{"_id":"5f4e4cb28ebc3e527c06a657","slug":"east-delhi1598966962","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक नगर के स्पा में चल रहा था स्पा सेक्स रैकेट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तिलक नगर के स्पा में चल रहा था स्पा सेक्स रैकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने तिलक नगर में चल रहे स्पा सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस स्पा से कई आपत्तिजनक चीजे मिली हैं। यहां मौजूद कुछ महिलाओं व ग्राहकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने स्पा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान स्पा खोलने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद धड़ल्ले से चल रहे स्पा को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस व एमसीडी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि महिला आयोग ने स्पा रूपी सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। कोरोना महामारी के दौर में स्पा से संक्रमण फैलने का खतरा है। सरकार ने इसे खोलने की इजाजत नहीं दी है बावजूद अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी ने महिला आयोग की हेल्पलाइन १८१ पर फोन कर तिलक नगर में स्पा चलने की जानकारी दी थी। उसके बाद महिला आयोग की टीम ने पुलिस टीम के साथ तिलक नगर स्थित अमेजिंग स्पा पर छापा मारा। अंदर ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
वहां काफी संख्या में आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुईं। रिसेप्सन पर बैठी महिला को स्पा मालिक को बुलाने के लिए कहा गया। लेकिन मालिक ने अपना फोन बंद कर दिया।
पुलिस स्पा से पांच ग्राहकों और इतनी ही महिलाओं को थाने ले गई। जहां महिलाओं का बयान दर्ज किया गया। पुलिस स्पा का सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है और इसके मालिक की तलाश में जुट गई है। उधर अमेजिंग स्पा पर छापामारी की सूचना मिलते ही इलाके में चल रहे तीन अन्य स्पा मालिक अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन