West Asia Crisis Live: ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के पास हमला, एक की मौत; रियाद हमले से IRGC ने झाड़ा पल्ला
Iran Israel US Conflict Live Updates:पश्चिम एशिया इस वक्त बारूद के ढेर पर खड़ा है, जहां हर पल हालात और भयावह होते जा रहे हैं। एक महीने से ज्यादा समय से जारी इस भीषण संघर्ष ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। इस्राइल और अमेरिका की ईरान से सीधी टक्कर 36वें दिन में पहुंच चुकी है और हमलों की तीव्रता लगातार बढ़ रही है। आसमान से बरसती मिसाइलें और लगातार गूंजते धमाके तबाही की डरावनी तस्वीर पेश कर रहे हैं। शहरों में खौफ का माहौल है और हालात पूरी तरह बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
लाइव अपडेट
ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के पास हमला, एक की मौत
ईरान की परमाणु एजेंसी ने कहा है कि उसके बुशहर परमाणु संयंत्र के पास एक हवाई हमला हुआ, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई और एक सहायक इमारत को नुकसान पहुंचा। यह युद्ध के दौरान इस संयंत्र पर चौथी बार हमला है। एजेंसी ने शनिवार को इस हमले की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।दक्षिणी ईरान के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में धमाके
दक्षिणी ईरान के खुजेस्तान प्रांत स्थित महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन में जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, विस्फोट के बाद इलाके में धुएं के बड़े गुबार उठते देखे गए, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि, अभी तक धमाकों के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।ईरान में विश्वविद्यालयों की पढ़ाई अब ऑनलाइन
ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, अब पूरे ईरान में विश्वविद्यालयों की कक्षाएं अगली सूचना तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी। समाचार एजेंसियों के अनुसार, यह कदम सुरक्षा और सतर्कता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।रियाद हमले से IRGC ने झाड़ा पल्ला
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हुए ड्रोन हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार किया है। IRGC का कहना है कि यह हमला ईरानी सेना ने नहीं, बल्कि इस्राइल ने अंजाम दिया है।ईरान ने अब तक 160 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का दावा करते हुए कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने अब तक 160 से ज्यादा दुश्मन ड्रोन, कई क्रूज मिसाइल और आधुनिक लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार, यह सफलता नई तकनीक और रणनीति के इस्तेमाल का नतीजा है।लेबनान में घायल UN शांति सैनिक इंडोनेशियाई, दो की हालत गंभीर
संयुक्त राष्ट्र ने जानकारी दी है कि लेबनान में शुक्रवार को घायल हुए तीन शांति सैनिक इंडोनेशिया के हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को भी मार गिराया
ईरान ने दावा किया है कि उसने इस्फहान प्रांत के ऊपर एक अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को भी मार गिराया है। इससे पहले भी ईरान दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को गिराने का दावा कर चुका है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।ईरान के स्पीकर गालिबाफ ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका और इस्राइल के तेहरान पर किए गए संयुक्त हमले का मजाक उड़ाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा। ईरान ने दावा किया कि उसने एक ही दिन में दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों (F-15 और A-10) को मार गिराया और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को भी निशाना बनाया। इस घटना के बाद गालिबाफ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा "ईरान को 37 बार लगातार हराने के बाद, यह शानदार नो-स्ट्रेटेजी वार अब रेजिम चेंज से घटकर 'अरे! क्या कोई हमारे पायलट ढूंढ सकता है? प्लीज?' तक आ गई है।"After defeating Iran 37 times in a row, this brilliant no-strategy war they started has now been downgraded from “regime change” to “Hey! Can anyone find our pilots? Please?🥺”
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 3, 2026
Wow. What incredible progress. Absolute geniuses.
पोस्ट में उन्होंने एक प्लीडिंग फेस इमोजी भी इस्तेमाल किया। गालिबाफ ने आगे लिखा वाह! कितना अद्भुत प्रगति। बिल्कुल शानदार दिमाग।