फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Asia Unrest Live: PM मोदी ने पश्चिम एशिया तनाव पर की चर्चा; दक्षिण लेबनान में एक और इस्राइली सैनिक की मौत

Thu, 03 Oct 2024 11:00 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 03 Oct 2024 11:00 PM IST
खास बातें

Israel Iran Hezbollah Conflict Live News in Hindi: इस्राइल ने बृहस्पतिवार तड़के मध्य बेरुत में बमबारी की। इस्राइली हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, 7 अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Iran Israel War Live Update Iranian Ballistic Missile Attack middle east west asia unrest
पश्चिम एशिया में तनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:57 PM, 03-Oct-2024

पश्चिम एशिया तनाव को लेकर पीएम मोदी ने की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर गुरुवार को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष, व्यापार तथा पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर इसके प्रभाव को लेकर चर्चा की। भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि संघर्ष को व्यापक क्षेत्रीय आयाम नहीं लेना चाहिए। भारत ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों को हल करने का भी आह्वान किया।
10:54 PM, 03-Oct-2024

इस्राइल के एक और सैनिक की मौत

इस्राइल रक्षा बल ने दक्षिण लेबनान में हमले में एक सैनिक की मौत की घोषणा की है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक मारे गए सैनिक कैप्टन बेन जियोन फलाच पैराट्रूपर्स ब्रिगेड की 202वीं बटालियन के सदस्य थे। उनकी मौत के साथ ही दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ हमले में मरने वाले आईडीएफ के जवानों की संख्या नौ हो गई है।
विज्ञापन
10:54 PM, 03-Oct-2024

इस्राइली सेना ने गाजा से एक महिला को बचाया

इस्राइली सेना ने गाजा में बंदी बनाई गई एक इराकी महिला को बचा लिया। एपी के मुताबिक महिला बुधवार को इराक वापस आ गई। इस्राइल रक्षा बल के अनुसार महिला को बचाव अभियान में मुक्त कराया गया। इस्राइली सेना के अनुसार जब वह 11 वर्ष की थी, तब उसे आईएस ने अगवा कर लिया था और किसी समय उसे एक फलस्तीन के पास तस्करी के लिए भेज दिया गया था। 
10:31 PM, 03-Oct-2024

दक्षिणी इस्राइल पर दागा गया ड्रोन इराक का था

इराक में ईरान समर्थित इस्लामिक प्रतिरोध ने उस ड्रोन की जिम्मेदारी ली है जिसे इस्राइली वायु सेना ने दक्षिणी इस्राइल में मार गिराया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समूह का कहना है कि उसने दक्षिणी इस्राइल में एक ड्रोन दागा था। ड्रोन को इस्राइल सीमा क्षेत्र पर मार गिराया गया था।

10:28 PM, 03-Oct-2024

खाड़ी देशों ने की इस्राइल-ईरान संघर्ष कम करने पर चर्चा

कतर द्वारा आयोजित एशियाई देशों की बैठक में भाग लेने वाले खाड़ी अरब राज्यों ने इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष में कमी लाने पर चर्चा की। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक खाड़ी अरब देशों ने ईरान को संघर्ष में अपनी तटस्थता का आश्वासन देने का प्रयास किया है। क्योंकि उन्हें चिंता है कि हिंसा में व्यापक वृद्धि से खाड़ी तेल सुविधाओं को खतरा हो सकता है।
10:21 PM, 03-Oct-2024

रूस और इस्राइल के राजनयिकों ने की चर्चा 

पश्चिम एशिया तनाव को लेकर रूस और इस्राइल के राजनयिकों ने चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव ने मास्को में इस्राइल की राजदूत सिमोना हाल्पेरिन के साथ बैठक की। मंत्रालय ने कहा कि बोगदानोव और हैल्परिन ने गाजा और लेबनान सहित पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
10:07 PM, 03-Oct-2024

ईरान का अमेरिका को संदेश, कहा- एकतरफा आत्मसंयम का चरण समाप्त हो गया

ईरान ने अमेरिका को अप्रत्यक्ष रूप से संदेश भेजा है। अलजजीरा के मुताबिक ईरानी सूत्र ने बताया कि ईरान ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के संबंध में कतर के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका को संदेश भेजा है। ईरान ने अमेरिका से कहा है कि एकतरफा आत्मसंयम का चरण समाप्त हो गया है। किसी भी इस्राइली हमले का जवाब दिया जाएगा। ईरान क्षेत्रीय युद्ध नहीं चाहता है।

10:03 PM, 03-Oct-2024

ब्रिटिश एयरवेज ने रद्द कीं उड़ानें

ब्रिटिश एयरवेज ने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण लंदन-तेल अवीव की उड़ानें रद्द कर दी हैं। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक एयरवेज ने उड़ानें इस महीने के अंत तक निलंबित कर दी हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि हमने 26 अक्तूबर 2024 तक तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें रद्द करने का निर्णय लिया है।

08:48 PM, 03-Oct-2024

कमांडर खादर शाहबिया हवाई हमले में मारा गया

इस्राइल की ओर से लेबनान पर किए गए हमले में हिजबुल्ला के एक और कमांडर की मौत हो गई। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक आईडीएफ ने कहा कि हिजबुल्ला के माउंट डोव क्षेत्र का कमांडर हवाई हमले में मारा गया। सेना का कहना है कि कमांडर खादर शाहबिया जुलाई में मजदल शम्स पर हुए रॉकेट हमले के लिए जिम्मेदार था। इस हमले में 12 बच्चे मारे गए थे। माउंट डोव, हर्मोन और उत्तरी गोलान हाइट्स क्षेत्र में आईडीएफ चौकियों पर टैंक रोधी मिसाइल और रॉकेट हमलों के पीछे भी उसका हाथ था।

08:43 PM, 03-Oct-2024

WHO ने कहा- लेबनान में 24 घंटे में 28 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा कि लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों के चलते पिछले 24 घंटों में 28 स्वास्थ्यकर्मी मारे गए हैं। अलजजीरा के मुताबिक डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बताया कि कई स्वास्थ्य कार्यकर्ता बमबारी के कारण ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं और वे अपने काम के क्षेत्रों से भाग गए हैं। इससे सामूहिक आघात प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता सीमित हो रही है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी उड़ान प्रतिबंधों के कारण शुक्रवार को लेबनान को चिकित्सा आपूर्ति की बड़ी खेप नहीं पहुंचा सकेगी। वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने बताया कि तीन दिनों में इस्राइली गोलीबारी में 40 से अधिक बचावकर्मी और अग्निशामक मारे गए हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed