फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   17 वर्षीय किशोरी के साथ चाचा ने की छेड़छाड़, केस दर्ज

17 वर्षीय किशोरी के साथ चाचा ने की छेड़छाड़, केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत लड़की के चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
    जानकारी अनुसार उपमंडल के गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने पति के साथ बाजरे की कटाई के लिए गई थी। उनके दो लड़कियां तथा एक लड़का है। छोटा लड़का और छोटी लड़की उनके साथ खेत में गए हुए थे। घर पर उनका ससुर तथा उनकी 17 वर्षीय लड़की थी। शाम करीब छह बजे लड़की रोते हुए उनके पास खेत में आई । बेटी ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि उनका चाचा सुरेंद्र शराब पीकर आया। घर में जबरदस्ती घुसकर छेड़खानी का प्रयास किया। जैसे- तैसे छुड़वा कर वह खेत में अपनी मां के पास पहुंची। जाते-जाते सुरेंद्र जान से मारने की धमकी देते हुए बोला इस बारे में बारे में किसी को मत बताना। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed