PM Modi Visit Live: सिंगापुर में हुआ प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, पीएम वॉन्ग ने गले लगाकर किया अभिवादन
PM Modi Brunei Singapore Visit Live Updates In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को ब्रुनेई पहुंचे। मोदी द्विपक्षीय यात्रा पर ब्रुनेई आने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। वर्ष 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 11वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्रुनेई गए थे। प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर शहजादे अल-मुहतदी बिल्लाह ने स्वागत किया। मोदी को हवाई अड्डे पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी प्रदान किया गया। मोदी बुधवार को ब्रुनेई से सिंगापुर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की।#WATCH सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2024
(सोर्स-DD) pic.twitter.com/L0d2pKhoBV
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर उनका सिंगापुर के गृह और कानून मंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया और इस शहर में मौजूद होटल में भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। शाम को सिंगापुर के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। कल उनका कार्यक्रम बहुत व्यस्त है। सुबह में उनकी सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ बैठकें होंगी, जहां उनका औपचारिक स्वागत भी किया जाएगा और उसके बाद वे सिंगापुर के राष्ट्रपति और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें करेंगे। वे सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ सेमीकंडक्टर सुविधा एईएम का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के पास व्यापारिक कार्यक्रम भी हैं, वे सिंगापुर की कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे। यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की एक्ट ईस्ट नीति को भारत के इंडो-पैसिफिक के दृष्टिकोण से लेकर भारत-सिंगापुर आर्थिक संबंधों और भारत-सिंगापुर तकनीकी संबंधों को एक बड़ा बढ़ावा देगी। ये सभी बातें दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
#WATCH | MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "Prime Minister Narendra Modi has arrived in Singapore on an official visit. At the airport, he was warmly received by the Singaporean Minister for Home Affairs and Law, and at the hotel, he was greeted by the vibrant Indian… pic.twitter.com/Qk1rGE5ed5
— ANI (@ANI) September 4, 2024
#WATCH | As he arrives at a hotel in Singapore, Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome from the members of the Indian diaspora. He gives his autograph to one of the members present there. pic.twitter.com/ONGYg3oKdu
— ANI (@ANI) September 4, 2024
#WATCH | A woman ties rakhi to Prime Minister Narendra Modi as he arrives at a hotel in Singapore. Members of the Indian diaspora welcomed PM Modi on his arrival in Singapore. pic.twitter.com/ZgiUsOxa46
— ANI (@ANI) September 4, 2024
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi welcomed by the Indian diaspora at a hotel in Singapore.
— ANI (@ANI) September 4, 2024
During his visit, PM Modi will meet Singapore PM Lawrence Wong and President Tharman Shanmugaratnam and interact with Singaporean leadership. He will also meet with business leaders… pic.twitter.com/qIfj8XXBEm
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi tries his hands on a dhol. Members of the Indian diaspora welcomed PM Modi on his arrival in Singapore. pic.twitter.com/JBWG5Bnrzk
— ANI (@ANI) September 4, 2024
प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के उद्देश्य से दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को सिंगापुर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत यहां पहुंचे।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के अलावा मोदी वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से भी मुलाकात करेंगे। वोंग और लूंग मोदी के सम्मान में अलग-अलग भोज देंगे। मोदी सिंगापुर के व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे और देश के सेमीकंडक्टर तंत्र से जुड़े लोगों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री ‘इंडिया रेडी टैलेंट प्रोग्राम’ के तहत भारत में ‘इंटर्नशिप’ करने वाले सिंगापुर के छात्रों और सिंगापुर की कंपनियों में काम करने वाले ओडिशा के प्रशिक्षुओं से भी मिलेंगे।
द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत और ब्रुनेई के संयुक्त बयान के मुताबिक, भारत-ब्रुनेई अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निरंतर नौवहन और उड़ान की स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रुनेई में स्थापित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के टेलीमेट्री ट्रैकिंग केंद्र ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के प्रयासों की दिशा में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी और ब्रुनेई सुल्तान ने रक्षा और समुद्री सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
पीएम मोदी ने पिछली बार वर्ष 2018 में सिंगापुर की यात्रा की थी। ताजा यात्रा पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अन्य सरकारी अधिकारी उनके साथ होंगे।