फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Foreign Visit LIVE: 30 साल बाद घाना पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति महामा ने खुद किया स्वागत

Wed, 02 Jul 2025 02:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Jul 2025 02:41 PM IST
खास बातें

PM Modi Ghana Visit News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पांच देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वह दो से नौ जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान छह और सात जुलाई को ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे वैश्विक दक्षिण के देशों से भारत के संबंधों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
PM Modi Foreign Visit Live Updates 5 Southern Countries Ghana Trinidad Tobago Argentina Brazil Namibia News
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:24 PM, 02-Jul-2025
अक्रा में पीएम मोदी का दिल जीतने वाला अंदाज, बच्चों से मिले; गोद में उठाया
घाना की राजधानी अक्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी जुटे। इसी दौरान होटल के बाहर पीएम मोदी ने बच्चों से मिलकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने एक छोटे बच्चे को गोद में उठाया और दूसरे बच्चे से हाथ मिलाया। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। पीएम मोदी की यह सादगी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह भारत-घाना रिश्तों में बढ़ती नजदीकी का प्रतीक भी बन गई।

08:47 PM, 02-Jul-2025
30 साल बाद घाना पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति महामा ने खुद किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर घाना पहुंचे। अक्रा एयरपोर्ट पर घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा ने खुद पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और औपचारिक सम्मान दिया गया। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत-घाना की मजबूत दोस्ती का प्रतीक बताया है। पीएम मोदी इस दौरान राष्ट्रपति महामा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। तीन दशकों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह दौरा हो रहा है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
 
विज्ञापन
08:46 PM, 02-Jul-2025
तीन दशक बाद घाना में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, राष्ट्रपति महामा से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना की राजधानी अक्रा में राष्ट्रपति जॉन महामा से मुलाकात की। पीएम मोदी 30 साल बाद घाना का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनके अक्रा पहुंचने पर राष्ट्रपति महामा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस ऐतिहासिक दौरे से भारत और घाना के रिश्तों में नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और विकास परियोजनाओं पर अहम बातचीत होनी तय है।
 
 
08:44 PM, 02-Jul-2025
तीन दशक बाद घाना पहुंचे पीएम मोदी, भव्य स्वागत के साथ मिली 21 तोपों की सलामी

घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी दो दिन की द्विपक्षीय यात्रा पर घाना पहुंचे हैं। जैसे ही पीएम मोदी अक्रा पहुंचे, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और 21 तोपों की सलामी के साथ उनका सम्मान किया गया।

यह पीएम मोदी की घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। गौरतलब है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा तीन दशक बाद हो रही है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूती देने और व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पीएम मोदी इस दौरान घाना के शीर्ष नेतृत्व के साथ कई अहम बैठकें करेंगे।
 
02:40 PM, 02-Jul-2025
पीएम मोदी की यात्रा का अंतिम पड़ाव नामीबिया
पीएम मोदी की यात्रा का अंतिम पड़ाव नामीबिया होगा, जिसे उन्होंने एक भरोसेमंद साझेदार बताया। पीएम मोदी ने कहा कि वह राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मुलाकात और हमारे लोगों, हमारे क्षेत्रों और व्यापक ग्लोबल साउथ के लाभ के लिए सहयोग का एक नया रोडमैप तैयार करने के लिए उत्सुक हैं। वह नामीबियाई संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
01:00 PM, 02-Jul-2025
ब्राजील की यात्रा ब्रासीलिया में एक द्विपक्षीय राजकीय दौरे के साथ जारी रहेगी
ब्राजील की यात्रा ब्रासीलिया में एक द्विपक्षीय राजकीय दौरे के साथ जारी रहेगी, जो लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। उन्होंने कहा, 'यह दौरा ब्राजील के साथ हमारी निकट साझेदारी को मजबूत करने और मेरे मित्र राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का अवसर देगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
12:08 PM, 02-Jul-2025
57 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का अर्जेंटीना का पहला द्विपक्षीय दौरा
पीएम मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन से ब्यूनस आयर्स जाएंगे, जो 57 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का अर्जेंटीना का पहला द्विपक्षीय दौरा होगा। अर्जेंटीना को लैटिन अमेरिका में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार और जी20 में निकट सहयोगी बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं, जिनसे मैं पिछले साल भी मिला था। हम कृषि, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान देंगे।'
11:20 AM, 02-Jul-2025
3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे PM
पीएम मोदी 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भारत के साथ गहरी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव साझा करता है। उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से मिलूंगा, जो इस साल के प्रवासी भारतीय दिवस की मुख्य अतिथि थीं और दूसरी बार कार्यभार संभालने वालीं प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर से मुलाकात करूंगा।'

प्रवासी समुदाय के लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, '180 साल पहले भारतीय पहली बार त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे। यह दौरा हमारे पुश्तैनी और रिश्तेदारी के विशेष बंधनों को नया जीवन देने का अवसर देगा।'
10:43 AM, 02-Jul-2025
कांग्रेस ने नक्रूमा-नेहरू संबंधों को याद किया
प्रधानमंत्री मोदी के घाना दौरे पर जाने के साथ ही कांग्रेस ने बुधवार को घाना के पूर्व राष्ट्रपति क्वामे नक्रूमा और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच बेहद मधुर संबंधों को याद किया। 'एक्स' पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा, 'सुपर प्रीमियम फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रधानमंत्री आज घाना में हैं। 60 के दशक के मध्य तक घाना और वास्तव में अफ्रीकी राजनीति पर क्वामे नक्रूमा का दबदबा था, जो एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। जवाहरलाल नेहरू के साथ उनके बहुत मधुर संबंध थे, जो मार्च 1957 में घाना की स्वतंत्रता से बहुत पहले के थे।' अकरा में एक प्रमुख सड़क जिस पर इंडिया हाउस स्थित है, उसका नाम नेहरू के नाम पर रखा गया है, जबकि नई दिल्ली में राजनयिक एन्क्लेव में क्वामे नक्रूमा मार्ग है।
10:35 AM, 02-Jul-2025
'वैश्विक नेताओं से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को घाना की राजधानी अकरा के लिए रवाना हुए। यह उनकी पांच देशों की यात्रा का पहला चरण है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के वैश्विक साझेदारी को ग्लोबल साउथ और अटलांटिक के दोनों पक्षों के साथ संबंधों को मजबूत करना है। अपने बयान में पीएम मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण पर मैं 2-3 जुलाई को घाना का दौरा करूंगा। घाना ग्लोबल साउथ में एक मूल्यवान साझेदार है और अफ्रीकी संघ और पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।' उन्होंने निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास साझेदारी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि घाना की संसद में बोलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed