03:53 AM, 18-Apr-2022
लाखों की संख्या में
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि फरवरी में रूस के आक्रमण के बाद से 4,869,019 मिलियन यूक्रेन निवासी देश छोड़ चुके हैं। 2.76 मिलियन यूक्रेन के नागरिक पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं वहीं 458,654 यूक्रेनियन हंगरी में प्रवेश कर चुके हैं। 738,862 यूक्रेनियन ने रोमानिया में प्रवेश किया है।
01:48 AM, 18-Apr-2022
मैरियूपोल पर कब्जे से वार्ता बंद हो सकती है : यूक्रेन
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने मारियुपोल में हालात गंभीर और हृदय विदारक बताए और कहा कि वहां रूस के जारी हमले एक ‘‘लाल रेखा’’साबित हो सकते हैं, जिससे बातचीत के जरिए शांति पर पहुंचने के सभी प्रयास खत्म हो जाते हैं। कुलेबा ने सीबीएस के ‘फेस द नेशन’ को बताया कि बंदरगाह शहर में मौजूद यूक्रेन की सेना के बाकी के कर्मियों और नागरिकों को असल में रूसी सेना ने घेर लिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियों का संघर्ष जारी है लेकिन भारी विध्वंस के कारण अब शहर का कोई अस्तित्व नहीं बचा है।
01:47 AM, 18-Apr-2022
रूसी बमबारी में दो लोग मारे गए
एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूसी बमबारी में कम से कम दो लोग मारे गए हैं। लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही गैडई ने कहा कि कम से कम चार अन्य रविवार को घायल हो गए, जब रूसी सैनिकों ने जोलोटे शहर में एक आवासीय इमारत में गोलीबारी की। यूक्रेन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि खारकीव में रूसी बमबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।
01:12 AM, 18-Apr-2022
यूरोपीय संघ यूक्रेन को देगा आर्थिक मदद
यूरोपीय आयोग ने रविवार को एक बयान में घोषणा की, यूरोपीय संघ रूस के आक्रमण से प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए मानवीय वित्त पोषण में अतिरिक्त 50 मिलियन यूरो आवंटित कर रहा है, जिसमें यूक्रेन में मानवीय परियोजनाओं के लिए 45 मिलियन यूरो और मोल्दोवा के लिए पांच मिलियन यूरो शामिल हैं।
12:07 AM, 18-Apr-2022
बुजुर्गों की देखभाल में हो रही परेशानी
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहायता कर्मी यूक्रेन में बुजुर्ग लोगों की देखभाल के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि वे अत्यधिक आघात और शारीरिक बीमारियों से पीड़ित हैं।
12:06 AM, 18-Apr-2022
ईस्टर पर बाइडन ने की यूक्रेन के लोगों के लिए की प्रार्थना
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह ईस्टर पर उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो इस युद्ध के कारण गरीबी और उत्पीड़न झेल रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका जल्द ही फैसला करेगा कि समर्थन के तौर पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को यूक्रेन भेजा जाए या नहीं।
10:57 PM, 17-Apr-2022
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी रूस को चेतावनी
रूस ने आज यूक्रेन के मैरियूपोल शहर पर पूर्ण कब्जा होने का दावा किया। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस दावे को खारिज किया है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूसी सैनिकों ने हमारे सैनिकों को मारा तो दोनों देशों के बीच वार्ता की संभावना पूरी तरह मसाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस की सेना सब कुछ बर्बाद करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। रूस ने मैरियूपोल में यूक्रेनी सैनिकों से कहा था कि अगर वह अपनी जान बचाना चाहते हैं तो हथियार डाल दें, लेकिन यूक्रेन ने इससे साफ इनकार किया है।
10:15 PM, 17-Apr-2022
यूक्रेन से लौटे छात्रों ने मांगी भारत में एडमिशन में मदद
यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय छात्र और उनके अभिभावक आज नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार से मांग की कि इन छात्रों को भारतीय कॉलेजों में प्रवेश दिए जाने के लिए मदद उपलब्ध कराई जाए।
09:50 PM, 17-Apr-2022
आरोप: रूस ने किय जपोरिजिया काउंसिल प्रमुख के बेटे का अपहरण
यूक्रेनी मीडिया के अनुसार जरोरिजिया सिटी काउंसिल के प्रमुख के बेटे का रूस ने अपहरण कर लिया है। काउंसिल प्रमुथ ओलेह बुर्याक ने कहा कि रूसी सैनिकों ने में 16 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया जब वह आठ अप्रैल को मेलिटोपोल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।
07:39 PM, 17-Apr-2022
24 घंटों में खारकीव पर 23 बार हुई गोलाबारी
खारकीव में रूस की गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य घायल हो गए हैं। यहां के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रूसी बलों ने खारकीव पर 23 बार गोलाबारी की है।