{"_id":"626179ee22fa6a12bc478f84","slug":"mahendragarh1650555374","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजात का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा किया गया पोस्टमार्टम, शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नवजात का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा किया गया पोस्टमार्टम, शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
विज्ञापन
गांव डेरोली जाट में नवजात का शव निकालने के दौरान एकत्रित ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव डेरोली जाट में एक सप्ताह पूर्व जन्मी नवजात कन्या की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर ग्रामीणों द्वारा मामले की जांच की मांग को लेकर पुलिस को दी शिकायत के बाद विभिन्न विभागों की टीमों ने गांव में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव ग्रामीणों को सौंप दिया। बुधवार को ग्रामीणों गांव डेरोली जाट के ग्रामीणों ने शिकायत देकर नवजात की मौत की जांच कराने की मांग की गई थी। बुधवार शाम को ही एसडीएम दिनेश कुमार की देखरेख में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंता प्रदीप कुमार, सदर थाना पुलिस, चिकित्सकों की टीमें मौके पर पहुंच गई। शाम को श्मशान घाट से शव नहीं निकालने के कारण वहां ग्रामीणों एवं पुलिस की तैनाती कर दी गई। शुक्रवार सुबह चार बजे सभी टीमों ने पहुंचकर शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।
-----------
ग्रामीणों ने यह दी थी शिकायतः
डेरोली जाट के ग्रामीणों द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति पर एक सप्ताह पूर्व जन्मी कन्या की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि यह व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति का है तथा इसने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपने माता-पिता की भी हत्या कर दी थी। इसके तीन बेटियां होने के कारण ग्रामीणों ने भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी थी। आरोप है कि अब चौथी संतान के रूप में बेटी होने पर नवजात के पिता ने ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर कन्या की हत्या की है। ग्रामीणों द्वारा इस मामले में पुलिस द्वारा शीघ्र जांच प्रक्रिया पूरी कराने की मांग भी गई है।
-----------
मामले में ग्रामीणों द्वारा शिकायत दी गई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ड्यूटि मेजिस्टेट, फोरेंसिक टीम, पुलिस टीम, चिकित्सकों की टीमों की नियुक्ति की गई थी। मौके पर पहुंचकर शव को निकलवा नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद नवजात की मौत के कारणों का पता चलेगा जिसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़
----------
बॉडी डीकंपोज होने के कारण मेडिकल एक्सपर्ट टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही जांच अधिकारी को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
- आरएमओ डॉ. प्रदीप यादव, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात का शव निकालते कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
नवजात का शव निकालते कर्मचारी
श्मशान घाट से नवजात का निकाला गया शव
- फोटो : Amar Ujala
श्मशान घाट से नवजात का निकाला गया शव