Afghanistan Crisis Live Updates: जो बाइडन का संबोधन- अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को देखकर हमने उठाए अहम कदम
{"_id":"6119b3172fd2db5ee56780ac","slug":"afghanistan-live-and-updates-ashraf-gani-flee-taliban-takes-control-of-the-accountry","type":"live","status":"publish","title_hn":"Afghanistan Crisis Live Updates: जो बाइडन का संबोधन- अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को देखकर हमने उठाए अहम कदम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tue, 17 Aug 2021 03:17 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 17 Aug 2021 03:17 AM IST
खास बातें
Afghanistan Taliban Crisis Live Updates: अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। उधर काबुल एयरपोर्ट पर भी भारी भीड़ जमा हो गई है जिसके कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई है। भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को बीच-बीच में हवाई फायरिंग करनी पड़ रही है। उधर, रूस की आरआईए न्यूज एजेंसी ने सोमवार को अपने दूतावास के हवाले से बताया कि पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी देश से भागते समय अपने साथ चार कारें और हेलिकॉप्टर में कैश भरकर ले गए हैं। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में हालात को लेकर आपातकाली बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
काबुल एयरपोर्ट पर रनवे पर दौड़ते विमान पर बैठे लोग
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
लाइव अपडेट
03:09 AM, 17-Aug-2021
बाइडन ने कहा- हमने अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म किया, हमने ओसामा बिन लादेन की तलाश कभी खत्म नहीं की और उसे आखिरकार पकड़ ही लिया।
01:42 AM, 17-Aug-2021
जो बाइडन का संबोधन
अफगानिस्तान संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का संबोधन- मेरी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और मैंने अफगानिस्तान के हालात को करीब से देखा है। इसके मद्देजनर हमने अपनी योजना को अमलीजामा पहनाते हुए कदम उठाए हैं। हम 20 साल पहले स्पष्ट लक्ष्य के साथ अफगानिस्तान गए थे कि जिन्होंने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हमला किया उन्हें सबक सिखाना है। साथ ही ये निश्चित करना था कि अल-कायदा दोबारा अमेरिका पर हमला करने के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल न कर पाए और हमने ऐसा किया।
विज्ञापन
01:32 AM, 17-Aug-2021
यूएनएससी की बैठक
यूएनएससी सदस्यों ने अफगानिस्तान में सख्ती से आतंकवाद रोकने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी देश को धमकाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। तालिबान या किसी अन्य संगठन को आतंकवाद को मदद नहीं देनी चाहिए।11:41 PM, 16-Aug-2021
विशेष अफगानिस्तान सेल का गठन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी कि भारतीय नागरिकों के अफगानिस्तान से भारत लौटने व अन्य मामलों के लिए एक विशेष अफगानिस्तान सेल का गठन किया है।10:10 PM, 16-Aug-2021
चीन ने जताई तालिबान से सकारात्मक उम्मीद
अफगानिस्तान में हालात को लेकर बुलाई गई यूएनएससी की आपात बैठक में संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने कहा कि पिछले 20 साल से इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन अफगानिस्तान में जमा होते रहे हैं और बढ़ते रहे हैं। इसने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और शांति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न किया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को कभी भी अतंकियों का स्वर्ग नहीं बनने देना चाहिए। शुआंग ने कहा कि अफगानिस्तान में भविष्य के सभी राजनीतिक समाधानों में ध्यान में रखना होगा। हम उम्मीद करते गैं कि तालिबानी अफगानिस्तान अपनी प्रतिबद्धता बरकरार रखेगा और आतंकी संगठनों पर रोक लगाएगा।
09:49 PM, 16-Aug-2021
काबुल हवाई अड्डे पर रुकीं सभी उड़ानें
सभी सैन्य और नागरिक उड़ानें काबुल हवाई अड्डे पर रुकी हुई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने एएफपी और पेंटागन के हवाले से यह खबर दी है।
All military and civilian flights halted at Kabul airport, reports AFP news agency quoting Pentagon
— ANI (@ANI) August 16, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
09:02 PM, 16-Aug-2021
काबुल एयरपोर्ट पर मार गिराए गए दो हथियारबंद व्यक्ति
समाचार एजेंसी एएनआई ने पेंटागन के हवाले से खबर दी है कि काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों ने दो हथियारबंद व्यक्तियों को मार गिराया है।
US soldiers kill two armed men at Kabul airport, in #Afghanistan, reports AFP quoting Pentagon
— ANI (@ANI) August 16, 2021
08:48 PM, 16-Aug-2021
अफगानिस्तान के मुद्दे पर संबोधन देंगे बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार की रात अफगानिस्तान के मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
US President Joe Biden will address the nation on Afghanistan tonight. pic.twitter.com/mWJOkXdNZs
— ANI (@ANI) August 16, 2021
07:59 PM, 16-Aug-2021
'पूरी दुनिया को एकजुट होने की जरूरत'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपील की कि अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना होगा कि अफगानिस्तान को दोबारा कभी आतंकवादी संगठनों के लिए सुरक्षित पनाहगाह या मंच के तौर पर इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने हिंसा पर पूरी तरह से रोक लगाने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैं सभी पक्षों को अफगानिस्तान के नागरिकों की रक्षा के लिए उनके दायित्वों की याद दिलाता हूं।
07:54 PM, 16-Aug-2021
यूएनएससी ने बुलाई आपात बैठक
अफगानिस्तान को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने कहा कि मैं सभी दलों से, खासकर तालिबान से, अनुरोध करता हूं कि लोगों की जान बचाने की हरसंभव कोशिश करें और सुनिश्चित करें कि मानवीय जरूरतें पूरी हों। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के चलते सैकड़ों हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में देशभर के प्रांतों में आंतरिक रूप से विस्थापित लोग बड़ी संख्या में आए हैं। ये लोग वहां असुरक्षित महसूस कर रहे थे और लड़ाई के दौरान भाग गए थे।