Russia Ukraine War Live: जेलेंस्की ने रूसी सेना और रूस को मानव सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया, कहा- बुका और कीव में हुए जघन्य अपराध को दोहराया जा रहा
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को 43 दिन बीत चुके हैं। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में आज मतदान हुआ। 93 सदस्यों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। भारत ने अपने पुराने रुख की तरह यहां भी मतदान से दूरी बनाए रखी।
लाइव अपडेट
यूक्रेन में स्वास्थ्य संस्थानों पर 100 से अधिक हमले: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि उसने यूक्रेन में स्वास्थ्य संस्थानों पर 100 से अधिक हमलों की पुष्टि की है। साथ ही उसने रूसी सैनिकों से घिरे शहर मैरियूपोल में मानवीय पहुंच का आह्वान किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "अबतक स्वास्थ्य संस्थानों पर हमलों की 103 घटनाओं की पुष्टि की गई है, जिसमें 73 लोग मारे गए हैं और 51 घायल हुए हैं, इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मरीज शामिल हैं।" डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे "विकट अवस्था को चिह्नित करने वाली घटना" कहा।
सख्त प्रतिबंधों की जरूरत : यूक्रेन
जेलेंस्की ने एक बार फिर रूस और हथियारों के खिलाफ "साहसी" प्रतिबंधों के लिए अनुरोध किया है। जेलेंस्की ने कहा कि मैं एक बार फिर जोर देता हूं कि और प्रतिबंधों की जरूरत है। यहां तक कि मजबूत प्रतिबंधों की भी जरूरत है। निर्णयों के मूल्यांकन के लिए साहस एक मानदंड होना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा, "रूस के खिलाफ सबसे मजबूत प्रतिबंध जहां तक संभव हो लगाने होंगे।"
जेलेंस्की बोले- 'बहादुर होना हमारा ब्रांड है'
वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देर रात के राष्ट्रीय संबोधन में अपने राष्ट्र की बहादुरी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "बहादुर होना हमारा ब्रांड है।" उन्होंने कहा, "हम हमेशा बहादुर रहे हैं। दुनिया में सबसे बहादुर। मुझे इस बात का यकीन है। क्योंकि जो यूक्रेनियन ने किया ऐसा और कौन कर सकता है? अत्याचार की किसी भी अभिव्यक्ति के खिलाफ लगातार लड़ना और स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए और किसमें इतना साहस है? हर चुनाव में, क्रांतियों में और युद्ध में में हमने यह साबित किया है।" जेलेंस्की ने कहा, "जमीन पर, हवा में और समुद्र में पूरी रूसी सेनाओं के खिलाफ लड़ने का साहस और किसमें है? रूसी बख्तरबंद वाहनों के खिलाफ निहत्थे जाने का साहस और किसमें है, जहां रूसी अस्थायी रूप से कुछ जगहों पर कब्जा करने में कामयाब रहे? दुनिया को यह बताने की हिम्मत और कौन कर सकता है कि कपट एक बुरा हथियार है? और यह सिर्फ हमने बताया ही नहीं, बल्कि दुनिया में ईमानदारी और बहाल करने के लिए इसे समझाया भी। वास्तव में, यह हमारा ब्रांड है। हमारे होने का यही अर्थ है। यूक्रेनियन होना यानी बहादुर होना।"
जेलेंस्की ने रूसी सेना औ रूस को मानव सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया
यूरोपीय संघ यूक्रेन को 500 मिलियन यूरो की सैन्य सहायता देगा
यूरोपीय परिषद के प्रमुख चार्ल्स मिशेल ने गुरुवार को यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 500 मिलियन यूरो (540 मिलियन डॉलर) जारी करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। मिशेल ने ट्वीट किया, "एक बार प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद यह यूक्रेन के लिए सैन्य उपकरणों के लिए पहले से प्रदान किए गए यूरोपीय संघ के समर्थन को 1.5 अरब यूरो तक बढ़ाया जाएगा।" उन्होंने अतिरिक्त धन का प्रस्ताव के लिए यूरोपीय संघ के राजनयिक प्रमुख जोसेप बोरेल को भी धन्यवाद दिया। इस प्रस्ताव पर गुरुवार को 27 यूरोपीय संघ के देशों ने राजदूत स्तर पर सहमति व्यक्त की।
ब्रिटेन यूक्रेन के लिए नए सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा करेगा
ब्रिटेन यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता के एक नए पैकेज की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है और उसने नई मिसाइल प्रणालियों और बख्तरबंद वाहनों का प्रदर्शन किया है। ब्रिटेन को विश्वास है कि ये हथियार लड़ाई के अगले चरणों में कीव की मदद कर सकता है।रक्षा खरीद राज्यमंत्री जेरेमी क्विन और जेम्स हेप्पी ने बुधवार को यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री वोलोदिमिर हैवरिलोव के साथ सैलिसबरी मैदान में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ब्रिटेन किन अतिरिक्त हथियारों की आपूर्ति कर सकता है।
अमेरिका द्वारा यूक्रेन को सैन्य सहायता देना जारी रहेगा: जेन साकी
ईयू ने रूस पर कोयला आयात समेत नए प्रतिबंध लगाए
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने रूस के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दे दी है, जिसमें कोयले के आयात पर पाबंदी शामिल है। कीव के बाहरी इलाकों में आम लोगों की हत्या की खबरें सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि कोयले के आयात पर पाबंदी, रूस के ऊर्जा उद्योग पर ईयू द्वारा लगाया गया पहला प्रतिबंध होगा। कोयले पर ईयू के प्रतिबंध से रूस को हर साल 4.4 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। इस बीच ईयू ने तेल के आयात पर भी प्रतिबंध लगाने पर काम करना शुरू कर दिया है।
नाटो के सदस्य देश यूक्रेन को और अधिक हथियारों की आपूर्ति करने पर सहमत
यूक्रेन में आम लोगों पर अत्याचार की खबरों के बीच, नाटो के सदस्य देश गुरुवार को यूक्रेन को और अधिक हथियारों की आपूर्ति करने पर सहमत हो गए। इस बीच आशंका जताई जा रही है कि रूस पूर्वी डोनबास क्षेत्र में बड़ा हमला कर सकता है। नाटो ने एक संगठन के रूप में यूक्रेन को सैनिकों या हथियारों की आपूर्ति करने से इनकार किया है हालांकि, सदस्य देशों ने कीव को विमान रोधी और टैंक रोधी हथियार उपलब्ध कराए हैं। ब्रसेल्स में सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की एक बैठक के बाद नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, ‘‘आज की बैठक से स्पष्ट संकेत मिला है कि सहयोगी देशों को और अधिक सहायता करनी चाहिए तथा और उपकरण देने चाहिए।’’