{"_id":"5f8035ef8ebc3e75017f6e2c","slug":"hissar1602237935","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने हांसी में निकाली ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भाजपा ने हांसी में निकाली ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन
हांसी में ट्रैक्टर रैली निकालते भाजपा नेता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्टी द्वारा हिसार लोकसभा की किसान ट्रैक्टर यात्रा शुक्रवार को हांसी में निकाली गई। वैसे तो कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली के काउंटर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी। रैली के विरोध में एक-दो जगह प्रदर्शन भी हुआ। लेकिन कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई विरोध देखने को नहीं मिला। अनाज मंडी में जरूर आढ़तियों ने इसके विरोध में हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रैली को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। विभिन्न चौकों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। अनाज मंडी में प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को पुलिस ने स्थिति संभालने के उद्देश्य से पुलिस वैन में बिठाया व बाद में उन्हें छोड़ दिया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा रैली निकालने का उद्देश्य किसानों को संदेश देना था कि सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कानून किसानों के हित में है। हालांकि यह यात्रा किसानों को संदेश देने की बजाए शक्ति प्रदर्शन के रूप में नजर आ रही थी। रैली की शुरूआत अगुवाई कर रहे राज्यसभा सांसद डीपी वत्स व सांसद बृजेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर चला कर की। वहीं रैली के दौरान विधायक विनोद भयाना, रणबीर गंगवा व सुरेंद पूनिया भी स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए। हालांकि इस दौरान अध्यादेश के मुद्दे पर भाजपा के किसी नेता ने कोई संबोधन नहीं किया। किसान ट्रैक्टर यात्रा सेक्टर-5 से शुरू होकर काली देवी चौक, बस स्टैंड, आंबेडकर चौक, हिसार चुंगी, तिकोना पार्क होते हुए सिसाय पुल पर समापन हुआ। ट्रैक्टर यात्रा के समापन पर मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों सांसद, विधायक व भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष के कारण कानून को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। तीनों कानून लागू होने के बाद सामानंतर व्यवस्था हो जाएगी। ट्रैक्टर यात्रा में उमड़ी किसानों की भीड़ ने यह दिखा दिया है कि किसान भाजपा पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, रणबीर गंगवा, डॉ. कमल गुप्ता, विनोद भयाना, विशम्बर वालमीकि, सुरेंद्र पूनिया, सुजीत कुमार, आशा रानी, रणधीर सिंह धीरू, प्रवीण बंसल, अशोक कनौजिया, प्रेम वर्मा, अशोक सैनी, नरेंद्र मलिक, अशोक ढालिया, मनजीत जांंगड़ा, तनुज खुराना, विजय बंसल, अनिल जोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी में ट्रैक्टर रैली निकालते भाजपा नेता।
- फोटो : Amar Ujala
हांसी में ट्रैक्टर रैली निकालते भाजपा नेता।