फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Asia LIVE: पश्चिम एशिया संकट पर उच्च स्तरीय समिति गठित; अतिरिक्त 10 हजार सैनिकों की तैनाती करेगा अमेरिका

Fri, 27 Mar 2026 09:31 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivam Garg Updated Fri, 27 Mar 2026 09:31 PM IST
खास बातें

Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध अब और अधिक खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, संघर्ष चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और दोनों पक्षों लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही से प्रभावित होने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

विज्ञापन
West Asia Conflict Live Updates 28 day Iran Israel US Gulf Countries Trump Netanyahu IRGC News in Hindi
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:34 PM, 27-Mar-2026

ईयू के ऊर्जा मंत्रियों की होगी ऑनलाइन बैठक

यूरोपीय संघ (ईयू) के ऊर्जा मंत्रियों की अगले सप्ताह डिजिटल माध्यम से बैठक होगी, जिसमें अमेरिका-इस्राइल और ईरान के युद्ध के असर पर चर्चा होगी। साइप्रस के प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में मुख्य विषय पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा होगी। हालांकि, यूरोपीय आयोग ने आपूर्ति को समस्या नहीं बताया। लेकिन तेल की ऊंची कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते कई देशों ने कर में छूट और ईंधन मूल्य सीमा जैसे उपाय अपनाए हैं।
09:30 PM, 27-Mar-2026

इस्राइल की ईरान को हमलों का दायरा बढ़ाने की धमकी

इस्राइल ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि वह ईरान पर अपने हमलों का दायरा और बढ़ाएगा। जबकि, तेहरान लगातार इजराइल और खाड़ी के अरब देशों पर मिसाइलें दाग रहा है। इस बीच, अमेरिकी सेना भी ईरान पर हमले जारी रखे हुए है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद करने के कारण ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को तबाह करने की अपनी धमकी को फिलहाल टाल दिया। 

इस्राइल ने लेबनान सीमा पर हजारों सैनिक तैनात कर दिए हैं। इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि वे लिटानी नदी के दक्षिण के पूरे इलाके पर नियंत्रण करना चाहते हैं, जो सीमा से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

शेयर बाजार में गिरावट के बीच ट्रंप ने गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की चेतावनी की समयसीमा 6 अप्रैल तक बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि ईरान ने समय मांगा है और बातचीत 'काफी अच्छी' चल रही है, जबकि ईरान सार्वजनिक रूप से अब भी यह कह रहा है कि वह व्हाइट हाउस के साथ किसी प्रस्ताव पर बातचीत नहीं कर रहा है।

इस युद्ध में ईरान में 1,900 से अधिक और लेबनान में करीब 1,100 लोगों की मौत हो चुकी है। इस्राइल में 18 लोगों की जान गई है। जबकि लेबनान में चार इस्राइली सैनिक भी मारे गए हैं। इसके अलावा, 13 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हुई है और खाड़ी क्षेत्र में जमीन और समुद्र पर कई नागरिक भी मारे गए हैं। लाखों लोग ईरान और लेबनान में अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
07:57 PM, 27-Mar-2026

भारत से श्रीलंका शनिवार को पहुंचेगी ईंधन की खेप: अधिकारी

कोलंबो में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को जानकारी दी कि भारत से श्रीलंका के लिए 38 हजार मीट्रिक टन डीजल और पेट्रोल की संयुक्त खेप शनिवार को आने वाली है। यह ईंधन कोलंबो हार्बर पर पहुंचे। दूतावास ने कहा कि 24 मार्च को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीत टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसके परिणामस्वरूप यह संभव हुआ। 
 
38 हजार मीट्रिक टन की इस खेप में 20 हजार मीट्रिक टन डीजल और 18 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल शामिल है, जो भारतीय तेल निगम (आईओसी) की स्थानीय शाखा लंका आईओसी(एलआईओसी) के माध्यम से आपातकालीन सहायता के रूप में पहुंचाई जाएगी। श्रीलंका ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी थी, खासकर पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए। युद्ध के प्रभाव के कारण ईंधन पर सीमित रोक को लागू किया गया और सार्वजनिक सेवाओं में चार दिन का कार्य सप्ताह अपनाया गया।

28 फरवरी से अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर संयुक्त हमले शुरू किए, जिसके जवाब में ईरान ने भी हमले किए और युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को हिंद महासागर से जोड़ता है। यह रणनीतिक रूप से बेहद अहम मार्ग है और युद्ध के कारण यह लगभगत बंद हो गया है, जिससे हर दिन सैकड़ों, जहाजों, कंटेनर, तरल मालवाहक जहाजों का संचालन प्रभावित हुआ है। 
 
03:24 PM, 27-Mar-2026

ईरान ने स्कूल पर हमले की संयुक्त राष्ट्र में की निंदा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मिनाब में स्कूल पर हुए हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को संबोधित किया। इस दौरान अपने संबोधन में ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान पर दो परमाणु संपन्न देशों अमेरिका और इस्राइल ने अवैध युद्ध थोपा है।

आईआरजीसी की धमकी- जहां अमेरिकी सैनिक वो इलाका खाली कर दें आम नागरिक
ईरान के आईआरजीसी ने नागरिकों से अपील की है कि खाड़ी क्षेत्र में जहां भी अमेरिकी सैनिक हैं, उस इलाके को खाली कर दें। आईआरजीसी ने अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर हमले की बात कही। 
03:19 PM, 27-Mar-2026

सऊदी अरब पर मिसाइल हमला

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रियाद की तरफ छह मिसाइलें दागी गईं, लेकिन इनमें से दो मिसाइलों को सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। जबकि चार मिसाइलें गैर आबादी वाले इलाकों में गिरीं, जिनसे किसी तरह के नुकसान की फिलहाल खबर नहीं है। 
 
02:54 PM, 27-Mar-2026

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार ने बनाई उच्च स्तरीय समिति

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के चलते पैदा हुए हालात से निपटने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इस समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस अंतर मंत्रालयी समिति के अन्य सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ अन्य मंत्री शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:40 PM, 27-Mar-2026

पश्चिम एशिया में अतिरिक्त 10 हजार सैनिकों की तैनाती कर सकता है अमेरिका

इस्राइली मीडिया यरूशलम पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका पश्चिम एशिया में अतिरिक्त 10 हजार सैनिकों की तैनाती करने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस तैनाती में 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के अलावा पैदल सेना और बख्तरबंद वाहनों को शामिल किया जा सकता है। एयरबोर्न डिवीजन की तैनाती को ईरान के खर्ग द्वीप पर हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि ये साफ नहीं है कि अन्य सैनिकों की कहां तैनाती की जाएगी। यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की डेडलाइन 6 अप्रैल तक टाल दी है। 
12:43 PM, 27-Mar-2026

तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास के पास धमाका

तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास के पास धमाका हुआ है। इस धमाके में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धमाका किसने किया, इसकी जांच की जा रही है। 
12:20 PM, 27-Mar-2026

ईरान युद्ध को लेकर बंटा अमेरिकी मीडिया

ईरान युद्ध की रिपोर्टिंग को लेकर अमेरिकी मीडिया बंट गया है। मुख्य धारा का मीडिया ईरान युद्ध को लेकर सरकार पर हमलावर है। जिसके चलते ट्रंप प्रशासन मुख्य धारा के मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगा रहा है। वहीं सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया पर सरकार का पक्ष लिया जा रहा है। इससे अमेरिका में भ्रम की स्थिति है। 
11:05 AM, 27-Mar-2026

मध्य पूर्व पर अमेरिका का फोकस, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां

खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष अमेरिका की इंडो-पैसिफिक (हिंद-प्रशांत) रणनीति को कमजोर कर सकता है। इससे भारत जैसे देशों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि अमेरिका का ध्यान और सैन्य संसाधन एशिया से हटकर खाड़ी की ओर जा रहे हैं। अमेरिका के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने यह चेतावनी दी है। एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि इस संकट का असर अब अमेरिका की अन्य क्षेत्रों, खासकर एशिया से जुड़ी योजनाओं पर दिखने लगा है, जहां अमेरिका चीन के खिलाफ अपनी ताकत मजबूत करना चाहता था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed