PM Modi Live: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, 'भारत माता की जय' के लगे नारे, हैरिस पार्क अब से 'लिटिल इंडिया'
Prime Minister Narendra Modi Australia Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी जापान में जी-7 की बैठक में शिरकत करने के बाद हिंद प्रशांत महासागर के देश पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, जहां पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने उनका शानदार स्वागत किया। पापुआ न्यू गिनी से प्रधानमंत्री सीधे ऑस्ट्रेलिया के लिए निकले। प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज काफी उत्सुक हैं और उन्होंने बयान जारी कर पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खुशी जाहिर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में संपन्न पापुआ न्यू गिनी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री अभी थोड़ी देर पहले सिडनी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। FIPIC शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा करने का एक अवसर रहा, प्रधानमंत्री को सर्वोच्च पुरस्कार से भी नवाजा गया।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री गवर्नर जनरल डेविड हर्ले से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी प्रमुख सीईओ से भी मिलेंगे और यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे।
#WATCH | People from the Indian diaspora greet Prime Minister Narendra Modi as he arrives in Sydney, Australia. pic.twitter.com/REGbrUNCRp
— ANI (@ANI) May 22, 2023
- 22 से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
- 23 मई को सिडनी में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
- 24 मई को प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज की हो सकती है मुलाकात
2014 के बाद दूसरी बार पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आएं हैं । 24 मई तक प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे। भारत के सम्मान में सिडनी के हैरिस पार्क का नाम बदल दिया गया है। अब से इसका नाम लिटिल इंडिया कर दिया गया है। पीएम मंगलवार को सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives in Sydney, Australia, as part of the third and final leg of his three-nation visit after concluding his visit to Papua New Guinea. He was received by Australian PM Anthony Albanese. pic.twitter.com/n7w4rxv6qj
— ANI (@ANI) May 22, 2023
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पपुआ न्यू गिनी दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की। मोदी ने खुद ट्वीट कर कहा कि उन्होंने हिपकिंस के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों पर चर्चा की। पीएम ने कहा, "हमने इस बारे में बात की कि हमारे देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को कैसे बेहतर बनाया जाए।"#WATCH | "In Papua New Guinea, PM James Marape and I had the honour of releasing the Thirukkural in Tok Pisin language. Thirukkural is an iconic work, which provides valuable insights across different subjects," tweets PM Narendra Modi. pic.twitter.com/0p5b0C5HBF
— ANI (@ANI) May 22, 2023
PM Modi Live: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, 'भारत माता की जय' के लगे नारे, हैरिस पार्क अब से 'लिटिल इंडिया'
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने जारी किया बयानपीएम मोदी के दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने बयान जारी कर पीएम मोदी के दौरे पर खुशी जाहिर की। बयान में अल्बानीज ने कहा कि 'पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा की आगवानी करने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस साल मार्च में भारत दौरे पर मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं। ऑस्ट्रेलिया और भारत एक स्थिर, सुरक्षित और समृद्धि हिंद प्रशांत महासागर के लिए समर्पित हैं। साथ में हम अहम भूमिका निभा सकते हैं। एक दोस्त और सहयोगी के तौर पर दोनों देश कभी भी इतने करीब नहीं थे। पीएम मोदी की सिडनी में भारतीय समुदाय से मुलाकात को लेकर भी हम उत्साहित हैं।'