फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War LIVE: जेलेंस्की बोले- यूक्रेनी लोगों ने साबित कर दिया है कि वे लड़ना जानते हैं, मैरियूपोल में रूसी हमले से बचे लोग भूख से मरने की कगार पर

Sun, 20 Mar 2022 07:04 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 20 Mar 2022 07:04 AM IST
खास बातें

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को अब 24 दिन बीत चुके हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार रात को राजधानी मॉस्को में युद्ध के समर्थकों द्वारा की जा रही एक रैली में हिस्सा लेने पहुंचे। मॉस्को पुलिस ने बताया कि दो लाख से अधिक लोग लुझनिकी स्टेडियम के अंदर और इसके चारों ओर मौजूद थे। यूक्रेन से छीने गये क्रीमियाई प्रायद्वीप पर रूस के कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर यह रैली की गई। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर अपने हमलों को और तेज कर दिया है। यूक्रेनी समाचार द कीव इंडिपेंडेंट ने बताया कि कीव में रूस के चौतरफा आक्रमण के बाद से चार बच्चों सहित 228 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Vladimir Putin Volodymyr Zelenksy Mariupol Kiev Extraction NATO European Union Moscow Kharkiv news in hindi
जेलेंस्की की अपील - फोटो : Social media

लाइव अपडेट

06:58 AM, 20-Mar-2022

यूक्रेनी लोगों ने साबित कर दिया है कि वे लड़ना जानते हैं: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कुछ ही समय पहले एक वीडियो संबोधन जारी किया है। उस वीडियो का एक अंश यूक्रेनी मीडिया द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा है कि "रूस की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण का 24वां दिन समाप्त हो गया है। आठ साल की आक्रामकता के बाद, यूक्रेनियन ने साबित कर दिया है कि वे जानते हैं कि विभिन्न क्षेत्रों में और विभिन्न परिस्थितियों में दशकों से लड़ने वाली सेना की तुलना में अधिक पेशेवर तरीके से कैसे लड़ना है। हम बड़ी संख्या में उनके उपकरण और यूक्रेन भेजे गए सैनिकों के प्रति बुद्धिमत्ता और साहस के साथ जवाब दे रहे हैं।"
06:47 AM, 20-Mar-2022

यूक्रेन में अबतक 64 बच्चों सहित 847 नागरिकों की मौत

द कीव इंडिपेंडेंट ने संयुक्त राष्ट्र के हवाले से बताया कि 24 फरवरी को रूस द्वारा चौतरफा युद्ध शुरू करने के बाद से यूक्रेन में 64 बच्चों सहित कम से कम 847 नागरिक मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, 24 फरवरी से अबतक यूक्रेन के 2,246 नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें से 847 मारे गए हैं और 1,399 घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का मानना है कि वास्तविक आंकड़े काफी अधिक हैं क्योंकि अधिकारी उन सूचनाओं को सत्यापित करने में सक्षम नहीं हैं जहां तेजी से हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
06:43 AM, 20-Mar-2022

रूस की परिचालन प्रगति प्रभावित: यूके रक्षा मंत्रालय

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के सबसे हालिया खुफिया अपडेट में कहा गया है कि रूस अभी भी यूक्रेनी हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल करने में विफल रहा है, जो इसके मुख्य उद्देश्यों में से एक है। बयान में कहा गया है, "ऐसा करने में उनकी निरंतर विफलता ने उनकी परिचालन प्रगति को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है।"
05:03 AM, 20-Mar-2022

मैरियूपोल में रूसी हमले से बचे लोग भूख से मर रहे हैं

द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, दोनेत्सक सैन्य-नागरिक प्रशासन के प्रमुख, पावलो किरिलेंको ने कहा कि हजारों मैरियूपोल निवासी जो रूसी हमलों से बचने में कामयाब रहे, कब्जे वाले मानहुशी और मेलेकिन में भूख से मर रहे हैं। रूसी सेनाओं ने उन्हें भोजन, पानी और सुरक्षित मार्ग प्रदान करने से इनकार कर दिया है।
04:57 AM, 20-Mar-2022

रूस के पास नाटो के खिलाफ योजना है: रूसी राजनयिक

कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक रूसी राजनयिक ने बोस्नियाई टीवी पर रूस के नाटो का सामना करने की योजना के बारे में अस्पष्ट टिप्पणी की है। रूसी राजनयिक ने कहा, "हमारे पास नाटो के खिलाफ योजना है।" बोस्निया और हर्जेगोविना में रूसी राजदूत इगोर कलाबुखोव ने बोस्निया के फेस टीवी के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि मास्को "भू-रणनीतिक स्थिति का आकलन कर रहा है" और जल्द खतरों का जवाब देगा।
02:53 AM, 20-Mar-2022

पोप ने अस्पताल जाकर यूक्रेनियन बच्चों से मुलाकात की

पोप फ्रांसिस ने वेटिकन के बाल चिकित्सालय जाकर कुछ यूक्रेनी बच्चों से मुलाकात की, जो रूस के हमले के बाद बच निकले थे और उनका यहां इलाज चल रहा है। वेटिकन ने बताया कि बाम्बिनो गेसु अस्पताल में इस समय 19 यूक्रेनी शरणार्थियों का इलाज चल रहा है और गत हफ्तों में करीब 50 लोगों का इलाज किया गया है। वेटिकन ने बताया कि युद्ध से पहले कुछ बच्चे कैंसर, तंत्रिका तंत्र और अन्य समस्याओं से जूझ रहे थे और लड़ाई के शुरुआती दिनों में यहां आए थे, जबकि बाकी को लड़ाई में चोटिल होने के बाद इलाज के लिए लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 AM, 20-Mar-2022

मैरियूपोल के एक पुलिस अधिकारी ने बाइडन, मैक्रों से मदद की गुहार लगाई

यूक्रेन के मैरियूपोल में रूसी सैनिकों ने हमले तेज कर दिए हैं। इसी बीच मैरियूपोल के एक पुलिस अधिकारी ने अमेरिका और फ्रांस से मदद की गुहार लगाई है और यूक्रेन को अपनी आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने का उनसे अनुरोध किया है। मलबे में तब्दील हो चुके इस शहर के पुलिस अधिकारी मिशेल वर्शनिन ने एक वीडियो पोस्ट जारी करके अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से कहा, “बच्चे, बुजुर्ग मर रहे हैं। शहर नष्ट हो गया है और इसे पृथ्वी के नक्शे से मिटा दिया गया है। आपने वादा किया था कि आप हमारी मदद करेंगे, हमें वह मदद दीजिए। बाइडन, मैक्रों आप महान नेता है, अंत तक आप महान बने रहें।" 
12:56 AM, 20-Mar-2022

पोलैंड ने अब तक यूक्रेन के 20 लाख से अधिक शरणार्थियों को शरण दिया

पोलैंड ने अब तक यूक्रेन से आए 20 लाख से अधिक शरणार्थियों को शरण दिया है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से 33 लाख लोग देश छोड़कर चले गए गए हैं। पोलैंड के अलावा हंगरी, स्लोवाकिया, मोल्दोवा और रोमानिया में भी सैकड़ों लोग गए हैं।
12:55 AM, 20-Mar-2022

पोलैंड में नए जीवन के लिए यूक्रेन के शरणार्थियों को पहचानपत्र दिए गए

यूक्रेन में युद्ध से बचकर भागने के बाद कुछ सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद में, हजारों शरणार्थी शनिवार को पोलैंड की राजधानी वारसॉ में लंबी कतारों में खड़े थे ताकि वे कम से कम अभी के लिए पहचान पत्र प्राप्त कर सकें। शरणार्थियों ने प्रतिष्ठित पीईएसईएल पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए वारसॉ के नेशनल स्टेडियम में रात में ही कतार में लगना शुरू कर दिया था। यह पहचानपत्र उन्हें अगले 18 महीनों के लिए काम करने, रहने, स्कूल जाने और चिकित्सा देखभाल या सामाजिक लाभ प्राप्त करने की अनुमति देगा। पंक्ति में खड़ी एक महिला ने कहा, ‘‘मैं पोलैंड के लोगों से बहुत प्रभावित हूं क्योंकि वे बहुत दयालु हैं। हम यहां नए हैं ... हम बस देख रहे हैं और नए जीवन के अनुकूल बनने की कोशिश कर रहे हैं।’’
12:34 AM, 20-Mar-2022

यूक्रेन पर रूस का हमला विश्व के लिए अहम मोड़ : जॉनसन

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूस का यूक्रेन पर आक्रमण ‘विश्व के लिए अहम मोड़’ है। उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जीत से ‘भयभीत करने वाले एक नए युग’ की शुरुआत होगी। कंजरवेटिव पार्टी के सम्मेलन में शनिवार को जॉनसन ने दावा किया कि पुतिन ‘भयभीत’ थे, क्योंकि स्वतंत्र यूक्रेन का उदाहरण लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को हवा दे सकता था। उन्होंने कहा, ‘‘विजेता पुतिन यूक्रेन में ही नहीं रुकेंगे और यूक्रेन की आजादी खत्म होने का अभिप्राय जॉर्जिया और उसके बाद मोल्दोवा की अजादी की किसी भी उम्मीद का खत्म होना है, इसका अभिप्राय पूरे पूर्वी यूरोप में बाल्टिक से काला सागर तक 'भयभीत' करने के नए युग की शुरुआत होगा।’’

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed