फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े वाहन में घुसी अफ्रीकियों की तेज रफ्तार कार, दो की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े वाहन में घुसी अफ्रीकियों की तेज रफ्तार कार, दो की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े वाहन में घुसी अफ्रीकियों की तेज रफ्तार कार, दो की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट से 5 किलोमीटर पर खड़े हुए ट्रैवलर वाहन से पीछे से एक कार टकरा गई हादसे में ट्रैवलर वाहन से उतरकर एक्सप्रेस वे पर टहल रहे दो लोगों की मौत हो गई वही कार सवार अफ्रीकी मूल के रिपब्लिक कांगो निवासी महिला लूसी समेत तीन लोग घायल हो गए हादसे में ट्रैवलर वाहन सवार एक महिला व अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे और ईकोटेक-1 थाना प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी कुछ यात्री दिल्ली घूमने के लिए आए थे। दिल्ली से उन्होंने आगरा घूमने के लिए एक ट्रैवलर वाहन बुक कराया था। रविवार सुबह पश्चिम बंगाल निवासी यात्री आगरा के लिए निकले थे। लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट से 5 किलोमीटर पर उनका वाहन खराब होकर खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार वाहन से टकरा गई इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रैवलर वाहन से उतर कर यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े पश्चिम बंगाल निवासी दो यात्री स्वप्न भट्टाचार्य और साहिब मंडल गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैवलर वाहन सवार सात अन्य लोग भी चोटिल हुए लेकिन इनमें एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई गई है। इसके अलावा कार में अफ्रीकी मूल के रिपब्लिक कांगो निवासी महिला लूसी और उसके दो साथी सवार थे। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें छतरी केस वाहन को काटकर बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ। लेकिन बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे खड़ा करा कर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े वाहन में घुसी अफ्रीकियों की तेज रफ्तार कार, दो की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद जांच करती पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed