फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia War Live: रूस ने शुरू की कीव से सैनिकों की वापसी, यूक्रेन को मिला नाटो शिखर सम्मलेन का न्योता

Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
खास बातें

यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 34वां दिन है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है। रूस के रक्षा मंत्री ने नाटो को यूक्रेन की मदद करने को लेकर आगाह किया है और दावा किया है कि यूक्रेन की सैन्य क्षमताएं कम हुई हैं। बाइडन की ओर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणी पर भी रूस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। तुर्की के इस्तांबुल में आज रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का चौथा दौर आयोजित हुआ जिसमें यूक्रेन ने अपनी कुछ शर्तों के साथ शांति प्रस्ताव पेश किया है। वहीं, रूस ने कहा है कि वह कीव और चेर्नीहीव पर हमले कम करेगा और डोनबास की आजादी पर ध्यान लगाएगा। उधर, आज सुबह माइकोलाइव की एक प्रशासनिक इमारत पर हुए हमले में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War 34nd Day Live News Updates Vladimir Putin Zelensky Joe Biden in Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:06 PM, 29-Mar-2022

रोमानिया कर रहा परमाणु हमले से बचने की तैयारी

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के चलते परमाणु आपातकाल की स्थिति बनने पर तैयारी के लिए नागरिकों को मुफ्त में पोटैशियम आयोडीन की टैबलेट वितरित करने का फैसला लिया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री अलेक्जांद्रू रफीला ने कहा कि परमाणु हमला होने की संभावना कम है लेकिन यह संभव है।
10:52 PM, 29-Mar-2022

इस समय मारियुपोल में मानवीय अभियान संभव नहीं: फ्रांस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने आज फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन में हालात पर चर्चा की। मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन के मारियुपोल में अब इस स्थिति में मानवीय अभियान चलाना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
10:18 PM, 29-Mar-2022

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने यूक्रेन में संघर्ष विराम की अपील की

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में मानवीय संघर्ष विराम की संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक पहल की है, ताकि अत्यंत आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की जा सके और एक महीने से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के वास्ते राजनीतिक वार्ता के लिए मार्ग प्रशस्त किया जा सके।
10:02 PM, 29-Mar-2022

यूक्रेन में परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर वार्ता करेंगे आईएईए प्रमुख 

संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के महानिदेशक यूक्रेन के परमाणु केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'तत्काल तकनीकी सहायता' के उद्देश्य के साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए स्वीव पहुंचे हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी का लक्ष्य यूक्रेन के परमाणु स्थलों के लिए त्वरित सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है।
09:44 PM, 29-Mar-2022

आईटी कंपनियां यूक्रेन के लिए विश्वसनीय सूचना पर ध्यान दे रही हैं: पिचाई

गल और अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियां यूक्रेन पर रूस के हमले के बारे में विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराने और रूस के दुष्प्रचार को रोकने पर ध्यान दे रही हैं। पिचाई ने युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन के लोगों की मदद करने के लिए पोलैंड के प्रधानमंत्री मैतयुस्ज मोरावेस्की से मुलाकात की।

09:27 PM, 29-Mar-2022

रूस शांति वार्ता को लेकर गंभीर नहीं: ब्लिंकन

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि रूस यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि रूस क्या कहता है और क्या करता है, इसमें अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:10 PM, 29-Mar-2022

आयरलैंड ने निकाले रूस के चार अधिकारी

आयरलैंड के विदेश मामलों के विभाग ने कहा है कि राजनयिक व्यवहार के अनुरूप गतिविधियां न करने के लिए चार रूसी अधिकारियों को निकाल दिया गया है। विभाग ने कहा कि इससे राजनयिक संबंध खुले रहेंहे और रूसी दूतावास को खुले रहने की अनुमति होगी। 
08:51 PM, 29-Mar-2022

रूस ने शुरू की कीव से सैनिकों की वापसी

अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव से अपने बल को कुछ स्तर तक वापस बुलाना शुरू कर दिया है। वहीं, रूस ने कहा है कि कीव और चेर्नीहीव से सैनिकों को वापस बुलाने का मतलब युद्ध विराम नहीं है। उधर, ब्रिटेन ने भी कहा है कि उसने कीव के आस-पास रूसी बमबारी में कुछ कमी देखी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि हम पुतिन और उनके शासन को लेकर फैसला उनके कार्यों के आधार पर लेंगे न कि उनकी बातों के आधार पर।
08:34 PM, 29-Mar-2022

नाटो ने यूक्रेन को दिया शिखर सम्मलेन का न्योता

नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) ने छह और सात अप्रैल को होने वाले अपने शिखर सम्मेलन में यूक्रेन को आमंत्रित किया है। यह शिखर सम्मेलन ब्रसेल्स में आयोजित होगा। इसमें आमंत्रित किए गए अन्य गैर सदस्य देशों में जॉर्जिया, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, जापान और कोरिया गणराज्य शामिल हैं।
08:05 PM, 29-Mar-2022

केवल युद्ध विराम समझौता होने से प्रतिबंध खत्म नहीं करेंगे: ब्रिटेन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज यूक्रेन संकट को लेकर वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। यहां उनहोंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच केवल युद्ध विराम समझौता होना रूस के खिलाफ ब्रिटेन के प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए रूस पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने होंगे और यूक्रेन को सैन्य सहायता उपलब्ध करानी होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed