फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   मेडिकल रोड की मरम्मत 15 दिन में कराए जाने की मांग

मेडिकल रोड की मरम्मत 15 दिन में कराए जाने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। सिविल लाइन स्थित मेडिकल रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेसी नेता आगा यूनुस ने मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
मेडिकल रोड जकरिया पुलिस चौकी के सामने धरना प्रदर्शन कर  मेडिकल रोड सहित शहर की अन्य सड़कें जो क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं उनकी तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की। मेडिकल रोड की सड़क पर 3 साल पहले डिवाइडर बनाया गया था। लेकिन डिवाइडर बनाने के बाद यहां पर सड़क की चौड़ाई बहुत कम हो गई। इससे समस्या और बढ़ गई। इस डिवाइडर को हटाने के लिए प्रदर्शन किया गया। अब यह डिवाइडर तो हटा दिया गया लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई। इसके चलते यहां से गुजरने वाले राहगीरों को प्रतिदिन असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसी नेता आगा यूनुस ने नगर निगम को 15 दिन की चेतावनी देते हुए मांग की है कि इस दौरान अगर नाले से नाले तक सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई तो वह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन में अहमर अली, डॉ. सुहेल बेग, अनिल कुमार, अलीम, नीरज, मुन्ना नकवी, नसीम, जावेद, गुफरान, इमरान मिंटो, शहनवाज़, ज़ैद, मामून, अमन, आतिफ, नदीम अहमद, आसिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed