{"_id":"619d122c659aaa04f02728fb","slug":"doda1637683756","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नितिन गडकरी के दौरे की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जम्मू-कश्मीर: नितिन गडकरी के दौरे की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Tue, 23 Nov 2021 09:39 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोडा
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:39 PM IST
सार
गडकरी का कार्यक्रम जम्मू संभाग के डोडा जिले में एक स्टेडियम में रखा गया है। जिसको देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रस्तावित डोडा दौरे की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गडकरी का कार्यक्रम डोडा स्टेडियम में रखा गया है। भारी संख्या में भाजपा और स्थानीय लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में डोडा के पूर्व विधायक व पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिसमें हाल ही में घोषित किए गए डोडा जिले के अंतर्गत आने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्ग कठुआ, बनी, बसोहली और भदरवा को जोड़ने वाला( एनएच 44 जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग को एनएच 244) और डोडा ,भद्रवाह और चंबा (हिमाचल) को जोड़ने वाला ( एनएच 154 ए को एन एच 244) से जोड़ना भी शामिल हैं।
विज्ञापन