Russia Ukraine War Live: जेलेंस्की ने एक बार फिर देश को किया संबोधित, रूसी सैनिकों को किया आगाह, दिलाई 2014 की याद
{"_id":"62329c53c86fc842f12f0165","slug":"ukraine-russia-war-live-day-22-of-russia-ukraine-conflict-nato-countries-vladimir-putin-unsc-zelensky-international-court-indian-judge-justice-dalveer-bhandari","type":"live","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War Live: जेलेंस्की ने एक बार फिर देश को किया संबोधित, रूसी सैनिकों को किया आगाह, दिलाई 2014 की याद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 18 Mar 2022 07:12 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को/वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Mar 2022 07:12 AM IST
खास बातें
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 22 दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध में रूस आए दिन यूक्रेन पर और अधिक हमलावर होता जा रहा है। वहीं इस संकट के बीच यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए यूएनएससी ने आपात बैठक की। इस बैठक में यूक्रेन ने समर्थन की कमी का प्रस्ताव पेश किया जिसे रूस ने रद्द कर दिया। बैठक में भारतीय प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि "हम यूक्रेन में शत्रुता को तत्काल समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराते हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने कई मौकों पर इसे दोहराया है और तत्काल युद्धविराम, बातचीत और कूटनीति के मार्ग का आह्वान किया है।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की।
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
07:06 AM, 18-Mar-2022
अमेरिकी सांसदों ने भारत से पुतिन के खिलाफ बोलने का आग्रह किया
अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू से अमेरिकी सांसदों ने भारत से "यूक्रेन में व्लादिमीर पुतिन द्वारा नागरिकों को निशाना बनाने के खिलाफ बोलने का" आग्रह किया।
06:48 AM, 18-Mar-2022
जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को किया आगाह, दिलाई 2014 की याद
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने संबोधन को समाप्त करते हुए 2014 के युद्ध की तुलना कर रूसी सैनिकों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि "यहां आने वाले लोगों ने सोचा था कि वे यूक्रेन जा रहे हैं, जिसे उन्होंने 2014-2015 में पहले देखा था, जिसे उन्होंने भ्रष्ट कर दिया था और जिनसे वे डरते नहीं थे लेकिन अब हम बदल गए हैं। यह बदलाव ही है कि हम बीते 22 दिनों से रूस द्वारा किए जा रहे पूरी तरह से हमले के खिलाफ डटे हुए हैं। यह वह शक्ति है जिसे हमने अपनी रक्षा के लिए कई वर्षों में पूरा किया है। हमारी रणनीति क्या है वह नहीं बता सकते क्योंकि युद्ध अभी जारी है।" जेलेंस्की ने यूक्रेन की वार्ता रणनीति को बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा हमारा मानना है कि "टेलीविजन, रेडियो या फेसबुक के बजाय चुप रहकर काम करना बेहतर है।"
विज्ञापन
06:41 AM, 18-Mar-2022
ज्यादातर रूसी सैनिकों को युद्ध बंदी बना लिया गया है: जेलेंस्की
वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा कि ज्यादातर रूसी सैनिकों को युद्ध बंदी बना लिया गया है। इनमें ऐसे लोग भी हैं जो रूस लौटने से इनकार करते हैं। कई ऐसे हैं जिनकी रूस में बात तक नहीं की जाती है, जिन्हें वापस नहीं लिया जा रहा है। कुछ सैनिकों के परिवारों को उनकी मौत की जानकारी दी गई है, हालांकि वे कैद में हैं और जीवित हैं।” रूसी सैनिकों में शामिल होने वालों को चेतावनी जारी करते हुए जेलेंस्की ने कहा, "यह आपके जीवन का सबसे खराब निर्णय होगा। लंबी उम्र उस पैसे से बेहतर है जो वे थोड़े समय के लिए मिलती है।”
06:30 AM, 18-Mar-2022
जेलेंस्की ने एक बार फिर देश को किया संबोधित
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार देर रात एक बार फिर देश को संबोधित किया और जोरदार भाषण दिया। उन्होंने रूसियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन ने रूसी हमले के तहत सभी प्रमुख क्षेत्रों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है, इसकी बात की वे पुष्टि करते हैं।रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण में सहायता के लिए विदेशी लड़ाकों की भर्ती के दावों का उल्लेख करते हुए जेलेंस्की ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि रूसी सेना दूसरे देशों के भाड़े के सैनिकों की भर्ती कर रही है। यह रूस की सैन्य सेवा के नाम पर अधिक से अधिक युवाओं को बहकाने की कोशिश है।"
06:09 AM, 18-Mar-2022
साजो-सामान संबंधी समस्याओं से घिरा रूस: ब्रिटिश खुफिया विभाग
ब्रिटिश रक्षा खुफिया विश्लेषकों का मानना है कि रूस को यूक्रेन में अपने हमले को जारी रखने के बजाय अपनी आपूर्ति लाइनों की रक्षा के लिए 'बड़ी संख्या में' सैनिकों को हटाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में अपनी नवीनतम खुफिया रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन पर आक्रमण के कारण साजो-सामान संबंधी समस्याएं रूस की कमजोरी बन रही है।
05:15 AM, 18-Mar-2022
रूसी यूरेनियम के अमेरिकी आयात पर प्रतिबंध के लिए विधेयक पेश
अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटरों ने गुरुवार को यूक्रेन पर आक्रमण के लिए मास्को को दंडित करने के लिए रूसी यूरेनियम के अमेरिकी आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पेश किया। यह विधेयक इसलिए लाया गया है क्योंकि बाइडन प्रशासन रूसी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम पर प्रतिबंधों लगाने की योजना बना रहा है। रोसाटॉम दुनिया भर के बिजली संयंत्रों को ईंधन और प्रौद्योगिकी का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:05 AM, 18-Mar-2022
पुतिन परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे सकते हैं: पेंटागन
पेंटागन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे सकते हैं, क्योंकि युद्ध अभी जारी है।रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने विश्वव्यापी खतरों को लेकर अपने नए 67 पेज के लेख के सारांश में कहा, "यूक्रेनी क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर लंबे समय तक कब्जा करने का खतरा मंडरा रहा है। रूसी सेनाओं की संख्या को कम करने और उनके आधुनिक हथियारों के शस्त्रागार को कम किया जा सकता है, जबकि परिणामी आर्थिक प्रतिबंध से रूस को लंबे समय तक आर्थिक अवसाद और राजनयिक अलगाव सहने होंगे।"
04:13 AM, 18-Mar-2022
बाइडन ने पुतिन को कहा, हत्यारा तानाशाह और ठग
यूक्रेनी समाचार द कीव इंडिपेंडेंट ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को उद्धृत करते हुए कहा कि "रूसी निरंकुश व्लादिमीर पुतिन एक हत्यारा तानाशाह और एक विशुद्ध ठग है।"
"Russian autocrat Vladimir Putin is a murderous dictator, a pure thug," #Ukraine's The Kyiv Independent quotes US President Joe Biden pic.twitter.com/SgtYYQac7n
— ANI (@ANI) March 17, 2022
04:00 AM, 18-Mar-2022
यूक्रेनी अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की रूसी रॉकेट हमले में मौत
यूक्रेन में दशकों से मंच और स्क्रीन की एक अनुभवी अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की कीव में रूसी रॉकेट हमले में मौत हो गई। वह 67 साल की थीं। उनकी मंडली, यंग थिएटर ने बताया की कीव में एक आवासीय इमारत पर एक रूसी रॉकेट हमले में उनकी मौत हो गई। 10 फरवरी, 1955 को जन्मे श्वेत्स ने इवान फ्रेंको थिएटर और कीव स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ थिएटर आर्ट्स में थिएटर स्टूडियो से स्नातक किया था। यंग थिएटर में काम के अलावा, श्वेत्स ने टर्नोपिल म्यूजिक एंड ड्रामा थिएटर और कीव थिएटर के साथ भी काम किया था। उन्हें अपने देश के सर्वोच्च कलात्मक सम्मानों में से एक से सम्मानित किया गया था।
03:50 AM, 18-Mar-2022
संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के प्रस्ताव पर रूस ने लगाई रोक
राजनयिकों के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने रिपोर्ट दी है कि समर्थन की कमी को लेकर यूक्रेन के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग को रूस ने रद्द कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अब यूक्रेन में सहायता पहुंच और नागरिक सुरक्षा के लिए रूसी-मसौदे के आह्वान पर मतदान नहीं करेगी क्योंकि रूस के संयुक्त राष्ट्र दूत ने पश्चिमी देशों पर इन उपायों के खिलाफ "अभूतपूर्व दबाव" के लिए अभियान चलाने का आरोप लगाया है। साथ ही रूस ने युद्धग्रस्त देश में अमेरिकी जैव-प्रयोगशालाओं पर चर्चा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।