Russia Ukraine War Live: जेलेंस्की बोले- रूस के साथ शांति वार्ता जारी, लेकिन ठोस नतीजा नहीं निकला
रूस-यूक्रेन जंग को 35 दिन बीत चुके हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को इस्तांबुल में मिले थे। यहां कीव और चेर्निहीव पर हमले कम करने को लेकर सहमति बनी थी। लेकिन, चेर्निहीव के मेयर ने बुधवार को कहा कि वादे के बाद भी रूस ने शहर पर हमले कम नहीं किए हैं। वहीं, ब्रिटेन ने भी दावा किया है कि रूस ने अपने सैनिकों को केवल उन्हें फिर से व्यवस्थित करने के वापस बुलाया था और वह हमले कम नहीं करने वाला है। इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की।
लाइव अपडेट
जेलेंस्की बोले- रूस के साथ शांति वार्ता जारी, लेकिन ठोस नतीजा नहीं निकला
एक टेलीविजन पर दिए भाषण में वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ शांति वार्ता जारी है "लेकिन फिलहाल केवल शब्द हैं, कुछ भी ठोस नहीं है।" जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूक्रेन डोनबास पर रूसी हमलों को जवाब देने की तैयारी कर रहा है।
रूसी निर्यात पर वैश्विक प्रतिबंधों ने कार और टैंक उत्पादन को किया प्रभावित
रूस के वाणिज्य विभाग में निर्यात प्रशासन के सहायक सचिव थिया केंडलर ने कहा कि रूस के निर्यात पर लगे वैश्विक प्रतिबंधों ने एक कार निर्माता को उत्पादन बंद करने, टैंकों पर काम बंद करने और एक कंप्यूटर निर्माता की आवश्यक सर्किट तक पहुंच को रोकने पर मजबूर कर दिया है। केंडलर ने कहा, "आवश्यकता निर्यात नियंत्रण और अन्य उपायों पर अभूतपूर्व सहयोग कई देशों को एक साथ लाया है, जो पुतिन द्वारा छेड़े गए युद्ध पर सार्थक प्रभाव डाल रहे हैं।
यूएनएचसीआर मैरियूपोल में अपने सहयोगियों से संवाद करने में असमर्थ
कीव के आसपास रूसी बलों को फिर से तैनात किया जा रहा: पेंटागन
चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थल से लौट रही रूसी सेना
अमेरिका रूस पर प्रतिबंधों का विस्तार करने के विकल्पों पर विचार कर रहा: व्हाइट हाउस
रूसी सेना ने डीनिप्रो शहर में तेज किए हवाई हमले
यूक्रेन के शहर डीनिप्रो में रूसी सेना ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में एक तेल डिपो को निशाना बनाया गया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।ब्लिंकेन ने यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर जयशंकर के साथ चर्चा की
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने क्षेत्रीय प्राथमिकताओं की समीक्षा करने, यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि दोनों नेताओं ने ‘‘यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति तथा स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के हमारे साझा प्रयासों समेत क्षेत्रीय प्राथमिकताओं की समीक्षा करने के बारे में बातचीत की।’’ पिछले महीने भी ब्लिंकेन ने जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी और यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने के लिए एक मजबूत सामूहिक प्रतिक्रिया के महत्व पर बल दिया था।
कुछ रूसी सैनिकों की वापसी के पीछे है कोई रणनीति : अमेरिकी रक्षा विभाग
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कीव के आसपास के इलाके में तैनात कुछ रूसी सैनिक उत्तर की ओर या बेलारूस की तरफ जाते हुए दिखे हैं। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका इसे रूसी सेना की मौजूदगी में कमी के तौर पर नहीं देखता, बल्कि रूस अपने सैनिकों को नए सिरे से अन्य स्थानों पर तैनाती की रणनीति अपना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं पता कि ये सैनिक कहां जा रहे हैं।’’ हालांकि, किर्बी ने कहा कि रूस ने डोनबास क्षेत्र को प्राथमिकता देने की बात कही है। किर्बी ने यह भी कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और थल सेना प्रमुख मार्क मिली अपने रूसी समकक्षों से बात करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे बातचीत के लिए इच्छुक नहीं हैं।