फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए मॉक पूरा, अब शेड्यूल घो‌षित होने का इंतजार

कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए मॉक पूरा, अब शेड्यूल घोषित होने का इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए मॉक पूरा, अब शेड्यूल घोषित होने का इंतजार
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ - फोटो : Amar Ujala
--
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो महेंद्रगढ़। कॉलेजों में प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए अपनाई जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया का शेड्यूल अगले सप्ताह घोषित होने की संभावना है। दाखिला प्रक्रिया के लिए अपनाया गया मॉक टेस्ट सफल रहने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग दाखिले के शेड्यूल को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस बार विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिला लेने के लिए कैंपस में नहीं आना होगा। दस्तावेजों की मूल प्रति को जमा कराने के लिए भी कॉलेज नहीं आना होगा।                कोरोना के चलते दाखिला प्रक्रिया करीब तीन महीने लेट हो चुकी है।अब भी कॉलेज खोलने के लिए अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन तरीके से दाखिले की योजना बनाई है। पहले चरण में प्रथम वर्ष के दाखिले होंगे। जिसमें बीए, बीकॉम, बीएससी,एमए, एमकॉम, एमएससी प्रथम वर्ष के दाखिले किए जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया के लिए उच्च्तर शिक्षा विभाग ने नई वेबसाइट तैयार की है। अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में इस वेबसाइट का मॉक टेस्ट किया। कॉलेजों से इस साइट के बारे में फीडबैक मांगा। साइट की सभी खामियों को दूर किया जा चुका है। अब दाखिले के लिए शेड्यूल तय किया  जा रहा है। जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह में दाखिला शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि कॉलेजों में पिछले चार साल से दाखिले ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जिसमें आवेदन लेकर मैरिट लिस्ट ऑनलाइन तैयार होती है। फीस जमा कराने तथा डाक्यूमेंट की वैरिफिकेशन के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज आना होता है। इस बार यह दोनों कार्य भी ऑनलाइन ही किए जाएंगे। विद्यार्थी को कॉलेज या बैंक में नहीं जाना पड़े इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -------------------------------------- अक्तूबर से क्लास लगाने की तैयारी जून माह में कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होती थी। इस बार दाखिला प्रक्रिया सिंतबर में शुरू होगी। अक्तूबर माह से क्लास लगाने की योजना है। अगर कोरोना को लेकर हालात नहीं बदले तो ऑनलाइन क्लासेज शुरू की जाएंगी। ----------------------- तीस प्रतिशत तक कम होगा पाठ्यक्रम.... इस बार करीब चार महीने क्लास नहीं लग पाई। जिसके चलते पहले सेमेस्टर में पाठ्यक्रम कम करने का फैसला लिया है। पाठ्यक्रम घटाए जाने को अंतिम फैसला उच्चतर शिक्षा निदेशालय ही लेगा। अनुमान के अनुसार करीब 30 प्रतिशत सिलेबस कम किया जाएगा। ------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed