फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   अस्पताल में भर्ती होने वाले हर एक मरीज का होगा कोविड-19 टेस्ट

अस्पताल में भर्ती होने वाले हर एक मरीज का होगा कोविड-19 टेस्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती होने वाले हर एक मरीज का होगा कोविड-19 टेस्ट
NA - फोटो : Amar Ujala
महेंद्रगढ़। गर्भवती महिला एवं अन्य किसी बीमारी से पीड़ित मरीज की अस्पताल में एडमिट होने पर कोविड-19 जांच की जाएगी। यह जांच रैपिड
विज्ञापन
एंटीजन किट से की जाएगी जिसकी रिपोर्ट मात्र दस मिनट में मिल जाएगी। शुक्रवार से अस्पताल में जांच शुरू की दी है। पहले दिन 81लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिनमें एक पुलिस कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जच्चा और बच्चा को सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से यह कार्य शुरू किया गया है।     क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मरीज को देखकर अस्पताल में एडमिट होने वाले प्रत्येक मरीज की कोरोना जांच होगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का प्रसव से पहले, परिवार नियोजन का ऑपरेशन करवाने वाली महिलाओं तथा अन्य कोई
विज्ञापन
ऑपरेशन करवाने के लिए एडमिट किए गए मरीजों की कोविड-19 जांच की जाएगी। अस्पताल में धीरे-धीरे जांच की संख्या बढ़ाई जा रही हैं ताकि संक्रमित मरीजों का पता चल सके। परिवार नियोजन का ऑपरेशन करवाने के लिए आई 15 महिलाओं की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच की। सभी महिलाओं की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
निगेटिव आई। उसके बाद चिकित्सक डॉ.कंवर सिंह ने महिलाओं के ऑपरेशन किए। ओपीडी के समय पर होगी जांच : गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच ओपीडी समय सुबह8 से 2 बजे तक होगी। सोमवार से शनिवार तक जांच की जाएगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक प्रतिदिन अस्पताल में करीब 100 गर्भवती महिलाएं  चैकअप के लिए आती हैं।अब परिवार
नियोजन के ऑपरेशन सोमवार और वीरवार को किए जा रहे हैं।पहले मात्र वीरवार को होता था। चिकित्सक मात्र 30 ऑपरेशन ही करता था जिस वजह से कई महिलाएं ऑपरेशन करवाए बिना ही लौटना पड़ता था।
नागरिक अस्पताल की कार्यकारी एसएमओ डॉ. मोनू यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती किए जाने वाले सभी मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं की डिलवरी से पहले जांच की जाएगी। बुजुर्ग तथा शुगर के मरीजों को भी जांच करवाएं तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed