फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   दहेज उत्पीडऩ के अलग अलग दो मुकदमें दर्ज

दहेज उत्पीडऩ के अलग अलग दो मुकदमें दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीडऩ के अलग अलग दो मुकदमें दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी। नूंह। शनिवार को नूंह सदर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीडऩ के अलग अलग दो मामलों में मुकदमें दर्ज किए गए। पहला मुकदमा नूंह खंड के गांव सालाहेड़ी निवासी साहिस्ता पुत्री तारिफ ने अपने पति तारीफ खान पुत्र मज्जल गांव रनसीका खंड हथीन जिला पलवल के खिलाफ कराया। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में उक्त आरोपी के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही आरोपी एक लाख नकद व एक बुलेट मोटरसाईकिल की मांग करता रहा। इस मांग को पूरा नहीं होने पर आरोपी ने पीडि़ता को घर से बाहर निकाल दिया। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी पति व अन्य परिवार के सदस्यों पर दहेज उत्पीडऩ की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक अन्य दूसरे मामले में गांव अड़बर निवासी पीडि़ता शहनॉज पुत्री अब्बास ने अपने पति अब्बास पुत्र इशाक निवासी गांव शाहपुरी खंड फिरोजपुर झिरका नूंह के खिलाफ कराया है। इस मामले में पीडि़ता के आरोपी पति व उसके अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मामलों में पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ के मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
------- घर में घुसकर लूटपाट के बाद महिला के अपहरण की कोशिश, मुकदमा दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। इंडरी खंड के गांव बैंसी में एक 26 वर्षीय युवती के घर में घुसकर लूटपाट करने के बाद अपहरण की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीडि़ता दुर्गेश पुत्री बाबू की शिकायत पर गांव के पंकज व जीतू के अलावा गांव के अन्य तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि बीते दिनों उक्त आरोपियों ने उन्हें अकेला पाकर उनके कानों के कुंडल आदि लूटकर उनके अपहरण करने की कोशिश करने लगे। जिससे उन्होंने शोर मचाया इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed