फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Asia LIVE: ईरानी एजेंसी का दावा- केशम द्वीप की ओर दागी गई मिसाइलें; ट्रंप बोले- होर्मुज पूरी तरह खुला है

Sun, 12 Jul 2026 10:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Iran-US Conflict Live Updates: Explosions in Southern Iran as US Launches Third Wave of Strikes News in Hindi
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:38 PM, 12-Jul-2026

ट्रंप बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और वहां से व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही जारी है। उन्होंने ईरान के इस दावे को खारिज कर दिया कि वह इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को नियंत्रित कर रहा है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को बातचीत हुई थी और ईरान एक समझौते के लिए तैयार हो गया था। उनके अनुसार, इस समझौते में ईरान परमाणु कार्यक्रम और सैन्य गतिविधियों से पीछे हटने पर सहमत था।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि बैठक खत्म होने के कुछ ही समय बाद ईरान ने एक व्यावसायिक जहाज पर ड्रोन हमला कर दिया, जिससे पूरा समझौता टूट गया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने हमारे लिए बिल्कुल सही समझौते पर सहमति दी थी। लेकिन बैठक से निकलने के एक घंटे के भीतर ही उन्होंने एक जहाज पर ड्रोन हमला कर दिया'। ईरान के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि वे 'बहुत बुरे और खतरनाक लोग' हैं होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर ट्रंप ने कहा कि यह समुद्री मार्ग खुला हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने शनिवार रात ईरान पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की।

10:16 PM, 12-Jul-2026

खाड़ी शेयर बाजारों में सुस्ती, निवेशकों में बढ़ी चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों के तेज होने का असर रविवार को खाड़ी देशों के शेयर बाजारों पर भी दिखा। निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे ज्यादातर बाजारों में कारोबार सुस्त रहा। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच लगातार हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच लागू युद्धविराम अब खत्म हो गया है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बातचीत का रास्ता अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।

  • सऊदी अरब के प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक (TASI) में 0.1 फीसदी की हल्की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान तेल कंपनी सऊदी अरामको के शेयर 0.2 फीसदी चढ़े। रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब लाल सागर के पश्चिमी तट तक जाने वाली अपनी कच्चे तेल की पाइपलाइन की क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इससे सऊदी अरब और उसके पड़ोसी देश होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल किए बिना अधिक तेल भेज सकेंगे।
  • कतर के शेयर बाजार सूचकांक (QSI) में भी 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त रही। पेट्रोकेमिकल कंपनी इंडस्ट्रीज कतर के शेयर 0.6 फीसदी मजबूत हुए।
  • मिस्र के प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक (EGX30) में 0.1 फीसदी की गिरावट आई। रियल एस्टेट कंपनी तलाअत मुस्तफा ग्रुप होल्डिंग के शेयर 0.6 फीसदी टूट गए।
     
विज्ञापन
10:13 PM, 12-Jul-2026

'दुश्मन' ने केशम द्वीप की ओर मिसाइलें दागीं- IRNA

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने बताया कि रविवार दोपहर 'दुश्मन' ने केशम द्वीप की ओर मिसाइलें दागीं। एजेंसी ने यह भी कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
03:22 PM, 12-Jul-2026

पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की अपील

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने रविवार को अमेरिका और ईरान से पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच संयम बरतने की अपील की। अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के खिलाफ लक्षित हमले किए। इससे पहले ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज पर हमला किया था, जिसके बाद मालवाहक में आग लग गई थी।

इशाक डार ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, डार ने क्षेत्र में बदलती स्थिति पर चिंता जताई। बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डार ने सभी पक्षों से तनाव कम करने का रास्ता अपनाने और संयम बरतने की अपील की, जैसा कि जून 2026 में इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन में सहमति बनी थी।
 
03:05 PM, 12-Jul-2026

ओमान सरकार ने ड्रोन हमलों की निंदा की

ओमान सरकार ने भी पुष्टि की है कि देश के मुसंदम गवर्नरेट में ड्रोन हमले हुए हैं। ओमान सरकार ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, हमले में किसी जनहानि या नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

इससे पहले ईरान की आईआरजीसी ने दावा किया था कि उसने ओमान के दुक्म बंदरगाह पर अमेरिकी विमानवाहक पोतों के लॉजिस्टिक सपोर्ट सेंटर और ईंधन आपूर्ति ठिकानों पर बड़ा हमला किया है।
03:04 PM, 12-Jul-2026

ईरान का कतर पर हवाई हमला: इंटरसेप्शन के दौरान गिरे मलबे से एक बच्चे समेत तीन लोग घायल

अमेरिका के बड़े हमलों के जवाब में ईरान ने रविवार को खाड़ी देशों को निशाना बनाया। जॉर्डन, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान और यूएई पर ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू कर दिए। सभी देशों ने इस हमले की सख्त शब्दों में निंदा की है। इस बीच कतर के गृह मंत्रालय ने बताया है कि तीन लोग घायल हो गए हैं।


सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इस हमले की जानकारी दी गई। कतर के गृह मंत्रालय के अनुसार, ईरानी हमलों के बाद सुरक्षा अधिकारियों और नागरिक सुरक्षा टीमों ने स्वीकृत आपातकालीन योजनाओं के अनुसार काम शुरू कर दिया है।

मंत्रालय के अनुसार, हादसा इंटरसेप्शन के दौरान मलबा गिरने से हुआ। प्राप्त रिपोर्ट्स और मौके पर किए गए आकलनों के आधार पर मंत्रालय ने बताया कि मलबा गिरने के कारण तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। यह मलबा इंटरसेप्शन अभियानों के दौरान गिरा। घायलों को आवश्यक चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है। 

वर्तमान हालात को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि वे जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त करें और अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं, तस्वीरों या वीडियो क्लिप को साझा करने से बचें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:02 PM, 12-Jul-2026

ओमान के पास मालवाहक जहाज टकराया, आग लगने की वजह से हुआ नुकसान : यूएकएमटीओ

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने कहा कि ओमान के तट पर एक घटना के बाद एक कंटेनर जहाज को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। 

यूकेएमटीओ ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि उन्हें शनिवार को 2240 जीएमटी पर खाड़ी देश से लगभग 16.7 किमी पूर्व में हुई घटना की रिपोर्ट मिली। एडवाइजरी में कहा गया, सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि एक मालवाहक जहाज के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, जिससे उसमें आग लग गई है। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। 

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूकेएमटीओ ने जहाज का नाम नहीं बताया। इसके अलावा, सेंटकॉम ने कहा कि साइप्रस के झंडे वाला मालवाहक जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमला किया, जिसमें चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया।

कमान ने आगे कहा कि जहाज़ में आग लगने और इंजन कक्ष को काफी नुकसान होने की वजह से जहाज अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका। समुद्री ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, जीएफएस गैलेक्सी की कुल लंबाई लगभग 304 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है और इसकी आखिरी रिपोर्ट दो दिन पहले फारस की खाड़ी में मिली थी।
 
01:47 PM, 12-Jul-2026

West Asia Conflict, US Iran War Live Updates: कुवैत ने ईरान के हमलों की निंदा की 

कुवैत ने अपने देश को निशाना बनाकर किए गए 'ईरानी हमलों' की कड़ी निंदा की है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इन हमलों का लगातार जारी रहना बेहद खतरनाक स्थिति को जन्म दे रहा है। इससे क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता बढ़ेगी, क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा पहुंचेगा। साथ ही तनाव कम करने और शांतिपूर्ण तरीके से संकट का समाधान निकालने के लिए किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों को नुकसान पहुंचेगा। 

मंत्रालय ने कहा कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रावधानों के अनुसार अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है।
10:42 AM, 12-Jul-2026

ईरान की सेना ने कहा- 16 जून के समझौते की शर्तों का पालन करे अमेरिका

ईरान के ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने एक बार फिर अमेरिका से तेहरान और वॉशिंगटन के बीच 16 जून को हुए समझौते की शर्तों का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी से बातचीत में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका के हस्तक्षेप से एक ऐसा गैरकानूनी रास्ता बनाया गया, जिससे इलाके में असुरक्षा पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं जलडमरूमध्य में ईरानी लोगों के अधिकारों की मजबूती से रक्षा करेंगी। अकरमिनिया ने यह भी कहा कि सेना लगातार अपने 'निशानों की सूची' को अपडेट कर रही है।
09:26 AM, 12-Jul-2026

आगे की सूचना तक बंद रहेगा होर्मुज: आईआरजीसी

आईआरजीसी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य आगे की सूचना मिलने तक बंद रहेगा। यह स्थिति तब तक जारी रहेगी, जब तक पूरे क्षेत्र में अमेरिका का हस्तक्षेप खत्म नहीं हो जाता। अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed