{"_id":"5f4d186c8ebc3e4ad42a440e","slug":"central-delhi1598888044","type":"story","status":"publish","title_hn":"2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला : सीबीआई और ईडी पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा की रिहाई के खिलाफ जल्द सुनवाई के लिए पहुंची हाईकोर्ट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला : सीबीआई और ईडी पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा की रिहाई के खिलाफ जल्द सुनवाई के लिए पहुंची हाईकोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामलों में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा व अन्य की रिहाई के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए हाईकोर्ट से अनुरोध किया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति ब्रजेश सेठी की एकल पीठ ने इन याचिकाओं पर जल्द सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की है। इसके साथ ही पीठ ने जांच एजेंसियों से कहा कि वे इस मामले से संबंधित प्रतिवादियों को आवेदन की प्रति दी जाए। मामले की अगली सुनवाई वाले दिन ही 2जी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बरी की गई एक कंपनी की याचिका पर भी सुनवाई होगी। कंपनी ने ईडी द्वारा जब्त की गई 22 करोड़ रुपए की संपत्तियों को मुक्त करने की मांग की थी। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी अपीलों पर जल्द सुनवाई की मांग की है, जो 12 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं।
विज्ञापन