Hindi News
›
Local
›
द्वितीय चरण के अंत्योदय मेले में 693 परिवारों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ
{"_id":"6224b91af1d6f979177c5620","slug":"mahendragarh1646573850","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय चरण के अंत्योदय मेले में 693 परिवारों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
द्वितीय चरण के अंत्योदय मेले में 693 परिवारों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत द्वितीय चरण के अंत्योदय मेलों की कड़ी में सोमवार को सतनाली के बीडीपीओ कार्यालय में मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि मेले के लिए सतनाली खंड कार्यालय में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले में चयनित किए गए 693 परिवारों को बुलाया गया है। इन सब परिवारों की पहले काउंसलिंग की जाएगी तथा उनसे उनकी रूचि के अनुसार योजनाओं से जोड़ने के लिए स्वीकृति ली जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि इस अंत्योदय मेले में 18 विभागों की 100 से भी अधिक योजनाओं के लिए नागरिकों को विकल्प दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एलडीएम की देखरेख में मौके पर ही विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे जो आवेदन करने के साथ ही इस बारे में आगे की कार्यवाही करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अति गरीब परिवारों को एक निश्चित आय तक पहुंचाना है ताकि उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके। इन गरीब लोगों के स्वरोजगार के लिए यह योजना का बहुत ही कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।