फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US Strikes Venezuela News Live Updates: ये दुश्मनों के लिए सख्त संदेश, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप की चेतावनी

Sat, 03 Jan 2026 10:11 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकस Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 03 Jan 2026 10:11 PM IST
खास बातें

US-Venezuela Tension: वेनेजुएला की राजधानी काराकास शुक्रवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) अमेरिकी हमलों से दहल उठी। अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि वेनेजुएला पर अब अमेरिका का नियंत्रण होगा, जब तक वहां शांति स्थापित नहीं हो जाती। 
 

विज्ञापन
Us Venezuela Conflict News Live: Nicolas Maduro Captured After Strikes, Trump Updates
अमेरिका-वेनेजुएला संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:01 PM, 03-Jan-2026

मादुरो को बातचीत से इनकार करने के बाद पद से हटाया गया- मचाडो

विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बातचीत के जरिये सत्ता छोड़ने से इनकार करने के बाद सत्ता से हटा दिया गया। मचाडो ने कहा, उनके विपक्षी सहयोगी एडमंडो गोंजालेज, जिन्हें विपक्ष, अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों का कहना है कि 2024 का चुनाव जीत गए हैं, को राष्ट्रपति पद संभालना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष देश में व्यवस्था बहाल करेगा और राजनीतिक कैदियों को रिहा करेगा।
10:54 PM, 03-Jan-2026

मादुरो को पकड़ने वाले ऑपरेशन के नाम का खुलासा

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने से जुड़े ऑपरेशन का कोडनेम ‘एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ सार्वजनिक किया है। यूएस प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई महीनों की तैयारी और अभ्यास के बाद अंजाम दिया गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अहम कदम बताया। अधिकारियों का दावा है कि ऑपरेशन सटीक योजना के तहत सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
विज्ञापन
10:41 PM, 03-Jan-2026

अमेरिकी साझेदारी से वेनेजुएला होगा समृद्ध और सुरक्षित- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि यूएस की वेनेजुएला के साथ प्रस्तावित साझेदारी वहां के लोगों को समृद्ध, स्वतंत्र और सुरक्षित बनाएगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले वेनेजुएलाई नागरिक भी इस बदलाव से बेहद खुश होंगे और अब उन्हें और कष्ट नहीं झेलना पड़ेगा। उन्होंने मादुरो को तानाशाह बताते हुए उन पर अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी और कार्टेल दे लॉस सोलेस से जुड़े होने का आरोप लगाया। ट्रंप ने दावा किया कि मादुरो और उनकी पत्नी न्यूयॉर्क जा रहे जहाज पर हैं और न्यूयॉर्क व मियामी के बीच जल्द फैसला होगा।
10:39 PM, 03-Jan-2026

ये अमेरिका के दुश्मनों के लिए सख्त संदेश, वेनेजुएला हमले के बाद बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि वेनेजुएला में किया गया सैन्य ऑपरेशन अमेरिका को धमकी देने वालों के लिए सख्त चेतावनी है। मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह आतंकवादियों और अपराधियों को यूएस के खिलाफ बिना सजा के काम करने की इजाजत कभी नहीं देंगे। उन्होंने इस कार्रवाई को बेहद सफल बताते हुए कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए संदेश है जो अमेरिकी संप्रभुता को चुनौती देने या अमेरिकी नागरिकों की जान खतरे में डालने की सोच रखते हैं। 
10:35 PM, 03-Jan-2026

अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला में उतरेंगी, अरबों डॉलर का होगा निवेश- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी तेल कंपनियां जल्द ही वेनेजुएला में प्रवेश करेंगी और वहां के बुरी तरह टूट चुके तेल ढांचे को दुरुस्त करेंगी। ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लंबे समय से वेनेजुएला का तेल कारोबार पूरी तरह ठप पड़ा है और देश अपनी वास्तविक क्षमता की तुलना में बेहद कम उत्पादन कर रहा था। 

उन्होंने दावा किया कि दुनिया की सबसे बड़ी यूएस की तेल कंपनियां अरबों डॉलर का निवेश करेंगी, पुराने बुनियादी ढांचे की मरम्मत करेंगी और उत्पादन बढ़ाकर देश के लिए मुनाफा कमाएंगी। ट्रंप के मुताबिक, यह कदम न सिर्फ वेनेजुएला के तेल क्षेत्र को पुनर्जीवित करेगा।
10:32 PM, 03-Jan-2026

'जरूरत पड़ी तो वेनेजुएला पर होगा दूसरा और बड़ा हमला...' बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर वेनेजुएला पर दूसरा और कहीं अधिक बड़ा सैन्य हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी प्रशासन ने पहले से ही एक दूसरी की योजना बना रखी थी और शुरुआत में यह मान लिया गया था कि ऐसा करना जरूरी होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि किए गए हमले की सफलता को देखते हुए अब शायद इसकी आवश्यकता न पड़े। 

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी बलों ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया, जिससे वेनेजुएला की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका की रणनीति पूरी तरह तैयार है और हालात बिगड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकती है। राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और यदि वेनेजुएला की ओर से कोई नया खतरा सामने आता है, तो जवाब पहले से ज्यादा कठोर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:26 PM, 03-Jan-2026

मादुरो और उनकी पत्नी अब अमेरिकी अदालत का सामना करेंगे- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला पर की गई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अब अमेरिकी न्याय विभाग का सामना करेंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी बलों ने कराकस के बीचोंबीच स्थित एक अत्यंत सुरक्षित सैन्य किले पर कार्रवाई कर मादुरो को न्याय के कटघरे तक पहुंचाया। उन्होंने इस ऑपरेशन की तुलना ईरान के खिलाफ की गई पूर्व सैन्य कार्रवाइयों से की, जिनमें परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया था। ट्रंप ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश वह नहीं कर सकता, जो अमेरिका ने  किया। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में वेनेजुएला की सभी सैन्य क्षमताओं को निष्क्रिय कर दिया गया और ऑपरेशन के दौरान कराकस की बिजली भी बंद कर दी गई, जो अमेरिका की विशेष तकनीकी क्षमता का नतीजा था। ट्रंप के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में अमेरिका और उसके नागरिकों के खिलाफ घातक नार्को-आतंकवाद चलाने के आरोप में पहले से ही अभियोग दर्ज हैं।

10:26 PM, 03-Jan-2026

वेनेजुएला के लोगों के लिए शांति और स्वतंत्रता चाहता है अमेरिका- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बीच कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के लोगों के लिए शांति, स्वतंत्रता और न्याय चाहता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में रह रहे वेनेजुएला के कई नागरिक अपने देश लौटना चाहते हैं और वेनेजुएला ही उनकी मातृभूमि है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह जोखिम नहीं उठा सकता कि वेनेजुएला की सत्ता किसी ऐसे व्यक्ति के हाथों में जाए, जो वहां के लोगों के हित में काम न करे। ट्रंप ने दावा किया कि दशकों तक वेनेजुएला को गलत नेतृत्व झेलना पड़ा है और अब अमेरिका ऐसा दोबारा नहीं होने देगा। उनके अनुसार, अमेरिका का मकसद वेनेजुएला में स्थिरता और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है।
10:22 PM, 03-Jan-2026

ट्रंप ने मादुरो को बताया तानाशाह

अमेरिका के राष्ट्रपति ने मादुरो को तानाशाह बताते हुए कहा कि अमेरिका वेनेजुएला में शांति चाहता है। ट्रंप ने दावा किया कि इस सैन्य कार्रवाई में किसी की मौत नहीं हुई और न ही एक भी अमेरिकी सैनिक मारा गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन का मकसद हिंसा नहीं, बल्कि वेनेजुएला में स्थिरता और शांति बहाल करना है।
10:16 PM, 03-Jan-2026

'वेनेजुएला पर अब हमारा कब्जा...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, वेनेजुएला अब हमारा कब्जा है। वहां की सत्ता चलाएंगे। ये तब तक रहेगा जब तक वहां शांति स्थापितन नहीं हो जाती
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed