Israel Hamas War Live: राहत सामग्री लेकर गाजा पहुंचे 20 ट्रक, यूएन ने कहा- हालात भयावह...और मदद की जरूरत
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब 15 दिन हो चुके हैं। दोनों ही ओर से जारी हमलों में अब तक पांच 5,537 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस्राइल में हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 1400 से ज्यादा है। उधर, गाजा पट्टी में हुई बमबारी में 4,137 से अधिक की मौत हो चुकी है। गौरतलब है, आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर सात अक्तूबर को सुबह अचानक हमले कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच संघर्ष जारी है।
लाइव अपडेट
इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि इस्राइली पीएम बेंमिन जानेतन्याहू और इटालियन पीएम मेलोनी से मुलाकात की। नेतन्याहू ने बताया कि हमें बर्बरता को हराना है। यह युद्ध सभ्यता और राक्षसी बर्बरता के खिलाफ है, जिन्होंने इस्राइली बुजुर्गों, बच्चों और निर्दोषों की हत्या की, उनके साथ दुष्कर्म किया, उन्हें मार डाला और उन्हें जला दिया।
#WATCH | Office of Prime Minister of Israel tweets, "Prime Minister Netanyahu met with Italian Prime Minister Meloni: We have to defeat this barbarism. This is a battle between the forces of civilization and really, monstrous barbarians who murdered, mutilated, raped, beheaded,… pic.twitter.com/3DPQwp8XNj
— ANI (@ANI) October 21, 2023
हालात भयावह...और मदद चाहिए
संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम की प्रमुख सिंडी मैक्केन ने कहा, गाजा में स्थिति भयावह है। हमें खासी राहत सामग्री की जरूरत है। हमास ने भी कहा, राहत के लिए सुरक्षित गलियारा होना चाहिए। हालांकि, इस्राइली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, गाजा में स्थिति नियंत्रण में है।राहत सामग्री लेकर गाजा पहुंचे 20 ट्रक
इस्राइल और गाजा के बीच मिस्र की राफा सीमा शनिवार को खोल दी गई। इसके साथ, हमास के हमले के बाद करीब दो हफ्ते से इस्राइली घेराबंदी में रह रहे फलस्तीनियों तक मदद की पहली खेप पहुंची है। राहत सामग्री लेकर 20 ट्रकों ने गाजा में प्रवेश किया। मिस्र सीमा में करीब 3,000 टन राहत सामग्री लेकर 200 से अधिक ट्रक खड़े हैं। सहायता कर्मियों का कहना है, सिर्फ 20 ट्रक सामग्री की अनुमति पर्याप्त नहीं है। गाजा के करीब 23 लाख लोग भोजन, दवा व पानी की कमी से जूझ रहे हैं।आईडीएफ ने बताया कि हम गाजा के नागरिकों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हैं। जो नागरिक आतंकवादी क्षेत्रों में फंसे हुए हैं, उन्हें वाडी गाजा के दक्षिणी इलाके को खाली कर देना चाहिए।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडोलािइड्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बताया कि यह बर्बरता के खिलाफ सभ्यता की लड़ाई है। गाजा में हमारे समुदाय के लोगों के साथ क्या हुआ, वह बताना मुश्किल है। बर्बरता हमारे लिए सबसे खराब है।
#WATCH | Office of the Prime Minister of Israel tweets, "Prime Minister Netanyahu met with Cypriot President Christodoulides: It is a battle of civilization against barbarism. What we saw in Gaza, along our communities is beyond description. It is savagery that is the worst that… pic.twitter.com/jC5vR69uaI
— ANI (@ANI) October 21, 2023
हमास के 550 रॉकेट लॉन्च असफल हुए, इस्राइल का दावा
इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से 550 रॉकेट लॉन्च के असफल होने और मिसफायर होने का पता लगाने का दावा किया है। आईडीएफ शनिवार रात एक बयान में कहा कि आतंकवादी संगठन हमास गाजा पट्टी के निवासियों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करता है और नागरिक बुनियादी ढांचे से गोलीबारी करता है। संघर्ष की शुरुआत के बाद से आईडीएफ ने गाजा पट्टी से दागे गए लगभग 550 रॉकेट के असफल होने का पता लगाया है। इस्राइली सेना ने गाजा से लॉन्च किए जा रहे रॉकेट के फुटेज भी जारी किए हैं, जिसमें कई रॉकेटों को गाजा पट्टी में विस्फोट होते देखा जा सकता है।बता दें, मंगलवार की रात उत्तरी गाजा में अल-अहली अरब अस्पताल पर धमाके होने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। इस्राइल ने दावा किया था कि हमास द्वारा दागे गए रॉकेट के गिरने से अस्पताल में धमाका हुआ। वहीं, हमास ने इस्राइल पर अस्पताल पर बमबारी करने का आरोप लगाया था।
बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर तेल अवीव में जमा हुए लोग
#WATCH | Israel-Palestine conflict | Israeli nationals gather in Tel Aviv and organise the "Lighting up the Light" campaign for the early return of hostages and kidnapped people pic.twitter.com/5pLySJ5SKl
— ANI (@ANI) October 21, 2023
बहरीन में एक भारतीय आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुनील राव (50) को फलस्तीन विरोधी ट्वीट के कारण नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। रॉयल बहरीन अस्पताल ने शुक्रवार को कहा, डॉ. राव के ट्वीट को अस्पताल की आचार संहिता का उल्लंघन है। हालांकि उन्होंने बाद में ट्वीट को हटा दिया था। अस्पताल ने कहा, डॉ. सुनील राव के सोशल मीडिया पर किए गे ट्वीट हमारे समाज के लिए अपमानजनक हैं। उनके ट्वीट और विचारधारा व्यक्तिगत हैं, वे अस्पताल की राय और मूल्यों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
गाजा में मानवीय मदद को पहुंचाने के लिए रफा बॉर्डर को खोला गया है। यह मिस्र और गाजा के बीच की सीमा है। हमास के रॉकेट हमलों के बाद से जारी इस्राइली जवाबी कार्रवाई की बीच पहली बार इस फलस्तीनी क्षेत्र में मदद पहुंचाई है। केवल 20 ट्रकों को अंदर जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, सहायता कर्मियों ने कहा कि गाजा में अभूतपूर्व मानवीय संकट को संबोधित करने के लिए यह अपर्याप्त है। लगभग 3,000 टन सहायता ले जाने वाले 2000 से अधिक ट्रक कई दिनों से क्रॉसिंग के पास खड़े हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'बढ़ते मानवीय संकट से निपटने के लिए बहुत आवश्यक मानवीय सहायता लेकर एक काफिला आज सुबह रफा सीमा पार कर गाजा पहुंचा। हम मिस्र और इस्राइल में अपने सहयोगियों और संयुक्त राष्ट्र को इन जीवन रक्षक शिपमेंट के सुरक्षित मार्ग की सुविधा के लिए धन्यवाद देते हैं।'