फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Kuwait Live: दो दिवसीय दौरा पूरा कर दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी, कई अहम समझौतों पर बनी सहमति

Sun, 22 Dec 2024 01:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 22 Dec 2024 01:28 PM IST
खास बातें

PM Modi Kuwait Visit Live Updates In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुवैत दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। वे शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे थे। वे कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। चार दशकों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा है।

विज्ञापन
PM Modi Kuwait Visit Live Updates: PM Modi meeting with Prime Minister of Kuwait Guard of Honor Know important
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:44 PM, 22-Dec-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान योग को बढ़ावा देने वाले कुवैत के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों से मुलाकात की।
07:42 PM, 22-Dec-2024
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि, कुवैत के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। चर्चा में दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा हुई। हम आने वाले समय में भारत-कुवैत रणनीतिक साझेदारी की सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने को लेकर बेहद आशावादी हैं।
विज्ञापन
07:42 PM, 22-Dec-2024

कई समझौतों पर बनी सहमति

कुवैत: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी और कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा की मौजूदगी में अपने कुवैत समकक्ष अब्दुल्ला अली अल याह्या के साथ सहमति पत्रों का आदान-प्रदान किया।
07:41 PM, 22-Dec-2024

दौरा पूरा कर वापस भारत रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत का अपना दो दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए।
07:05 PM, 22-Dec-2024
पीएम मोदी ने कुवैत के प्रधानमंत्री को दिया भारत आने का निमंत्रण
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-साब से बातचीत की। दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप पर चर्चा की, जिसमें राजनीति, व्यापार, निवेश, उर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी और लोगों के आपसी संबंध शामिल हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कुवैत के प्रतिनिधियों को भारत आने का निमंत्रण दिया, ताकि वे उर्जा, रक्षा, चिकित्सा उपकरण, फार्मा, खाद्य पार्क आदि क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को देख सकें। पीएम मोदी ने कुवैत के प्रधानमंत्री को भी भारत आने का निमंत्रण दिया। 
 
06:59 PM, 22-Dec-2024
पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से मेरी बहुत अच्छी मुलाकात हुई। हमारी बातचीत में हमारे देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के तरीके पर चर्चा की गई। हम भारत-कुवैत रणनीतिक साझेदारी के भविष्य को लेकर बहुत आशान्वित हैं और हमें उम्मीद है कि यह साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 22-Dec-2024
पीएम मोदी ने की अहम बैठकें
प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ बैठक की।
 
01:19 PM, 22-Dec-2024
पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के बयान पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद रहे।
 
11:19 AM, 22-Dec-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कुवैत में गल्फ स्पीक लेबर कैंप का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में सबसे सस्ता डेटा (इंटरनेट) है और अगर हम दुनिया में कहीं भी या भारत में भी ऑनलाइन बात करना चाहते हैं, तो लागत बहुत कम है। यहां तक कि अगर आप वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हैं, तो भी लागत बहुत कम है। लोगों को बहुत सुविधा है, वे हर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं।
 
11:12 AM, 22-Dec-2024
'बोतल से नफरत के जिन्न को बाहर निकालना आसान': दिग्विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुवैत में हाल ही में दिए गए भाषण की तीखी आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को उन पर राजनीतिक लाभ के लिए भारत में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नफरत को बाहर निकालना आसान है, लेकिन इसे रोकना एक कठिन काम है। उन्होंने कहा कि 'घृणा के जिन्न को बाहर निकालना आसान है, लेकिन इसे वापस अंदर लाना चुनौतीपूर्ण है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed