीब है ऐेसे में टीकाकरण के लिए विभाग को अभी और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक पहली डॉ 711519 व दूसरी डॉज 276085 लोगों को ही दी गई है। ऐसे में दूसरी डॉज में भी जिले के लोग पिछड़ रहे हैं। वैसे भी प्रदेश में जिला टीकाकरण में सबसे पिछड़ा हुआ है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बसंत दूबे ने बताया कि उपायुक्त शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में हम जिले में टीकाकरण को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। बीते एक महीने से टीकाकरण को जिले में रफ्तार मिली है। ऐसे में लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।