फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taiwan Live: ताइवान से साउथ कोरिया पहुंचीं नैंसी पेलोसी, 27 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसे

Wed, 03 Aug 2022 07:37 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Aug 2022 07:37 PM IST
खास बातें

ताइवान यात्रा समाप्त करने के बाद अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी दक्षिण कोरिया पहुंच गईं। बता दें कि पेलोसी मंगलवार देर रात ताइवान पहुंची थीं। पेलोसी के पहुंचते ही चीन आगबबूला हो गया और ताइवान पर कई प्रतिबंध लगा दिए। इतना ही नहीं चीनी सेना ने  21 सैन्य विमानों से ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में उड़ान भरकर अपनी ताकत दिखाई।  ताइवान से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Nancy Pelosi Taiwan Visit Live Updates Today PC of Us Speaker USA China Conflict News in Hindi
Nancy Pelosi - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

07:37 PM, 03-Aug-2022

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने जताया आभार

ताइवानी मंत्रालय ने कहा कि हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के नेतृत्व में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करता है। यह 25 साल में यूएस हाउस स्पीकर की पहली यात्रा है। इससे ताइवान-अमेरिका संबंधों के लिए उच्च-स्तरीय समर्थन और इसके व्यापक दायरे का पता चलता है। इससे हमारा द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत होगा। ताइवान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, स्पीकर पेलोसी के पहले एशियाई दौरे के कार्यक्रम में ताइवान को शामिल करना पूरी तरह से उस उच्च सम्मान को दिखाता है। स्पीकर पेलोसी और कांग्रेस के अन्य प्रमुख सदस्यों की यात्रा ताइवान और अमेरिका के बीच घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ाएगी और दोनों देशों के बीच व्यापक क्षेत्रों में वैश्विक सहयोग को और गहरा करेगी। 
07:28 PM, 03-Aug-2022

27 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में पहुंचे

पेलोसी के रवाना होने के थोड़ी ही देर बाद 27 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में पहुंचे। पेलोसी के दौरे के एलान के बाद से ही चीन लगातार अमेरिका और ताइवान को धमकाता रहा है। 
विज्ञापन
06:28 PM, 03-Aug-2022

साउथ कोरिया पहुंचने वाली हैं पेलोसी

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी साउथ कोरिया पहुंचने वाली हैं। थोड़ी देर पहले ही उनके विमान ने ताइवान से उड़ान भरी थी।
03:43 PM, 03-Aug-2022

Video: नैंसी पेलोसी दक्षिण कोरिया के लिए रवाना

ताइवान की यात्रा समाप्त करने के बाद अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गई हैं।
 
03:35 PM, 03-Aug-2022

चीन ने अब तक क्या किया?

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी चीन के विरोध के बावजूद मंगलवार को ताइवान की राजधानी ताईपेई पहुंच गईं थीं। 25 साल बाद ये पहली बार था, जब अमेरिकी स्पीकर ताइवान के दौरे पर थीं। इससे पहले 1997 में उस समय के स्पीकर न्यूट गिंगरिक यहां पहुंचे थे। पेलोसी के दौरे से बौखलाए चीन ने तमाम एलान कर डाले। ताइवान और अमेरिका को डराने की हर कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर


 
03:33 PM, 03-Aug-2022

चीन-ताइवान के बीच विवाद क्या है?

ताइवान दक्षिण पूर्वी चीन के तट से करीब 100 मील दूर स्थिति एक द्वीप है। ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। उसका अपना संविधान है। ताइवान में लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार है। वहीं चीन की कम्युनिस्ट सरकार ताइवान को अपने देश का हिस्सा बताती है। चीन इस द्वीप को फिर से अपने नियंत्रण में लेना चाहता है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ताइवान और चीन के पुन: एकीकरण की जोरदार वकालत करते हैं। ऐतिहासिक रूप से से देखें तो ताइवान कभी चीन का ही हिस्सा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
03:02 PM, 03-Aug-2022

नैंसी पेलोसी दक्षिण कोरिया के लिए रवाना

ताइवान की यात्रा समाप्त करने के बाद अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गई हैं।  इन सब के बीच चीन ने एक बार फिर से हमला बोला है। चीन ने कहा कि अब ताइवान स्ट्रेट के पास सैन्य अभ्यास बेहद जरूरी है।
 
02:38 PM, 03-Aug-2022

पेलोसी की इस यात्रा पर भड़का पाकिस्तान

नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर अब पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान ने कहा कि पेलोसी की इस यात्रा से क्षेत्रीय शांति पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
12:43 PM, 03-Aug-2022

चीन ने ताइवान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया

चीन की सेना पीएलए ने ताइवान के चारों ओर फायर ड्रिल और टारगेटेड मिलिट्री ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इसकी जानकारी दी है। 
12:25 PM, 03-Aug-2022

अमेरिका ने 'वन चाइना पॉलिसी' का उल्लंघन किया: चीन

पेलोसी के ताइवान पहुँचने पर चीन ने कहा कि अमेरिका ने 'वन चाइना पॉलिसी' का उल्लंघन किया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed