Israel Hamas War Live: इस्राइल के हमले के बीच हमास बोला- चर्चा को तैयार, इस्राइली फार्म हाउस में 100 शव बरामद
Israel Hamas War Reason, Why Hamas Attacked Israel in Hindi: आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमलों में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ इस्राइल की तरफ से गाजा पट्टी पर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का असर भी दिखने लगा है। दोनों ही तरफ से अब तक इस संघर्ष में 1100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इस्राइल में अब तक 700 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। दूसरी तरफ गाजा पट्टी में 400 से अधिक की मौत हुई है। पढ़ें इस्राइल-हमास से जुड़े बड़े अपडेट्स...
लाइव अपडेट
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुष्टि की कहा है कि इस्राइल पर हमास के हमले में 11 अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई है। बाइडन ने कहा, हमें पता चला हैं कि इस्राइल में मारे गए लोगों में कम से कम 11 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं, जिनमें से कई ने इस्राइल में अपना दूसरा घर बना लिया था। उन्होंने कहा कि संभावना है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में अमेरिकी नागरिक भी हो सकते हैं। हालांकि अभी हम इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।
लेबनानी सीमा पर इस्राइली डिप्टी कमांडर की हत्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इस्राइली बलों और हिजबुल्लाह के लड़ाकों के बीच सोमवार को हुई गोलीबारी में इस्राइल के एक डिप्टी कमांडर की मौत हो गई। लड़ाई में हिजबुल्लाह के कम से कम चार लड़ाके भी मारे गए।
दिल्ली पुलिस ने इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष के मद्देनजर राजधानी में स्थित इस्राइली दूतावास और चबाड हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली में दूतावास और मध्य दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित चबाड हाउस के आसपास तैनात पुलिस को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोनों प्रतिष्ठानों के आसपास निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
हमास के हमले के बाद इस्राइली डिफेंस फोर्स गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रही है। गाजा में इस्राइल के हमलों में अब तक 680 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 3,700 से अधिक अन्य घायल हुए हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। वहीं, इस्राइल में हमास के हमले में अब तक 700 से अधिक लोगों की जान गई है और 2,300 से अधिक इस्राइली घायल हुए हैं।
नेतन्याहू ने हमास को दी सख्त चेतावनी
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य कार्रवाई के बीच फलस्तीनी आंतकी संगठन हमास को कड़ी चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि इस्राइल ने इस युद्ध की शुरुआत नहीं की है, लेकिन हम इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। नेतन्याहू ने एक संबोधन में कहा, हम यह युद्ध नहीं चाहते थे। इसे सबसे क्रूर तरीके से हम पर थोपा गया था। हालांकि, इस्राइल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया, लेकिन इसे हम खत्म करेंगे। पीएम नेतन्याहू ने हमास पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
इस्राइल की जवाबी सैन्य कार्रवाई के बीच हमास ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया है। हमास के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, हमने अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया है। हम इस्राइल के साथ संभावित संघर्ष विराम पर चर्चा के लिए तैयार हैं। मूसा अबू मरजूक ने अल जज़ीरा को फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा, हमास सभी राजनीतिक संवाद के लिए तैयार है। उनसे पूछा गया था कि क्या इस्लामी समूह संभावित संघर्ष विराम पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
इस्राइली बचाव सेवा का कहना है कि एक छोटे फार्म हाउस में 100 से अधिक शव पाए गए। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ये हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के शव हो सकते हैं। वहीं, इस्राइल की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास के हमले में इस्राइल में कम से कम 900 लोग मारे गए हैं।
इस्राइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, इस्राइल इस बार किसी से बातचीत नहीं कर रहा है। हम युद्ध लड़ रहे हैं और मुझे लगता है कि यह बातचीत और मध्यस्थता का समय नहीं है। हम अभी भी अपनी सीमा को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस्राइली क्षेत्र में कोई हमास आतंकवादी मौजूद नहीं है। गाजा को कब्जे में लेने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि वह बहुत अधिक जानकारी साझा नहीं करेंगे। लेकिन इस्राइल और इस्राइली सेना देश की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाना होगा, उसे करेंगे। हम इस्राइली नागरिकों पर हमला करने की हमास को क्षमता खत्म कर देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हमास आतंकियों ने गाजा में किए गए इस्राइल के हमले का बदला लेने की धमकी दी है। हमास ने कहा है कि वह बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिकों की टीवी पर लाइव हत्या करके इसका बदला लेगा। हमास की मिलिट्री विंग के प्रवक्ता आबू उबैदा ने कहा कि दुश्मन को उसकी ही भाषा में अब जवाब दिया जाएगा। मौत का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा।
हमास को ईरान के समर्थन पर क्या बोले इस्राइल के विदेश मंत्री?
इस्राइल-फलिस्तीन संघर्ष से जुड़े एक सवाल पर विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा, यह एक ऐसी बुराई है जिसे शायद शैतान भी नहीं बना सकता। उन्होंने कहा, "पिछले दशकों में, मुझे नहीं लगता कि हमने ऐसे पाप देखे हैं - शायद केवल आईएसआईएस में ऐसा हुआ है।" विदेश मंत्री ने कहा कि हमास ईरान का छद्म रूप है। हमास के आतंकियों ने एक ऐतिहासिक नरसंहार को अंजाम दिया जिसे दुनिया नहीं भूलेगी।#WATCH | On the Israel-Palestine conflict, Israel's Foreign Minister Eli Cohen says, "...It's an evil not created even by the devil. In the last decades, I don't think that we saw such sins - maybe only in ISIS...Hamas is the proxy of Iran. Hamas executed a historical massacre… pic.twitter.com/Utp6k8W45C
— ANI (@ANI) October 9, 2023
गाजा पट्टी को लेकर कोई जमीन विवाद नहीं: इस्राइली विदेश मंत्री
गाजा पट्टी पर हमास के दावों और विवाद के मामले में इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा, गाजा की जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है। हमने फलिस्तीनी गाजा को आखिरी मिलीमीटर तक दे दिया। जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है।#WATCH | Israel's Foreign Minister Eli Cohen says, "...There is no dispute in regards to the land of Gaza. We gave the Palestinian Gaza till the last millimetre. There is no dispute in regard to the land..." pic.twitter.com/0NkPMKkOVv
— ANI (@ANI) October 9, 2023
हमास बंधकों को नुकसान पहुंचाने की हिमाकत न करे: इस्राइल
इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा कि वे आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम शैतानों को हराने में कामयाब होंगे। हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। कई इस्राइली और दूसरे देशों के नागरिकों को बंधक बना लिया गया है। हम वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने हमास को चेतावनी दी है कि किसी भी बंधक को नुकसान पहुंचाने की हिमाकत न करे।
#WATCH | Israel's Foreign Minister Eli Cohen says, "I want to assure you that we will defeat devil because we have no other choice. There are many Israeli and others from different nationalities who have been held hostage. We are committed to bringing them back in the spirit of… pic.twitter.com/5BBVedmYw8
— ANI (@ANI) October 9, 2023