फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   जिंदा जलाने की झूठी साजिश रचने वाले राममेहर को छत्तीसगढ़ से हांसी लाई पुलिस

जिंदा जलाने की झूठी साजिश रचने वाले राममेहर को छत्तीसगढ़ से हांसी लाई पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
हांसी। 11 लाख लूट व कार में जिंदा जलाने की झूठी साजिश रचने वाले राममेहर को हांसी पुलिस छत्तीसगढ़ से हांसी ले आई है। राममेहर के हांसी पहुंचने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी उससे गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। सदर थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया पुलिस राममेहर से पूछताछ कर रही है। शाम तक मामले का पूरी तरह से पटाक्षेप कर दिया जाएगा। ऐसे में शाम तक बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है। अभी तक झूठ की साजिश रचने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। हालांकि यह जरूर माना जा रहा है कि बीमा क्लेम की राशि लेने व कर्जदारों से छुटकारा पाने के लिए राममेहर ने यह साजिश रची थी। वहीं इस झूठी साजिश में राममेहर का साथ देने वाले लोगों के नाम भी शाम तक सामने आ जाएंगे। इसके अलावा इस मामले में राममेहर की फैक्टरी में कार्यरत महिला कर्मी की संलिप्तता भी उजागर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed