फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

All Party Delegation LIVE: बहरीन पहुंची बैजयंत पांडा की टीम; संजय झा सांसदों के साथ दक्षिण कोरिया पहुंचे

Sat, 24 May 2025 10:40 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 24 May 2025 10:40 PM IST
खास बातें

All Party Delegation News Updates in Hindi: भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। सात अलग-अलग दलों के 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह भी इन प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और वहां की सरकार की नीतियों को बेनकाब करने के लिए इन प्रतिनिमंडलों को भेजा गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक दल न्यूयॉर्क के रास्ते गुयाना रवाना हुआ, जबकि दो अन्य दल बहरीन और कतर रवाना हुए। इसके अलावा तीन अन्य दल रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर रहे हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और पड़ोसी देश की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब किया जा रहा है। इस खबर में पढ़ें सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे से जुड़ी तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
India All Party Delegation Hindi Update expose pakistan Pahalgam Terror Attack Operation Sindoor Jammu Kashmir
बहरीन रवाना हुआ भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

10:39 PM, 24-May-2025
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद से निपटने के लिए भारत के दृढ़ दृष्टिकोण को दर्शाएगा-MEA
विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने शनिवार को कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत की राष्ट्रीय सहमति और सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद से निपटने के लिए दृढ़ दृष्टिकोण को दर्शाएंगे। नई दिल्ली में 'मीट द प्रेस' में मार्गेरिटा ने यह भी बताया कि वे 7 मई को आधिकारिक यात्रा पर न्यूजीलैंड में थे, जिस दिन ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था, और कहा कि इसके बारे में सुनकर उन्हें बहुत गर्व हुआ।

उन्होंने इस दौरान कहा, '1.4 अरब लोगों की तरह, मुझे भी बहुत गर्व हुआ। आज भी, जिस तरह से मैं न्यूजीलैंड में था... मैं आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करने में भारतीय सेना की सफलता के लिए उन्हें सलाम करता हूं। मैं 1.4 अरब लोगों की अखंडता और एकजुटता को सलाम करता हूं और इस निर्णायक कदम के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सलाम करता हूं।'
 
09:42 PM, 24-May-2025
कांगो पहुंचा श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में ग्रुप चार का प्रतिनिधिमंडल आउटरीच कार्यक्रम के दूसरे चरण में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के किंशासा पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा, भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया और राजदूत सुजान चिनॉय शामिल हैं।
 

विज्ञापन
09:38 PM, 24-May-2025
गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद (भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा) ने कहा, 'हम प्रवासी भारतीयों से मिलकर खुश हैं, वे बड़ी संख्या में आए हैं। चाहे कोई भी सरकार हो, हमारे सभी प्रधानमंत्रियों ने हमेशा पाकिस्तान समेत हमारे पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने की कोशिश की है। उन्होंने हमेशा पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बातचीत की, लेकिन ऐसी हर पहल के बाद, भारत को सीमा के दूसरी तरफ से आतंकवादी हमलो का सामना करना पड़ा। ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ नहीं बल्कि पाकिस्तान और PoJK में आतंकवादी ढांचे के खिलाफ था। मैं अपने सशस्त्र बलों को बधाई देता हूं कि पाकिस्तान का कोई भी नागरिक नहीं मारा गया, क्योंकि केवल आतंकवादी मारे गए और आतंकवादियों के कुछ परिवार के सदस्य मारे गए। लेकिन दुख की बात यह है कि पाकिस्तान ने हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों में अंधाधुंध गोलीबारी की और उन्होंने जानबूझकर हमारे नागरिकों पर हमला किया।'
09:36 PM, 24-May-2025
प्रवासी भारतीयों के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
चार देशों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, 'बहरीन में भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय नेताओं के साथ हमारी बहुत ही सार्थक बैठक हुई... बहरीन हमारे भारतीय समुदाय को बहुत महत्व देता है। वे 140 करोड़ भारतीयों की आवाज और भारत की बढ़ती सॉफ्ट पावर का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमने खुलकर चर्चा की। वे निश्चित रूप से स्थिति से अवगत हैं और हमने उन्हें इस बारे में बहुत सारे तथ्य और आंकड़े दिए कि कैसे पाकिस्तान इतने दशकों से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है'।
08:35 PM, 24-May-2025
दक्षिण कोरिया पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
जेडी(यू) सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अपनी जापान यात्रा पूरी करने के बाद सियोल, दक्षिण कोरिया पहुंचा।
 

08:30 PM, 24-May-2025
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का रूस दौरा संपन्न
रूस में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने शनिवार को कहा कि भारत में आतंकवादी हमलों के तार हमेशा पाकिस्तान से जुड़े होते हैं, क्योंकि उसने आतंकवाद को पनाह दिया है। यह प्रतिनिधिमंडल 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर भारत का पक्ष रखने के लिए रूस के दौरे पर गया था, जो संपन्न हो गया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कनिमोझी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में नागरिकों को नुकसान न पहुंचे और केवल आतंकवादी शिविरों को ही निशाना बनाकर जिम्मेदारी के साथ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत पाकिस्तान ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर सैन्य आक्रमण का सहारा लिया। कनिमोझी ने कहा, पाकिस्तान आतंकवादियों को बचाने का विकल्प चुनता है, वे आगे बढ़कर झूठा प्रचार करते हैं। हमने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। कहा, जब तक पाकिस्तान हम पर हमला करना जारी रखेगा, हम शांति वार्ता के लिए मेज पर नहीं आएंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले मॉस्को में भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर स्लोवेनिया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:36 PM, 24-May-2025
पाकिस्तान का सेना प्रमुख आतंकवादियों का संचालक है- राजीव राय
रूस की राजधानी मॉस्को में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय, जो डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, ने कहा, 'जब भी हमें पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय चर्चा करने के लिए कहा जाता है, तो हम किससे बात करेंगे? पाकिस्तान की नागरिक सरकार सेना की कठपुतली है; साथ ही, वहां के आतंकवादी भी सेना की कठपुतली हैं... उन्होंने एक पराजित जनरल को फील्ड मार्शल के पद पर बिठाया है... पाकिस्तान का सेना प्रमुख आतंकवादियों का संचालक है, और वहां की सरकार सेना प्रमुख से डरती है'।
 
07:06 PM, 24-May-2025
बहरीन पहुंचा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज अपने पहले गंतव्य बहरीन पहुंच गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा सांसद फंगनन कोन्याक और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए सऊदी अरब, कुवैत और अल्जीरिया का भी दौरा करेगा।
   
06:24 PM, 24-May-2025
हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है- सुप्रिया सुले
एनसीपी-एससीपी नेता और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ग्रुप सात की नेता सुप्रिया सुले ने कहा, 'हमारा ग्रुप आज रात चार देशों के लिए रवाना हो रहा है। बड़ी विनम्रता से हम देशों को सच्चाई बताएंगे कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है। जो आतंकवादी हमला भारत पर हुआ उसका जवाब भारत ने सच्चाई से दिया। हमारी इतनी ही इच्छा है कि देश दुनिया में अमन और शांति रहे। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक होकर लड़ना चाहिए लेकिन वैसा हो नहीं रहा है। भारतीयों पर जिस तरीके से हमला हुआ हम उसकी निंदा करते हैं। हम दुनिया को सच्चाई बताएंगे।'
 
05:34 PM, 24-May-2025
भारत एक शांतिपूर्ण देश है- अशोक कुमार मित्तल
द्रमुक सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल AAP सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, 'भारत एक शांतिपूर्ण देश है। वसुधैव कुटुम्बकम - पूरा विश्व एक परिवार है - यह हमारा आदर्श वाक्य है, और प्रधानमंत्री मोदी इसका सख्ती से पालन करते हैं...पहलगाम में 26 लोग मारे गए, लेकिन इससे भी अधिक दुखद यह था कि उन्हें धर्म के आधार पर और उनके परिवारों के सामने मारा गया... यह पाकिस्तान द्वारा धर्म के आधार पर दहशत और दुश्मनी पैदा करने का प्रयास था। लेकिन, वे सफल नहीं हो सके'।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed