फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Sydney LIVE: तिरंगे के रंग में जगमगाया सिडनी हार्बर, भारत में एक और कॉन्स्युलेट खोलेगा ऑस्ट्रेलिया

Wed, 24 May 2023 02:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 24 May 2023 02:14 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज ने मुलाकात की। बुधवार सुबह अल्बानीस ने गले लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम को ऑस्ट्रेलियाई सेना ने सिडनी के एडमिरल्टी हाउस से गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और अल्बानीस ने एक-दूसरे के साथ चर्चा की।

विज्ञापन
Prime minsiter Narendra modi met with australian pm Anthony Albanese in sydney news and update
पीएम मोदी। - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

02:14 PM, 24-May-2023
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार को भारत में नए कॉन्सलेट जनरल स्थापित करने का एलान किया है। अल्बनीज से एलान किया कि इसी महीने में बेंगलुरू शहर में कॉन्सलेट जनरल की स्थापना की जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ब्रिसबेन में कॉन्सलेट की स्थापना करेगा।

पीएम मोदी के साथ बातचीत में अल्बनीज ने कहा कि बेंगलुरु में नए राजनयिक मिशन की शुरुआत करने से ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को भारत जैसा बड़ा और डिजिटल बाजार में उतरने का मौका मिलेगा। बेंगलुरु में स्थापित किया जाने वाला कॉन्सलेट जनरल भारत में ऑस्ट्रेलिया का पांचवा कॉन्सलेट होगा। वहीं भारत के अभी ऑस्ट्रेलिया में तीन कॉन्सलेट स्थित हैं। जबकि, ब्रिसबेन में भारत अपना मानद वाणिज्य दूतावास स्थापित करेगा। 

भारत के इन शहरों में ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सलेट
  1. नई दिल्ली
  2. मुंबई
  3. चेन्नई
  4. कोलकाता
भारत के इन शहरों में कॉन्सलेट
  1. सिडनी
  2. मेलबर्न
  3. पर्थ
01:51 PM, 24-May-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में सिडनी हार्बर और ओपेरा हाउस भारतीय राष्ट्रीय झंडे तिरंगे के रंग से जगमगा उठे हैं।

विज्ञापन
11:26 AM, 24-May-2023
प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सिडनी के एडमिरल्टी हाउस में ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल से डेविड हर्ले से मुलाकात की। भारत-ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के तरीकों पर पीएम मोदी और हर्ले ने चर्चा की। विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे प्रवासी भारतीय के योगदान को भी याद किया। पीएम मोदी ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए वहां रह रहे भारतीयों के योगदान की भी सराहना की।
 


 
10:54 AM, 24-May-2023

ऑस्ट्रेलियाई संसद के नेता प्रतिपक्ष पीटर डटन ने PM मोदी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की दोनों पार्टियों के नेताओं से चर्चा कर दोनों देशों के विकास की सराहना की है। दोनों नेताओं ने वैश्विक विकास के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास पर भी चर्चा की। चर्चा में दोनों देशों ने अपने नागरिकों के हितों के अलग-अलग पहलुओं को भी शामिल किया।




 

 

10:29 AM, 24-May-2023

PM Modi in Sydney LIVE: तिरंगे के रंग में जगमगाया सिडनी हार्बर, भारत में एक और कॉन्स्युलेट खोलेगा ऑस्ट्रेलिया

इन मुद्दों पर की गई चर्चा
अल्बनीज के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया साझेदारी और रिश्तों को नई ऊंचाई देना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ खनन, खनिज, उर्जा, व्यापार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। भारतीयों के हित के लिए माइग्रेशन और मोबिलिटी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। हमें वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करने का अवसर मिला।
 

 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed