{"_id":"61c81e2f70297c29f954a941","slug":"jhajjar1640504879","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का अजब तरीका = बच्चों को बरगला कर उड़ा ले गई घर से जेवरात और नकदी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चोरी का अजब तरीका = बच्चों को बरगला कर उड़ा ले गई घर से जेवरात और नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
शहर का हिस्सा बन चुके गांव सांखोल में मकान से लाखों रुपये के जेवरात और हजारों की नकद अजीब अजीब तरीके से चोरी कर लिए गए। एक महिला व एक लड़की गांव सांखोल के एक घर में गए और वहां मौजूद छोटे बच्चों को अपनी बातों से बरगला लिया। बच्चों को तीन हजार रुपये देकर घर में रकम व जेवर रखने की जगह का पता कर चोरी की वारदात करके महिलाएं फरार हो गईं। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। सेक्टर छह थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ललिता पत्नी पदम सिंह ने बताया कि वह गांव सांखोल में परिवार समेत किराए के मकान में रहती हैं। 24 दिसंबर को वह अपने पति के साथ काम पर चली गई। घर में उनके बच्चे थे। शाम को घर आए तो बेटे भोलू ने बताया कि दिन के समय एक लड़की और एक महिला घर आए थे, जिन्होंने कहा कि हम तेरी मम्मी की सहेली हैं। उन्होंने कहा कि बेटा मैं तुम्हें तीन हजार रुपये दूंगी। ये बताओ कि तुम्हारी मम्मी पैसे कहां रखती है। फिर लड़के ने बताया कि मेरी मम्मी बेड में पैसे रखती है।
ललिता ने बताया कि बेटे से ये बात सुनकर उसने अपना बेड खोलकर चेक किया तो उसमें उसके कान के सोने के कुंडल, चांदी का हाथफूल, सोने की अंगूठी, चांदी की दो कमरबंद जिसमें एक आधी कमर की और एक पूरी कमर की, चांदी की पायल व 10 हजार रुपये नहीं मिले। स्पष्ट है कि जेवरात और नकदी वही महिला व लड़की चुरा ले गए हैं। ललिता ने पुलिस से दोनों आरोपियों को पकड़ उसके जेवर व नकदी बरामद करवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का जल्द ही सुराग लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन