West Asia Live: लेबनान से सीधी बातचीत के लिए तैयार हुआ इस्राइल, राष्ट्रपति जोसेफ बोले- अब युद्धविराम ही विकल्प
{"_id":"69d6c2c6b0e1bc545c074d49","slug":"west-asia-live-updates-us-iran-ceasefire-donald-trump-abbas-araghchi-israel-attack-on-lebanon-news-in-hindi-2026-04-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Live: लेबनान से सीधी बातचीत के लिए तैयार हुआ इस्राइल, राष्ट्रपति जोसेफ बोले- अब युद्धविराम ही विकल्प","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 09 Apr 2026 10:15 PM IST
Shubham Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shubham Kumar
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:15 PM IST
खास बातें
West Asia Crisis Live Updates: पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से जारी हिंसक संघर्ष ने आज एक निर्णायक मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति जताई है, जिसमें दोनों पक्षों ने लड़ाई रोकने और होर्मुज को खुला रखने का वादा किया है। ऐसे में अब बातचीत का अगला दौर इस्लामाबाद में होगा। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से एक विशेष टीम भेजी जा रही है। इस टीम का नेतृत्व खुद जेडी वेंस करेंगे।हालांकि लेबनान को लेकर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:11 PM, 09-Apr-2026
होर्मुज पर टोल लगाने की चेतावनी, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र की शिपिंग एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल लगाने के प्रस्ताव को खतरनाक बताया है। एजेंसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर इस तरह का शुल्क लगाना गलत परंपरा शुरू कर सकता है, जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान जहाजों से भारी शुल्क लेने पर विचार कर रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस गुजरता है। ऐसे में इस पर टोल लगाने का फैसला वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।10:11 PM, 09-Apr-2026
लेबनान से सीधी बातचीत के लिए तैयार हुआ इस्राइल
इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे बातचीत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेरूत की ओर से बातचीत के संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है और जल्द ही वार्ता शुरू की जाएगी। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष विराम के बाद भी लेबनान पर इस्राइली हमले जारी रहे। इसको लेकर विवाद भी हुआ कि क्या लेबनान इस समझौते का हिस्सा है या नहीं। ऐसे में अब सीधी बातचीत को तनाव कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
10:10 PM, 09-Apr-2026
लेबनान के राष्ट्रपति बोले- युद्धविराम ही एकमात्र रास्ता
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ ने कहा है कि इस्राइल के साथ जारी तनाव का समाधान सिर्फ युद्धविराम से ही संभव है। उन्होंने बताया कि संघर्ष विराम को लेकर प्रस्ताव रखा गया है और इस्राइल के साथ सीधे बातचीत की शुरुआत भी हो चुकी है। राष्ट्रपति ने कहा कि अब तक इस प्रस्ताव को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा हालात में शांति बहाल करने के लिए युद्धविराम जरूरी है। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है और दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।06:36 PM, 09-Apr-2026
नाटो की सुस्ती पर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- दबाव के बिना काम नहीं कर रही संस्था
पश्चिम एशिया संकट के बीच एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो पर सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने कहा कि ये संस्था तब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाती जब तक उन पर भारी दबाव न बनाया जाए। ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो सहयोगियों से आगे आने की अपील की थी। लेकिन ब्रिटेन ने कहा था कि यह हमारी जंग नहीं है।04:43 PM, 09-Apr-2026
ब्रिटेन और नॉर्वे ने रूसी पनडुब्बियों को खदेड़ा, समुद्र के नीचे के केबल्स की सुरक्षा बढ़ाई
ब्रिटेन और नॉर्वे की सेनाओं ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में बड़ा सैन्य अभियान चलाकर रूसी पनडुब्बियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। रक्षा मंत्री जॉन हीली के अनुसार, रूस की तीन पनडुब्बियां समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल्स और गैस पाइपलाइनों के पास संदिग्ध गतिविधियों में लगी थीं, जिन्हें ब्रिटिश जहाजों और विमानों ने घेर लिया। ब्रिटेन ने रूस को साफ चेतावनी दी है कि समुद्र के नीचे मौजूद इन महत्वपूर्ण संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।04:32 PM, 09-Apr-2026
इस्राइल की हिजबुल्लाह को सीधी चेतावनी, नेतन्याहू बोले-जहां जरूरत होगी,वहां करेंगे हमला
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि हिजबुल्लाह के खिलाफ उनके हमले रुकने वाले नहीं हैं। लेबनान में हुए भीषण हमलों के बाद नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली सेना पूरी ताकत और सटीक रणनीति के साथ हिजबुल्लाह को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इस्राइली नागरिकों को नुकसान पहुंचाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नेतन्याहू ने आगे कहा कि जब तक उत्तरी इस्राइल के निवासी अपने घरों में सुरक्षित वापस नहीं लौट जाते, तब तक हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जहां भी जरूरी होगा, हमला जारी रहेगा। नेतन्याहू के बयान ने पश्चिम एशिया में एक बार फिर से तनाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:19 PM, 09-Apr-2026
सऊदी और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच तनाव कम करने पर चर्चा
सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान बिन अब्दुल्लाह को ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अराघची का फोन आया। सऊदी विदेश मंत्रालय के ट्वीट के अनुसार इस बातचीत के दौरान दोनों ने हाल की परिस्थितियों की समीक्षा की और क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के लिए तनाव कम करने के उपायों पर चर्चा की।01:36 PM, 09-Apr-2026
लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर कार्रवाई
इस्राइली सेना इस्राइल डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला से जुड़े महत्वपूर्ण ठिकानों और नेटवर्क को निशाना बनाया है। आईडीएफ के अनुसार, अली यूसुफ हर्शी, जो हिजबुल्ला के महासचिव नईम कासिम के निजी सचिव और करीबी सलाहकार थे, संगठन के संचालन में अहम भूमिका निभाते थे।सेना का कहना है कि हर्शी कासिम के कार्यालय के प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े प्रमुख काम संभालते थे, जिससे उनकी संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति थी। इसके अलावा, इस्राइली सेना ने दक्षिण लेबनान में लितानी नदी के दक्षिण हिस्से में हिजबुल्ला द्वारा हथियारों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो अहम मार्गों को भी निशाना बनाया। आईडीएफ ने दावा किया कि इस कार्रवाई में करीब 10 हथियार भंडारण केंद्र, लॉन्चर और कमांड सेंटर भी तबाह किए गए हैं।
01:14 PM, 09-Apr-2026
स्पेन तेहरान में दूतावास फिर खोलेगा
स्पेन ने ईरान की राजधानी तेहरान में अपना दूतावास दोबारा खोलने का फैसला किया है। स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने कहा कि उन्होंने तेहरान में अपने राजदूत को वापस लौटने और पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्पेन इस कदम के जरिए क्षेत्र में शांति प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है। अलबारेस ने कहा हम हर संभव स्तर पर शांति बहाल करने की कोशिशों में शामिल होंगे, जिसमें तेहरान से भी पहल की जाएगी।12:52 PM, 09-Apr-2026
पाकिस्तान दौरे पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल का पोस्ट डिलीट
ईरान के पाकिस्तान में राजदूत रजा अमीरी मोघदम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को हटाकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। दरअसल, राजदूत ने पहले अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी दी थी कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ युद्धविराम वार्ता के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। इस पोस्ट में कहा गया था कि प्रतिनिधिमंडल उसी रात इस्लामाबाद पहुंचेगा। हालांकि, कुछ ही समय बाद यह पोस्ट प्लेटफॉर्म से गायब हो गया। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वार्ता की योजना में कोई बदलाव हुआ है या कूटनीतिक स्तर पर कोई नई रणनीति तैयार की जा रही है।
पोस्ट हटाए जाने के पीछे फिलहाल कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कदम अक्सर संवेदनशील कूटनीतिक बातचीत के दौरान उठाए जाते हैं, जहां सूचनाओं को लेकर सतर्कता बरती जाती है। इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है।
पोस्ट हटाए जाने के पीछे फिलहाल कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कदम अक्सर संवेदनशील कूटनीतिक बातचीत के दौरान उठाए जाते हैं, जहां सूचनाओं को लेकर सतर्कता बरती जाती है। इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है।