फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Europe Visit Live: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर की चर्चा, स्वदेश के लिए रवाना हुए

Thu, 05 May 2022 04:48 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 May 2022 04:48 AM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के यूरोपीय दौरे के समापन के बाद गुरुवार तड़के स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले
जर्मनी और डेनमार्क की यात्रा समाप्त करने के बाद दौरे के अंतिम पड़ाव में बुधवार देर रात फ्रांस पहुंचे थे। प्रधानमंत्री अपनी वापसी के दौरान फ्रांस की राजधानी पेरिस में कुछ समय के लिए रुके। यहां उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता की। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Europe Visit Live Updates Today in Hindi Modi Meeting With French President Emmanuel Macron
इमैनुएल मैक्रों से मिले पीएम मोदी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:24 AM, 05-May-2022

स्वदेश के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के यूरोपीय दौरे के समापन के बाद गुरुवार तड़के स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने व्यापार, ऊर्जा और हरित प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई द्विपक्षीय बैठकें कीं।

02:09 AM, 05-May-2022

भारत-फ्रांस के बीच सभी प्रमुख क्षेत्रों पर व्यापक चर्चा हुई

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने पीएम मोदी और मैक्रों के बीच चर्चा के बारे में बताते हुए कहा कि "दोनों नेताओं ने रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु सहयोग और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख क्षेत्रों पर व्यापक चर्चा की। भारत और फ्रांस एक दूसरे को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रमुख साझेदार के रूप में देखते हैं।"
विज्ञापन
02:00 AM, 05-May-2022

मोदी-मैक्रों ने द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मोदी और मैक्रों की एक दूसरे से गले लगने की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने पेरिस में मुलाकात की। यह मुलाकात भारत-फ्रांस की दोस्ती को और गति देगी।’’
12:14 AM, 05-May-2022

मोदी-मैक्रों के बीच एलिसी पैलेस में हो रही बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस में द्विपक्षीय एवं आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा जारी है। बता दें कि मोदी की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब फ्रांस यूरोपीय संघ की अध्यक्षता कर रहा है। साथ ही भारत और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हुए हैं।
 
11:33 PM, 04-May-2022

इमैनुएल मैक्रों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरिस के एलिसी पैलेस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मैक्रों की पत्नी ब्रिजेट मैक्रों भी मौजूद रहीं।
 
09:50 PM, 04-May-2022

भारतीयों से की मुलाकात

फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होटल प्लाजा एथनी के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान वहां मौजूद भारतीयों में गजब का जोश दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:14 PM, 04-May-2022

पेरिस पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के आखिरी दिन पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर थे। यहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। बता दें कि मैक्रों एक सप्ताह पहले शीर्ष पद के लिए दोबारा चुने गए थे।
08:33 PM, 04-May-2022

यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में सभी देशों के प्रधानमंत्रियों ने यूक्रेन में चल रहे मानवीय संकट के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट रूप से यूक्रेन में नागरिकों की मौत की निंदा की। उन्होंने युद्ध की तत्काल समाप्ति की आवश्यकता को दोहराया। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष के अस्थिर प्रभाव और इसके व्यापक क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की। दोनों पक्ष इस मुद्दे पर घनिष्ठ रूप से जुड़े रहने पर सहमत हुए। 
 
07:00 PM, 04-May-2022

फ्रांस रवाना हुए पीएम मोदी

तीन दिवसीय यूरोप दौरे के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क यात्रा समाप्त कर फ्रांस की राजधानी पेरिस के लिए प्रस्थान किया। वह फ्रांस में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।
06:09 PM, 04-May-2022

नॉर्डिक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री ने की बैठक

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि नॉर्डिक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बैठक की शुरुआत नॉर्वे के समकक्ष के साथ बैठक से शुरू हुई। चर्चा और साझेदारी में मुख्य केंद्र ब्लू इकोनॉमी और इसके विभिन्न पहलू था। इसका दूसरा केंद्र बिंदु नवीकरणीय ऊर्जा था। इसके अलावा प्रौद्योगिकी और निवेश संबंध, स्वास्थ्य क्षेत्र के अलावा भारत में जल निकायों का निर्माण पर बात हुई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed