West Asia Live: ईरान ने होर्मुज को किया बंद, लेबनान में इस्राइली हमलों के जवाब में उठाया बड़ा कदम
{"_id":"69d55c2207b802ef3505792a","slug":"west-asia-conflict-live-updates-donald-trump-warning-iran-war-us-action-iran-israeli-strike-news-in-hindi-2026-04-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Live: ईरान ने होर्मुज को किया बंद, लेबनान में इस्राइली हमलों के जवाब में उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Wed, 08 Apr 2026 02:41 PM IST
Shubham Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shubham Kumar
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:41 PM IST
खास बातें
Iran Israel US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से भड़के संघर्ष ने आज एक अहम मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का संघर्षविराम समझौता हुआ है, इसके तहत दोनों देशों ने लड़ाई रोकने पर सहमति दी है और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का आश्वासन भी दिया गया है, जो वैश्विक ऊर्जा मार्ग के रूप में बेहद अहम है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:33 PM, 08-Apr-2026
ईरान ने होर्मुज को किया बंद, लेबनान में इस्राइली हमलों के जवाब में उठाया बड़ा कदम
ईरान ने लेबनान पर इस्राइल के हवाई हमलों के विरोध में दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग होर्मुज को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, तेहरान ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जा सकता है। यह कदम लेबनान में इस्राइली कार्रवाई के बाद उपजे भारी तनाव के बीच उठाया गया है।पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए आज ही दो हफ्ते के लिए सीजफायर का एलान किया गया था। इस बीच इस्राइल ने कहा कि लेबनान में की जा रही सैन्य कार्रवाई सीजफायर समझौते का हिस्सा नहीं है। ट्रंप ने भी यही कहा। लेकिन इस बीच ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद करने की चेतावनी दे डाली है।
09:10 PM, 08-Apr-2026
ईरान के साथ सीजफायर के बाद बोले ट्रंप-लेबनान युद्धविराम समझौते का हिस्सा नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्पष्ट किया कि ईरान के साथ हुए हालिया युद्धविराम समझौते में लेबनान को शामिल नहीं किया गया है। इसके पीछे उन्होंने हिजबुल्लाह की गतिविधियों को वजह बताया है। एक मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने लेबनान में जारी इजरायली हमलों को एक 'अलग संघर्ष' करार देते हुए कहा कि यह स्थिति समझौते का हिस्सा है। इसे बाद में सुलझा लिया जाएगा, जबकि फिलहाल मुख्य ध्यान व्यापक क्षेत्रीय तनाव को कम करने पर है।
विज्ञापन
08:02 PM, 08-Apr-2026
ईरान ने फार्स प्रांत में मार गिराया विदेशी ड्रोन; संघर्षविराम के उल्लंघन की दी चेतावनी
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने घोषणा की है कि उन्होंने फार्स प्रांत के लार शहर के ऊपर एक हर्मेस 900 ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया है। आईआरजीसी ने स्पष्ट किया कि ईरानी हवाई क्षेत्र में किसी भी अमेरिकी या इस्राइली दुश्मन विमान की मौजूदगी को वर्तमान संघर्षविराम समझौते का सीधा उल्लंघन माना जाएगा, चाहे वह सैन्य अभियान में शामिल हो या नहीं। इसके बाद ऐसी किसी भी घुसपैठ का निर्णायक जवाब दिया जाएगा।07:15 PM, 08-Apr-2026
US-ईरान युद्धविराम के बाद बाजारों में उछाल: तेल की कीमतों में भारी गिरावट , 2.7% चढ़े अमेरिकी शेयर
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद वैश्विक बाजारों में जबरदस्त राहत देखी गई है। कच्चे तेल की कीमतें गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में 2.7 प्रतिशत की बड़ी तेजी दर्ज की गई है। इस समझौते ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और तेल आपूर्ति की चिंताओं को फिलहाल कम कर दिया है। इसके बाद अब निवेशकों का भरोसा बाजार के प्रति लौटा है। इतना ही नहीं, महंगाई में कमी आने की उम्मीद भी जगी है।05:10 PM, 08-Apr-2026
West Asia Live: ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा एलान, परमाणु कचरा हटाएगा अमेरिका, प्रतिबंधों में राहत की तैयारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में एक सकारात्मक शासन परिवर्तन यानी, रिजीम चेंज हुआ है। अब अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि अब ईरान में यूरेनियम का संवर्धन पूरी तरह रोक दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर उन सभी परमाणु अवशेषों यानी की न्यूक्लियर डस्ट को खोदकर बाहर निकालेगा और हटाएगा, जो बी-2 बॉम्बर्स से किए गए हमलों के बाद सुरंगों में दबे हुए हैं। ट्रंप के अनुसार, इन ठिकानों पर 'स्पेस फोर्स' और उपग्रहों के माध्यम से बेहद सटीक निगरानी रखी जा रही है ताकि परमाणु सामग्री के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके।इतना ही नहीं, ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर लगे कड़े आर्थिक प्रतिबंधों और टैरिफ में ढील देने के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति ने बताया कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित 15 सूत्रीय समझौते के अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। ट्रंप ने कहा कि हमले के बाद से परमाणु साइटों पर कुछ भी छुआ नहीं गया है और अब बातचीत के जरिए क्षेत्र में स्थिरता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा तनाव के दौरान पश्चिम एशिया में ईरान की मदद करने वाले देशों पर अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है।
04:04 PM, 08-Apr-2026
पीएम शहबाज शरीफ और ईरानी राष्ट्रपति के बीच सफल वार्ता, पाकिस्तान करेगा शांति सम्मेलन की मेजबानी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ बातचीत की। इस चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करना और शांति की बहाली रहा। प्रधानमंत्री शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसमें इस्लामाबाद में शांति वार्ता आयोजित करने की बात कही गई थी।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में होने वाली यह वार्ता क्षेत्रीय स्थिरता के लिए मील का पत्थर साबित होगी। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने न केवल इस सम्मेलन में ईरान की भागीदारी की पुष्टि की, बल्कि शांति स्थापना के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता और प्रयासों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री शरीफ ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों और साझेदारों के साथ मिलकर एक सुरक्षित और स्थिर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब पूरे क्षेत्र को एकजुट होकर सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 PM, 08-Apr-2026
इस्लामाबाद में अहम वार्ता की तैयारी, ईरान के गालिबाफ और अमेरिका के जेडी वेंस हो सकते हैं शामिल
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक स्तर पर बातचीत की कोशिशें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता में ईरान और अमेरिका के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ इस बैठक में ईरान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अमेरिका की ओर से शामिल होने की संभावना है।ईरान की ओर से प्रस्तावित 10 सूत्रीय एजेंडा में उसके परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय सुरक्षा और पिछले करीब 45 वर्षों से लगे प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंधों जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। यह बैठक दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और भविष्य की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
01:31 PM, 08-Apr-2026
अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम के बाद इराक ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष विराम के बाद इराक ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने हवाई क्षेत्र और सभी एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से फिर से खोलने का ऐलान किया है। इराक की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने आधिकारिक बयान में कहा कि क्षेत्र में हालात सामान्य होने के बाद अब हवाई यातायात को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।प्राधिकरण के अनुसार, अब सभी नागरिक उड़ानों को अनुमति दी गई है, जिसमें ओवरफ्लाइट, टेकऑफ और लैंडिंग शामिल हैं। यह सब तय नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत किया जाएगा। साथ ही, अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि हवाई सुरक्षा और संरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय बनाए रखा जाएगा, ताकि उड़ान संचालन सुचारू रूप से चलता रहे।
11:14 AM, 08-Apr-2026
मोजतबा ने सेना को फायरिंग रोकने का आदेश दिया
ईरान ने स्पष्ट किया है कि संघर्षविराम का मतलब युद्ध का अंत नहीं है और अगर शत्रु किसी भी तरह की कार्रवाई करता है तो उसके हाथ हमेशा हथियार पर रहेंगे। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति के बाद अपनी सभी सैन्य इकाइयों को गोलीबारी रोकने का निर्देश दिया। लेकिन साथ ही तेहरान ने यह भी स्पष्ट किया कि यह युद्ध का अंत नहीं है।राज्य संचालित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) पर पढ़े गए एक बयान में खामेनेई ने कहा यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करते हुए अपनी फायरिंग रोकनी चाहिए।
10:39 AM, 08-Apr-2026
'बड़े पैसों की कमाई होगी': संघर्षविराम के बाद बोले ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर संदेश साझा करते हुए कहा कि ईरान के साथ संघर्षविराम समझौते को एक विश्व शांति के लिए बड़ा दिन करार दिया और कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यातायात व्यवस्था में मदद करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा यह क्षण पश्चिम एशिया के लिए एक नए गोल्डन एज की शुरुआत का संकेत हो सकता है।उन्होंने आगे लिखा 'यहां कई सकारात्मक गतिविधियां होंगी। बड़े पैसों की कमाई होगी। ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर प्रकार की सामग्री की आपूर्ति करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर रहेंगे कि सब कुछ सुचारू रूप से चले। मुझे भरोसा है कि ऐसा होगा।'