Hindi News
›
Live
›
World
›
West asia conflict live updates us warns iran stop attack in hormuz israel attack on lebanon
West Asia Conflict LIVE: ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी
{"_id":"6a51bbbdf3a7492f2803de7e","slug":"west-asia-conflict-live-updates-us-warns-iran-stop-attack-in-hormuz-israel-attack-on-lebanon-2026-07-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict LIVE: ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 11 Jul 2026 03:13 PM IST
खास बातें
Iran War West Asia War Live Updates in Hindi: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में वाणिज्यिक हमलों पर ईरान द्वारा हमले किए जाने से नाराज होकर अमेरिका ने हमले किए थे और अब अमेरिका ने ईरान को चेतावनी जारी कर दी है कि अगर होर्मुज पर अब जहाजों पर हमले हुए तो अच्छा नहीं होगा। पश्चिम एशिया और ईरान युद्ध से जुड़े हर अपडेट यहां पढ़ें....
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत और न्यूजीलैंड ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शनिवार को पश्चिम एशिया में एक बार फिर बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से नौवहन की स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार के निर्बाध प्रवाह की पूर्ण बहाली का आह्वान किया। उन्होंने समुद्री परिवहन पर किसी भी प्रकार की बाधा का विरोध करते हुए कहा कि मौजूदा संकट का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान केवल संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन के माध्यम से ही संभव है।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र को लेकर अपने-अपने दृष्टिकोण पर भी विचार-विमर्श किया और स्वतंत्र, खुला, शांतिपूर्ण तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए तथा नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए।
संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से वर्ष 1982 के संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) के अनुरूप समुद्री नौवहन, हवाई उड़ानों की स्वतंत्रता तथा समुद्र के अन्य वैध उपयोगों के प्रति अपना समर्थन दोहराया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी विवादों का समाधान अंतरराष्ट्रीय कानून और विशेष रूप से यूएनसीएलओएस के तहत शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। साथ ही, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
10:37 AM, 11-Jul-2026
ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर अंतरिम युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ईरान ने अब तक अपना वादा निभाया है, जबकि अमेरिका ने समझौते का उल्लंघन किया। अराघची ने कहा कि ये अमेरिका द्वारा किए जाने वाले उल्लंघनों और गलतियों की पुनरावृत्ति है।
विज्ञापन
09:27 AM, 11-Jul-2026
ट्रंप की ईरान को तबाह करने की धमकी
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, 'अगर ईरान की सरकार ने अपनी उस धमकी पर अमल किया - जिसमें उसने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति (यानी मुझ पर!) जानलेवा हमला करने या हत्या करने की बात कही है, तो ईरान पर 1000 मिसाइलें दागी जाने के लिए तैयार हैं। और इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। इसके लिए आदेश दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार और सक्षम है कि वह एक साल तक ईरान पर हमले जारी रखे और ईरान के हर इलाके को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दे - अल्लाह आपका भला करें!'
09:09 AM, 11-Jul-2026
West Asia Conflict LIVE: ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी
अमेरिका ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ईरान वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज को खोले और जहाजों पर हमले बंद करे। अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। यह चेतावनी ऐसे समय दी गई है, जब अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वॉशिंगटन चाहता है कि ईरान एक सार्वजनिक बयान जारी करे कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी जहाजों के लिए खुला है और अब जहाजों पर हमले नहीं होंगे। साथ ही जहाजों पर कोई शुल्क भी नहीं लगाया जाएगा। अमेरिका ने साफ कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो ये ईरान के लिए अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।