फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia War Live: बेंगुलरु पहुंचा एमबीबीएस छात्र नवीन का पार्थिव शरीर, सीएम बसवराज बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 21 Mar 2022 04:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/वाशिंगटन/मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/वाशिंगटन/मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Mar 2022 04:59 AM IST
खास बातें

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को अब 25 दिन बीत चुके हैं। अभी तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। रूसी बलों ने मैरियूपोल के एक स्कूल पर बमबारी की है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। उधर, यूक्रेन का दावा है कि रविवार सुबह 11 बजे तक युद्ध में रूस के लगभग 14,700 सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के सैन्य इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि रूस के कुलीन देश के आर्थिक संबंधों को बहाल करने के लिए पुतिन को सत्ता से बाहर करने के लिए पश्चिमी देशों के साथ मिलकर योजना बना रहे हैं। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने देश के पश्चिमी हिस्सों पर बेलारूस की ओर से हमले के खतरे का उच्च जोखिम व्यक्त किया है। उधर, जेलेंस्की ने कहा है कि मैं व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर ये वार्ता असफल रही तो इसका मतलब तीसरा विश्वयुद्ध हो सकता है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War live updates Vladimir Putin Volodymyr Zelenksy Mariupol Kyiv Extraction NATO European Union Moscow Kharkiv America News In Hindi
बेंगुलरु पहुंचा नवीन का पार्थिव शरीर - फोटो : ani

लाइव अपडेट

04:58 AM, 21-Mar-2022

लंदन में रूसी दूतावास को यूक्रेन के झंडे के रंगों से सजाया


लंदन स्थित मीडिया क्लब फ्रंटलाइन क्लब ने लंदन में रूसी दूतावास को यूक्रेन के झंडे के रंगों से सजाया है।
04:25 AM, 21-Mar-2022

सीएम बोम्मई ने दिया केंद्र  सरकार को धन्यवाद

 कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैं यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को वापस लाने के प्रयासों के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने उन्हें गोलाबारी में खो दिया
विज्ञापन
03:47 AM, 21-Mar-2022

 बेंगुलरु पहुंचा नवीन के पार्थिव शरीर

1 मार्च को यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का पार्थिव शरीर बेंगलुरु पहुंचा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एमबीबीएस छात्र नवीन को दी अंतिम श्रद्धांजलि दी।
03:47 AM, 21-Mar-2022

इंस्टाग्राम अकाउंट बंद

डेविड बेकहम ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खार्किव में यूक्रेनी डॉक्टर को सौंपा।
02:10 AM, 21-Mar-2022
यूक्रेन में देशभक्ति वाले टैटू और होर्डिंग लोकप्रिय
युद्धग्रस्त यूक्रेन में देशभक्ति के संदेश वाले टैटू और होर्डिंग लोकप्रिय हो रहे हैं। ल्वीव के टैटू पार्लर में आने वाले ग्राहक यूक्रेनी झंडा और देशभक्ति के अन्य चिह्नों को गुदवा रहे हैं।

ऐसे ही लोगों में 18 वर्षीया ओलेना बालेविच हैं, जिन्होंने यूक्रेनी सेना का कोट और सैन्य विमान का टैटू अपने शरीर पर गुदवाया है, इस बात का जो प्रतीक है कि वह अपने देश की रक्षा के लिए लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह टैटू हमारे लिए बहुत मतलब रखता है।

कलाकार नतालिया तानचेयिनेट्स ने बताया कि यूक्रेन के कई हिस्सों में इस तरह के टैटू की मांग बढ़ी है। उन्होंने बताया कि देशभक्ति वाले टैटू से होने वाली कमाई का 70 प्रतिशत हिस्सा वह यूक्रेनी सेना को दान कर रही हैं।
01:28 AM, 21-Mar-2022

मैरियूपोल युद्धों से नष्ट होने वाले शहरों में गिना जाएगा

यूक्रेन के मैरियूपोल बंदरगाह को अंतिम यूरोपीय संघ के राजनयिक और ग्रीस के महावाणिज्यदूत मानोलिस एंड्रोलाकिस ने खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि मैरियूपोल युद्धों से नष्ट होने वाले शहरों में गिना जाएगा। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से बर्बाद हुए शहर को खाली करने में एंड्रोलाकिस ने दर्जनों यूनानी नागरिकों और जातीय यूनानियों की सहायता की है। उन्होंने मंगलवार को मैरियूपोल छोड़ा और यूक्रेन के माध्यम से चार दिवसीय यात्रा के बाद वे 10 अन्य ग्रीक नागरिकों के साथ मोल्दाविया के माध्यम से रोमानिया को पार कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:37 AM, 21-Mar-2022

यूक्रेन युद्ध के अंत की तत्काल कोई उम्मीद नहीं: यूएन में अमेरिकी राजदूत

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत ने रविवार को चेतावनी दी कि यूक्रेन में युद्ध के अंत की तत्काल कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि इस सप्ताह यूरोप में एक महत्वपूर्ण नाटो शिखर सम्मेलन से पहले जेलेंस्की द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति पर दबाव बनाना जारी है। अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि "हमने वार्ता का समर्थन किया है और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसियों के साथ प्रयास किया है। मैं 'प्रयास' शब्द का उपयोग कर रही हूं क्योंकि वार्ता एकतरफा लगती है, क्योंकि रूसियों ने अभी तक बातचीत और राजनयिक समाधान के किसी भी संभावना के लिए झुकाव नहीं दिखाया है।"
11:01 PM, 20-Mar-2022

रूस की मदद की तो चीन को गंभीर अंजाम भुगतना होगा: अमेरिका

अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने रविवार को चेतावनी दी कि रूस को सैन्य या वित्तीय मदद मुहैया करने का फैसला करने पर चीन को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शनिवार को बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को सहायता करने की स्थिति में चीन पर पड़ने वाले प्रभावों और परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। बाइडन ने मॉस्को को सहायता मुहैया नहीं करने के लिए बीजिंग को मनाने का लेकर चीन के नेता के साथ लंबी बातचीत की थी।
10:40 PM, 20-Mar-2022

मारियुपोल में रूस के डिप्टी ब्लैक सी फ्लीट कमांडर की मौत

रूस के डिप्टी ब्लैक सी फ्लीड कमांडर आंद्रे पैलिय की यूक्रेन में मौत हो गई है। रूस ने इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार मारियुपोल में लड़ाई के दौरान आंद्रे की मौत हुई। उन्हें जल्द ही रियर एडमिरल के पद पर प्रोन्नत किया जाना था।
10:26 PM, 20-Mar-2022

जेलेंस्की ने रूस की तुलना नाजी जर्मनी से की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस्राइली सांसदों को संबोधित करते हुए रूस की तुलना नाजी जर्मनी से की। उन्होंने सांसदों से कहा कि आपको अपने उन कदमों के साथ जीना होगा जो आप रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन की मदद करने के लिए उठाते हैं या नहीं।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed