{"_id":"626bccfd13d9d02ee10a19aa","slug":"gautam-buddha-nagar1651231997","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार सातवीं के छात्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पेड़ से टकराई कार सातवीं के छात्र की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में हादसा ग्रस्त हुई कार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा टू थाना क्षेत्र स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र और उसके पिता की कार गुरुवार को पेड़ से टकरा गई हादसे में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह सातवीं कक्षा के छात्र ने दम तोड़ दिया। जोसेफ में ही पढ़ाने वाले छात्र के पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से मथुरा निवासी और फिलहाल ओमीक्रोन सेक्टर में रहने वाले अध्यापक वेद प्रकाश सारस्वत सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ाते हैं। उनका बेटा विशेष सारस्वत भी सेंट जोसेफ स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ता था। दरबार दोपहर को स्कूल से छुट्टी के बाद बेटे को कार से साथ लेकर घर सेक्टर ओमीक्रोन जा रहे थे तभी रास्ते में कार दुर्घटना होने से पिता पुत्र को गंभीर घायल अवस्था में ग्रेटर नोएडा कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह छात्र विशेष सारस्वत की मौत हो गई और अध्यापक वेद प्रकाश सारस्वत को गंभीर हालत के चलते नोएडा कैलाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
छात्र का फाइल फोटो