Hindi News
›
Local
›
बार प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में
{"_id":"5f62fb408ebc3e78e97531ae","slug":"mahendragarh1600322368","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नामांकन की जांच करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
कनीना । कनीना बार एसोसिएशन ने चुनाव शेड्यूल के अनुसार वीरवार को नामांकनों की जांच की गई। जिसमें सभी नामांकनों को सही पाया गया। बार के इस चुुनाव में अब केवल प्रधान, उपप्रधान पद के लिए ही चुनाव होंगे। अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चयन हो गया है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रामकुमार करीरा व सह चुनाव अधिकारी राकेश मानपुरा ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन फार्मो की जांच की गई । अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया रहेगी। एक अक्तूबर को मतदान होगा। बार एसोसिएशन कनीना में करीब 105 मतदाता हैं। प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन मांगे गए थे। इनमें प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें अधिवक्ता संदीप सिंह, जयवीर यादव, दीपक चौधरी, सुनील रामबास, वेद प्रकाश गुज्जर, उप-प्रधान मीनाक्षी यादव व बीरेंद्र दीक्षित के बीच मुकाबला होगा। सचिव के लिए एक ही नामांकन मिलने पर मंजीत कोटिया निर्विरोध चुने गए । सह सचिव पद पर सुनील राव ककराला निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर रघुराज मानपुरा निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इस दौरान निवर्तमान प्रधान हरीश गाहड़ा, सचिव पवन गोमला, चुनावअधिकारी रामकुमार करीरा व सह अधिकारी राकेश मानपुरा,ओपी रामबास,
विज्ञापन
धर्मेंद्र रोहिल्ला, सतीश करीरा, राजेंद्र करीरा,मनोज शर्मा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।