West Asia War News Live: इस्राइल का लेबनान के जाबाल अल-बतूम पर हमला; बहरीन में भी हमले जारी, दो की मौत
{"_id":"69b7184223cfe28ba6034c2a","slug":"west-asia-tension-live-israel-us-iran-updates-gulf-countries-trump-netanyahu-irgc-mojtaba-khamenei-hindi-news-2026-03-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia War News Live: इस्राइल का लेबनान के जाबाल अल-बतूम पर हमला; बहरीन में भी हमले जारी, दो की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mon, 16 Mar 2026 11:03 PM IST
Shivam Garg
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivam Garg
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:03 PM IST
खास बातें
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में संघर्ष दिन-ब-दिन और भी खतरनाक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के लगातार हमलों के बीच ईरान भी जोश में है और जोरदार जवाब दे रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गूंज के बीच यह युद्ध अब 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले जारी हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन
अमेरिका-इस्राइल-ईरान टकराव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:03 PM, 16-Mar-2026
ईरान में प्रदर्शन दमन पर यूरोपीय संघ का एक्शन, 16 लोगों और 3 संस्थाओं पर प्रतिबंध
ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दमन को लेकर यूरोपीय संघ ने कड़ा कदम उठाया है। यूरोपीय संघ ने 16 व्यक्तियों और तीन संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय परिषद के अनुसार ये लोग जनवरी 2026 में हुए प्रदर्शनों को दबाने और मानवाधिकार उल्लंघन में शामिल थे। बताया गया कि इन प्रदर्शनों के दौरान हजारों नागरिक हताहत हुए थे। अब तक यूरोपीय संघ ईरान से जुड़े 263 व्यक्तियों और 53 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा चुका है।11:02 PM, 16-Mar-2026
दक्षिणी लेबनान से इस्राइल पर दागे गए रॉकेट, सीमा इलाके में सायरन बजे
दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इस्राइल की ओर कई रॉकेट दागे जाने की खबर सामने आई है। जमीनी सूत्रों के अनुसार रॉकेट दागे जाने के बाद सीमा क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में सायरन बजने लगे। इस्राइल की होम फ्रंट कमांड ने भी इस घटना की पुष्टि की है। इस बीच इस्राइल ने युद्ध शुरू होने के बाद लेबनान के कई इलाकों से बड़े पैमाने पर लोगों को हटाने का आदेश दिया है। रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि उत्तरी इस्राइल पूरी तरह सुरक्षित होने तक विस्थापित लोग वापस नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
11:02 PM, 16-Mar-2026
सऊदी अरब ने कुछ घंटों में 11 ड्रोन मार गिराए, अल-खर्ज क्षेत्र में वायु रक्षा सक्रिय
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने अल-खर्ज गवर्नरेट के ऊपर उड़ रहे 11 ड्रोन को मार गिराया। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह कार्रवाई पिछले कुछ घंटों के भीतर की गई। ड्रोन को समय रहते नष्ट कर दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच सऊदी अरब ने अपनी हवाई सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है।11:01 PM, 16-Mar-2026
कुवैत में चार ड्रोन मार गिराए, वायु रक्षा प्रणाली ने 24 घंटे में किया इंटरसेप्ट
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश की वायु रक्षा प्रणाली ने चार ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया। मंत्रालय के अनुसार ये ड्रोन देश के हवाई क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।09:12 PM, 16-Mar-2026
तेल संकट के बीच आईईए का बयान, जरूरत पड़ने पर और भंडार जारी करेंगे सदस्य देश
ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकेबंदी के बाद बढ़ते तेल संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर सदस्य देश अपने आपातकालीन तेल भंडार से और तेल जारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड स्तर पर भंडार जारी करने के बाद भी आईईए देशों के पास करीब 1.4 अरब बैरल तेल का स्टॉक बचा रहेगा। अमेरिका, जापान और यूरोपीय देशों ने भी अपने भंडार से तेल जारी करने का आश्वासन दिया है।07:03 PM, 16-Mar-2026
ईरान में भारतीयों को सलाह, दूतावास की अनुमति बिना सीमा पार न करें
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए अहम सलाह जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वहां मौजूद भारतीय नागरिक बिना दूतावास से समन्वय किए किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें। दूतावास ने चेतावनी दी कि बिना जानकारी के सीमा पार करने पर लोगों को आव्रजन और यात्रा से जुड़ी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिक किसी भी यात्रा से पहले आधिकारिक चैनलों से संपर्क में रहें। हाल ही में अमेरिका और इस्राइल के हमलों तथा ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:03 PM, 16-Mar-2026
नेतन्याहू की मौत की अफवाहों पर विराम, इस्राइली राजदूत बोले- वह पूरी तरह सुरक्षित
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर इस्राइल ने सफाई दी है। भारत में इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके बारे में फैल रही खबरें गलत हैं। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू जिंदा हैं और उनके घायल होने या मौत की बात पूरी तरह भ्रामक जानकारी है। अजार ने कहा कि हाल ही में सामने आया नेतन्याहू का कैफे वाला वीडियो भी असली है और यह किसी एआई तकनीक से तैयार नहीं किया गया है।06:32 PM, 16-Mar-2026
वैश्विक आपूर्ति के लिए ईरानी तेल टैंकरों को मंजूरी
अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने जानकारी दी है कि वैश्विक तेल आपूर्ति बनाए रखने के लिए अमेरिका ईरानी तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे रहा है। बेसेंट ने बताया कि भारतीय और चीनी जहाजों सहित अब अधिक संख्या में पोत इस जलमार्ग से गुजर रहे हैं और आने वाले समय में यातायात और बढ़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रंप प्रशासन का मुख्य लक्ष्य ईरान की सैन्य क्षमताओं और उसकी समुद्री शक्ति को कमजोर कर नष्ट करना है।06:02 PM, 16-Mar-2026
यूएई ने आज 6 मिसाइलें और 21 ड्रोन नष्ट किए
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि आज उसने छह बैलिस्टिक मिसाइलों और 21 ड्रोन को नष्ट किया है। एक्स पर जारी अपडेट में मंत्रालय ने बताया कि ईरानी हमलों की शुरुआत से अब तक यूएई 304 बैलिस्टिक मिसाइलें, 15 क्रूज मिसाइलें और 1,627 ड्रोन निष्क्रिय कर चुका है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन हमलों में अब तक सात लोगों की जान गई है, जिनमें दो सैन्यकर्मी और पांच आम नागरिक शामिल हैं, जबकि 145 लोग घायल हुए हैं।05:58 PM, 16-Mar-2026