{"_id":"5f5b42d98ebc3e44b53be6df","slug":"jhajjar1599816409","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ लाइन पर मेट्रो सेवा हुई बहाल, पहले दिन बहुत कम लोगों ने किया सफर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बहादुरगढ़ लाइन पर मेट्रो सेवा हुई बहाल, पहले दिन बहुत कम लोगों ने किया सफर
विज्ञापन
वीरवार को मेट्रो से उतर बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन से बाहर आते यात्री।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो सेवा फिर हुई बहाल, शुरुआत में बहुत कम लोगों ने किया सफर
विज्ञापन
Metro service restored again, initially very few people traveled
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। दिल्ली के इंद्रलोक और कीर्तिनगर से बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा वीरवार से बहाल हो गई। 174 दिन बाद गाडिय़ां चलीं, लेकिन पहले दिन यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले बहुत कम रही।
गत 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आहूत जनता कफ्र्यू के साथ बंद हुई मेट्रो रेल सेवा ग्रीन लाइन पर वीरवार 10 सितंबर को सुबह 7 बजे शुरू हुई। मेट्रो सूत्रों ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले पहले दिन लगभग 10 फीसदी ही यात्री रहे होंगे। नकद भुगतान व टोकन व्यवस्था न होने की वजह से काफी यात्रियों को स्टेशन से बैरंग लौटना पड़ा। काफी यात्री ऐसे भी बैरंग लौटे जिनके पास स्मार्ट कार्ड तो था, लेकिन कार्ड में बैलेंस न होने की वजह से वे कार्ड को आनलाइन रिचार्ज नहीं कर पाए। मेट्रो सूत्रों ने बताया कि सभी यात्रियों को मोबाइल ट्रांजेक्शन एप का इस्तेमाल करना नहीं आता। इसलिए वे अपने मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज नहीं कर पाए। सुबह के वक्त गाड़ी गाडिय़ां 7 से 11 बजे तक चली। पहले दिन शाम को 4 से 8 बजे तक सेवा रखने का समय रखा गया। सूत्रों ने बताया कि ग्रीन लाइन के अंतिम स्टेशन ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन और बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन को छोड़ बाकी सभी स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या न के बराबर रही। इस लाइन पर दिल्ली के स्टेशनों पर भी बहुत कम लोगों ने सफर किया।
इंद्रलोक व कीर्तिनगर स्टेशनों को छोड़ ग्रीन लाइन के सभी 21 स्टेशनों का एक-एक गेट यात्रियों के लिए खुला। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए डीएमआरसी ने सभी जरूरी उपाय सख्ती से लागू किए। तीन स्तरीय जांच की गई। हरेक यात्री को सैनिटाइजर अपने साथ रखने को कहा गया। मास्क लगाना अनिवार्य रहा। सूचना प्रसारित करके यात्रियों को कहा गया कि एक-दूसरे के बीच कम से कम एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखें। सुरक्षा कर्मियों ने लिफ्ट में एक बार में तीन से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया। शुक्रवार को छह घंटे सुबह और छह घंटे शाम को मिलाकर दिनभर में 12 घंटे गाडिय़ां चलेंगी। शनिवार को सुबह छह से रात 11 बजे तक सभी गाडिय़ों का संपूर्ण संचालन आरंभ करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को पहले दिन मेट्रो से बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन उतरकर बाहर आते यात्री।
इंद्रलोक से बहादुरगढ़ के लिए चलने को तैयार मेट्रो।
- फोटो : Amar Ujala
इंद्रलोक से बहादुरगढ़ के लिए चलने को तैयार मेट्रो।