फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   बहादुरगढ़ में चार दिन के बाद फिर लौटी ठंड, देर शाम से सुबह 10 बजे तक छाया रहा कोहरा

बहादुरगढ़ में चार दिन के बाद फिर लौटी ठंड, देर शाम से सुबह 10 बजे तक छाया रहा कोहरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में चार दिन के बाद फिर लौटी ठंड, देर शाम से सुबह 10 बजे तक छाया रहा कोहरा
कोहरे में सड़कों पर रेंगते रहे वाहन। - फोटो : Amar Ujala
बहादुरगढ़। शहर में लोगों को चार दिन तक अच्छी धूप का आनंद देने के बाद प्रकृति ने मंगलवार को फिर अच्छी ठंड का असर दिखा दिया। सारा इलाका रातभर कोहरे की चपेट में रहा। मौसम में हुए इस बदलाव को पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का परिणाम माना जा रहा है। बुधवार को दोपहर तक मौसम साफ रहने और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
सोमवार-मंगलवार की रात को और उसके बाद भी करीब 10 बजे तक इलाके में घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर से बाहर खुले क्षेत्रों में सोमवार रात 9 बजे से सुबह सात बजे तक दृश्यता चार से छह मीटर तक ही रह गई थी। अपनी गाडिय़ों हैडलाइट ऑन रखने के बावजूद चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार रात को तापमान लगभग 9 डिग्री तक ही रहा। चार दिन के बाद ठंड बहाल होने से लोगों को दुबारा अधिक गर्म कपड़ों और घरों व दफ्तरों में सर्दी से बचने के लिए हीटर आदि दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली वेबसाइट मेटियो ट्रेंड के अनुसार, बहादुरगढ़ में मंगलवार और बुधवार की रात एक बजे से बुधवार को दोपहर 12 बजे तक मौसम साफ रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तापमान न्यूनतम 19 व अधिकतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि शाम 6 से रात 12 बजे तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अंदाज लगाया गया है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद से ही हल्की हवा चलते रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed