{"_id":"5f4e31b18ebc3e54d33be34b","slug":"east-delhi1598960049","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। द्वारका जिले में बदमाशों का आंतक कम नहीं हो रहा है। बदमाश दहशत फैलाने के लिए लगातार प्रॉपर्टी डीलर के मकानों पर गोलीबारी कर रहे हैं। सोमवार रात उत्तम नगर में बाइक व स्कूटी सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान पर गोलीबारी की और फरार हो गए। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशे से प्रॉपर्टी डीलर बलवीर सिंह(५७) सपरिवार ओम विहार, उत्तम नगर में रहता है। सोमवार रात करीब पौने १२ बजे बलवीर के पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके घर पर कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की है। सूचना मिलते ही बलवीर घर से बाहर आए। पड़ोसी ने बताया कि स्कूटी और बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली चलाई है। बदमाश घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। लेकिन गोली बिजली के तार में लगने से बिजली चली गई। ï
बलवीर ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की। क्राइम टीम भी मौके का मुआयना किया। वहां से पुलिस को कुछ खोखे मिले। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दहशत फैलाने के इरादे से बदमाशों ने गोलीबारी की है। इस इलाके में गोलीबारी की पहली घटना नहीं है। २१ अगस्त को उत्तम नगर से सटे मोहन गार्डन में बदमाश ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर व उत्तम नगर में एक दुकान पर गोलीबारी कर फरार हो गए थे। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन