{"_id":"623f17158c8df8591d3149b9","slug":"adilabad1648301845","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीए नूंह की टीम ने 45 रनों से विजय प्राप्त की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डीसीए नूंह की टीम ने 45 रनों से विजय प्राप्त की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीए नूंह की टीम ने 45 रनों से विजय प्राप्त की
विज्ञापन
नगीना की टीम को दी मैच के दौरान शिकस्त
खेलों में युवाओं का भविष्य उज्जवल : जिला शिक्षा अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी।
नूंह। शनिवार को नूंह खंड के गांव पल्ला स्थित इंजीनियररिंग कॉलेज में क्रिकेट एसोसिएशन नूंह द्वारा कराए जा रहे चौधरी खुर्शीद अहमद मैमोरियल में मेवात क्रिकेट लीग सीजन 5 के सेमिफाइनल मैच खेले गए। पहला मैच नगीना व डीसीए नूंह के बीच खेला गया। जिसमें डीसीए नूंह की टीम ने 45 रनों से विजय प्राप्त की। डीसीए ने पहले खेलते हुए 195 रन बनाए। जवाब में नगीना की टीम 150 रन ही बना पाई। जिससे डीसीए नंंूह की टीम ने उसे 45 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। डीसीए नूंह की और से आकाश अंटिल ने 39 गेदों पर 58 रन व नितेश कुमार ने 46 रन बनाए। नगीना की और से समीम ने 38 गेदों पर 60 रन बनाए। डीसीए नूंह की नितेश कुमार ने नगीना के 5 बल्लेबाज आउट किए। इसके बाद दूसरे सेमिफाइनल मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट एकेडमी पाली फरीदाबाद व टपकन वारियर्स के बीच खेला गया। जिसमें टपकन वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। इन दोनों में से जीतने वाली टीम आज रविवार को फाइनल मैच खेलेगी। शनिवार को इस मैच के दौरान मुख्यातिथि नूंह जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अब्दुल रहमान खान रहे। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति पे्ररित करते हुए कहा कि युवाओं का खेलों में युवाओं का भविष्य उज्जवल है। इस मौके पर मुख्य रूप से क्रिकेट एसोसिएशन नंूह के अध्यक्ष आबिद दानीबास, नूंह के पार्षद युवा भाजपा नेता कमल गोयल व सुनील मोटर्स नूंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।