Shinzo Abe Death News Live: नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत में राष्ट्रीय शोक का एलान
{"_id":"62c7aff64f576e52db3bb24f","slug":"shinzo-abe-shot-live-video-japan-pm-nara-city-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Shinzo Abe Death News Live: नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत में राष्ट्रीय शोक का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 08 Jul 2022 10:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:56 PM IST
खास बातें
Japan Ex PM Shinzo Abe Death News Update in Hindi: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।
शिंजो आबे को मारी गई गोली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:08 AM, 09-Jul-2022
10 जुलाई को झुका रहेगा अमेरिका का झंडा
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर अमेरिका ने भी शोक जताया। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शिंजो आबे के निधन पर शोक जताते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने 10 जुलाई को अमेरिकी झंडे को आधा झुकाकर रखने का आदेश दिया है।As a mark of respect for the memory of Shinzo Abe, former Prime Minister of Japan, US President Joe Biden orders US flag to be flown at half-staff until sunset, July 10: White House pic.twitter.com/Cn52ji2abU
— ANI (@ANI) July 8, 2022
10:56 PM, 08-Jul-2022
शिंजो आबे की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण: नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को नीतीश ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, भारत-जापान संबंधों को सुदृढ़ बनाने में आबे की बड़ी भूमिका रही है। वह काफी मिलनसार, लोकप्रिय थे और भारत के सच्चे मित्र रहे हैं। भारत से उनका विशेष लगाव था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को नीतीश ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, भारत-जापान संबंधों को सुदृढ़ बनाने में आबे की बड़ी भूमिका रही है। वह काफी मिलनसार, लोकप्रिय थे और भारत के सच्चे मित्र रहे हैं। भारत से उनका विशेष लगाव था।
08:14 PM, 08-Jul-2022
नेपाल में कल राष्ट्रीय शोक
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर नेपाल ने 9 जुलाई को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।
07:45 PM, 08-Jul-2022
श्रीश्री रविशंकर ने शोक जताया
आबे के निधन पर श्रीश्री रविशंकर ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे एक सच्चे साधक और आध्यात्मिकता के प्रशंसक थे। वे नियमित रूप से ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। वह एक दशक से भी अधिक समय से हमारे साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने प्राचीन और आधुनिक चीजों को एकसाथ लेकर चलने के लिए हमेशा काम किए। उनके व्यावहारिक नेतृत्व को याद किया जाएगा।
05:33 PM, 08-Jul-2022
जयशंकर ने शोक जताया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह जापान, भारत और दुनिया के लिए दुखद दिन है। जयशंकर ने ट्वीट किया कि जापान, भारत, दुनिया और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए दुखद दिन है।
05:31 PM, 08-Jul-2022
दलाई लामा ने भी किया याद
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा कि मुझे यह सुनकर गहरा दुख हुआ है कि मेरे दोस्त शिंजो आबे (पूर्व जापानी पीएम) का आज सुबह एक हमले के बाद निधन हो गया। मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं और आपके और आपके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने उनकी मित्रता और हमारी समृद्ध बौद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान को बनाए रखने के हमारे प्रयासों के समर्थन की बहुत सराहना की। आबे ने वास्तव में दूसरों की सेवा में एक सार्थक जीवन जिया।
05:07 PM, 08-Jul-2022
शाह ने व्यक्त की संवेदना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर उनके परिवार, अनुयायियों और जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
04:34 PM, 08-Jul-2022
सोनिया गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। उन्होंनें कहा कि कई वर्षों तक आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक रहे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा करने के लिए बहुत कुछ किया। मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात बहुत ही प्यार और स्पष्ट रूप से याद है। यह एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है जो जापान और वास्तव में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर पड़ा है। उनकी कमी खलेगी।
03:43 PM, 08-Jul-2022
राहुल ने आबे की हत्या पर दुख जताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। राहुल ने भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।
03:25 PM, 08-Jul-2022
पीएम मोदी ने आबे के साथ फोटो साझा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।